Current Affairs – 18 February 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
18th February 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
18th फ़रवरी 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 18th फ़रवरी 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 18th फ़रवरी 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. इनमे से किसने नवी मुंबई में नए एयरपोर्ट का शिलान्यास किया है?
क. रामनाथ गोविन्द
ख अरुण जेटली
ग. स्मृति ईरानी
घ. नरेंद मोदी
संछिप्त में जरूर पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई ने एयरपोर्ट का शिलान्यास किया है, 16,700 करोड़ रुपए के नवी मुंबई हवाई अड्डे की आधारशिला रखीं है, मुंबई महानगर का 21 साल पुराना सपना साकार होने के करीब बढ़ेगा.
Q2. इनमे से किसने बीजेपी के मुख्यालय का उद्घाटन किया है?
क. रामनाथ गोविन्द
ख अरुण जेटली
ग. स्मृति ईरानी
घ. नरेंद मोदी
संछिप्त में जरूर पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बीजेपी के मुख्यालय का उद्घाटन किया है, बीजेपी का 11 अशोक रोड (नई दिल्ली) के बाद अब पार्टी ऑफिस का नया पता 6, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग (नई दिल्ली) होगा. पार्टी ने 34 साल बाद अपना ऑफिस बदला है.
Q3. हाल ही में रेलवे ने इनमे से किस ट्रेन का रूट बढाया और गति में भी बदलाव किया है?
क. भोपाल एक्सप्रेस
ख. संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
ग. गतिमान एक्सप्रेस
घ. ताज एक्सप्रेस
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश की सबसे तेज स्पीड वाली ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के रूट को रेलवे ने बढ़ा दिया है। अब ट्रेन जहां फरवरी से ग्वालियर में रुकेगी, वहीं अप्रैल से इसको झांसी जंक्शन तक बढ़ा दिया जाएगा, अभी दिल्ली से लेकर के आगरा कैंट स्टेशन तक ट्रेन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे होती है। वहीं आगरा कैंट से ग्वालियर और झांसी के बीच यह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहेगी.
Q4. इनमे से किस जिले ने जबलपुर में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग बॉक्सिंग स्पर्धा में पदक जीते है?
क. दिल्ली
ख. मुंबई
ग. इंदोर
घ. उज्जैन
संछिप्त में जरूर पढ़े: जबलपुर में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग बॉक्सिंग स्पर्धा में उज्जैन जिले की टीम 2 रजत और 4 कांस्य पदक सहित कुल 6 जीते है, उज्जैन जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष यशवंत अग्निहोत्री ने बताया स्पर्धा के सीनियर वर्ग में अजय लालवानी ने कांस्य, मोहसिन खान ने कांस्य, जूनियर में गोविंद ने कांस्य, सब जूनियर वर्ग में जय चौहान ने कांस्य, देवेन्द्र ने रजत तथा मोनू गरगामा ने रजत पदक प्राप्त किया है.
Q5. इनमे से कौन 36 वर्ष की उम्र में दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी बना है?
क. राफेल नडाल
ख. महेश भूपति
ग. रोजर फेडरर
घ. लीएंडर पेस
संछिप्त में जरूर पढ़े: स्विट्जरलैंड के अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के साथ ही विश्व रैंकिंग में नंबर वन पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. 36 साल के फेडरर ने रोटरडम ओपन के क्वार्टरफाइनल में हॉलैंड के रोबिन हासे को 4-6, 6-1, 6-1 हराया है. हाल ही में फेडरर ने अपना 20वां ग्रैंड स्लैम जीता था.
Q6. इनमे से किस भारतीय क्रिकेटर को मुंबई टी-20 लीग का एम्बेसडर चुना गया है?
क. सचिन तेंदुलकर
ख. राहुल द्रविड़
ग. कपिल देव
घ. धोनी
संछिप्त में जरूर पढ़े: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आने वाली मुंबई टी 20 लीग के ब्रांड एम्बेसडर बने हैं, प्रोबेबिलिटि स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सचिन को टी-20 मुंबई लीग का ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया है, यह लीग मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से मान्यता प्राप्त है लीग 11 से 21 मार्च के बीच खेली जाएगी.
Q7. हाल ही में इनमे से किस देश के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया है?
क. अमेरिका
ख. मालदीव
ग. चीन
घ. इथियोपिया
संछिप्त में जरूर पढ़े: इथियोपिया के प्रधानमंत्री हेलेमेरियम देसालेगन ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे दे दिया है उन्होंने व्यापक जनविरोध के बाद देश में जारी राजनीतिक अशांति कम करने के लिहाज से इस्तीफा दिया है.
Q8. स्वीडिश शोधकर्ताओं ने किस रोग के उपचार के लिए नई खोज की है?
क. एड्स
ख. कैंसर
ग. स्वाइन फ्लू
घ. चिकन पॉक्स
संछिप्त में जरूर पढ़े: स्वीडिश शोधकर्ताओं ने कैंसर के उपचार के लिए नई खोज की है, स्वीडिश शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक ताज़ा रिसर्च के अनुसार मानव शरीर में बनने वाले सूक्षम अणु जो विशेष रूप से मानव शरीर में सेलेनियम युक्त एंजाइम को रोकते हैं वह कैंसर से लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन सकता है.
Q9. वर्ष 2018 में जनवरी में देश में निर्यात कितने प्रतिशत बढ़ा है?
क. 7 प्रतिशत
ख. 8 प्रतिशत
ग. 9 प्रतिशत
घ. 12 प्रतिशत
संछिप्त में जरूर पढ़े: इस वर्ष जनवरी में देश का निर्यात 2438.39 करोड़ डॉलर रहा जो पिछले वर्ष इसी महीने के 2235.63 करोड़ डॉलर के निर्यात की तुलना में 9.07 प्रतिशत अधिक है, निर्यात बढ़ने के बाद भी व्यापार घाटे में वृद्धि हुई है.
Q10. इनमे से किस बैंक की मुंबई शाखा में 11,547 करोड़ रुपये का घपला सामने आया है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. यस बैंक
ग. कोटक महिंद्रा बैंक
घ. पंजाब नेशनल बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत में दूसरे सबसे बड़े राष्ट्रीयकृत बैंक पंजाब नैशनल बैंक (PNB) का कहना है कि मुंबई स्थित उसकी एक शाखा में करीब 11,547 करोड़ रुपये का घोटाला नज़र में आया है, पंजाब नेशनल बैंक ने धोखाधड़ी के लिए अनधिकृत रूप से किए गए कुछ लेनदेन मुंबई स्थित अपनी एक शाखा में पकड़े हैं.