Current Affairs – 13 February 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
13th February 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
13th फ़रवरी 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 13th फ़रवरी 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 13th फ़रवरी 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. वन क्षेत्र के मामले में भारत का विश्व में कौन से स्थान पर है?
क. 5वें
ख. 7वें
ग. 9वें
घ. 8वें
संछिप्त में जरूर पढ़े: केन्द्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन द्वारा भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2017 जारी करते हुए बताया गया कि वन क्षेत्र के मामले में भारत दुनिया के शीर्ष 10 देशों में आठवें स्थान पर है. इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के भू-भाग का 24.4 प्रतिशत हिस्सा वनों और पेड़ों से घिरा है, हालांकि यह विश्व के कुल भूभाग का केवल 2.4 प्रतिशत हिस्सा है.
Q2. इनमे से किस सरकारी कर्मचारियों को सरोगेसी के अंतर्गत भी मातृत्व अवकाश मिलेगा?
क. रेलवे कर्मचारियों
ख. शिक्षक
ग. महिला कर्मचारियों
घ. इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: केंद्रीय पूर्वोत्तर विकास राज्य मंत्री तथा प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा व अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि महिला सरकारी कर्मचारियों को सरोगेसी के अंतर्गत भी मातृत्व अवकाश का लाभ मिलेगा. तलाकशुदा बेटियों को भी पारिवारिक पेंशन के योग्य माना जाएगा यदि तलाक का मुकदमा पेंशनभोगी/ पारिवारिक पेंशनभोगी के मृत्यु के पूर्व दाखिल किया गया हो.
Q3. साहित्य अकादमी ने कितने भारतीय भाषाओं के लेखकों को अपना वार्षिक पुरस्कार से सम्मानित किया है?
क. 23
ख 25
ग. 20
घ. 10
संछिप्त में जरूर पढ़े: साहित्य अकादमी ने भारतीय भाषाओं के 23 लेखकों को को अपना वार्षिक पुरस्कार प्रदान किया. साहित्य अकादमी के वार्षिक महोत्सव ‘फेस्टीवल आफ लेटर्स’ के दौरान लेखकों को एक उत्कीर्ण की हुई तांबे की पट्टिका, एक शॉल और एक लाख रूपये नकद राशि प्रदान की गई.
Q4. वोडाफोन और कौन सी कंपनी मिलकर एक नई कम्पनी की घोषणा करेंगी?
क. एयरटेल
ख. जिओ
ग. आइडिया
घ. ऐरसेल
संछिप्त में जरूर पढ़े: वोडाफोन इंडिया और आइडिया सैल्युलर के मर्जर के बाद एक नई कम्पनी की घोषणा हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों कम्पनियों के विलय के बाद जो नई कम्पनी बनेगी उसका अलग नाम और लोगो होगा.
Q5. इनमे से किसने हाल ही में एक देशव्यापी अभियान शुरू किया है?
क. एनएचएआई टोल प्लाजा
ख. भारतीय रेलवे
ग. कैबिनेट
घ. नरेंद मोदी
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाल ही में एक देशव्यापी अभियान शुरू किया, ताकि राजमार्गों का इस्तेमाल करने वालों पर प्रतिकूल असर डालने वाले मुद्दों को सुलझाया जा सके. जैसे इलेक्ट्रॉनिक टोलिंग/फास्टैग लेन, टोल प्लाजा पर साफ-सफाई, टोल प्लाजा पर कार्यरत लोगों का व्यवहार और भी कई मुद्दों को सुलझाया जायेगा.
Q6. इनमे से किस शहर की शीतल राणे ने साड़ी में स्काइडाइविंग (Skydiving) करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. पुणे
घ. कोलकाता
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत के पुणे शहर की शीतल राणे ने साड़ी में स्काइडाइविंग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने थाइलैंड में महाराष्ट्र की विशेष नऊवारी साड़ी पहन 13 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग की है साड़ी पहनकर स्काईडाइविंग करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं.
Q7. सरकारी ऑयल कंपनियों के ग्रुप को अबू धाबी की फील्ड में कितने % हिस्सेदारी मिली है?
क. 10%
ख. 20%
ग. 30%
घ. 25%
संछिप्त में जरूर पढ़े: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्प (ONGC) की अगुवाई वाले भारतीय सरकारी ऑयल कंपनियों के कंसोर्शियम को अबू धाबी की ऑफशोर लोअर जाकुम कंसेशन में 60 करोड़ डॉलर में 10% हिस्सेदारी दी गई है। यह पहली बार है कि जब भारतीय कंपनियों को अबू धाबी की ऑयल एंड गैस फील्ड में एक स्टेक दिया गया है.
Q8. दक्षिण सूडान में शांति और सामान्य स्थिति बनाने के लिए कौन सा देश ने अपने सैन्य कर्मियों को भेज रहा है?
क. अमेरिका
ख. चीन
ग. जापान
घ. भारत
संछिप्त में जरूर पढ़े: युद्धग्रस्त देश दक्षिण सूडान में शांति और सामान्य स्थिति बनाने तथा संयुक्त राष्ट्र के प्रयासों में मदद के लिए भारतीय सेना अपने करीब 2300 सैन्य कर्मियों को वहां भेज रही है. भारतीय सेना की सातवीं गढ़वाल राइफल्स इन्फैंट्री बटालियन के दल को इस काम के लिए भेजा जा रहा है.
Q9. इनमे से किस बैंक ने बैड लोन या तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के शीघ्र निपटारे के लिए अपने नियमों में नया संशोधन किया है?
क. पंजाब नेशनल बैंक
ख. बैंक ऑफ़ इंडिया
ग. यस बैंक
घ. भारतीय रिज़र्व बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंक के बैड लोन या तनावग्रस्त परिसंपत्तियों के शीघ्र निपटारे के लिए अपने नियमों में नया संशोधन किया और बैंकों को निर्देश देते हुए कहा कि वो डिफ़ॉल्ट की तत्काल पहचान करे और 23 फरवरी से हर शुक्रवार को रिजर्व बैंक की क्रेडिट रजिस्ट्री को ऐसे सभी डिफ़ॉल्ट की पहचान बताए.
Q10. इनमे से किस खिलाडी को IPL 2018 में राजस्थान रॉयल्स टीम का मेंटर बनाया गया है?
क. सचिन तेंदुलकर
ख. धोनी
ग. माइक हस्सी
घ. शेन वार्न
संछिप्त में जरूर पढ़े: शेन वार्न 2008 में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और कोच थे जब बड़े सितारों के बिना भी टीम ने खिताब जीतकर सभी को चौका दिया था। दो साल के प्रतिबंध के बाद लौटे रॉयल्स ने वार्न की वापसी की घोषणा की जिसने शेन वार्न को राजस्थान रॉयल्स टीम का मेंटर बनाया गया है.