Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 20 February 2021 Questions and Answers

GK Quiz on 20th February 2021 in Hindi (20 फरवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’20 फरवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’20 February 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 20th February 2021 in Hindi (20 फरवरी 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


निम्न में से किस महासागर में हो रहे “ईरान-रूस समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2021” नौसैनिक अभ्यास में भारत शामिल हुआ है?

  • प्रशांत महासागर
  • हिंद महासागर
  • अटलांटिक महासागर
  • अरब सागर
  • सही उत्तर
    उत्तर: हिंद महासागर - हिंद महासागर के उत्तरी भाग में ईरान और रूस के हो रहे दो दिवसीय नौसैनिक अभ्यास में भारत भारत शामिल हुआ है. अभ्यास का नाम "ईरान-रूस समुद्री सुरक्षा बेल्ट 2021" है. इस अभ्यास में ईरानी सेना और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स - IRGC के नौसेना डिवीजनों के बलों और जहाजों ने इस ड्रिल में भाग लिया है.

    इनमे से किस समूह ने बिगबास्केट में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है?

  • टाटा समूह
  • रिलायंस समूह
  • एचडीऍफ़सी समूह
  • महिंद्रा समूह
  • सही उत्तर
    उत्तर: टाटा समूह - टाटा समूह ने हाल ही में भारत में तेजी से बढ़ते ई-कारोबार खंड में विस्तार के उद्देश्य से बिगबास्केट में 68 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने का समझौता किया है. यह डील लगभग 9,500 करोड़ रुपये में हुई. बिगबास्केट वर्तमान में भारत के 25 शहरों में कारोबार करती है. इसके ब्रांड एम्बेस्डर अभिनेता शाहरुख खान हैं.

    भारत ने हाल ही में किसे अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक के रूप में नामित किया है?

  • संजीत कुमार
  • अजय माथुर
  • संदीप सिंघानिया
  • सुदीप शिखावत
  • सही उत्तर
    उत्तर: अजय माथुर - वर्तमान में नई दिल्ली स्थित "द एनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट" के प्रमुख अजय माथुर को भारत ने अंतरराष्‍ट्रीय सौर गठबंधन के महानिदेशक के रूप में नामित किया है वे उपेंद्र त्रिपाठी का स्थान लेंगे जो की वर्ष 2017 से महानिदेशक के पद पर कार्यरत है अजय माथुर का कार्यकाल 4 वर्ष का होगा.

    अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान रात 2 बजकर 25 मिनट पर किस ग्रह के जेजेरो क्रेटर पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ है?

  • बुध ग्रह
  • शुक्र ग्रह
  • शनि ग्रह
  • मंगल ग्रह
  • सही उत्तर
    उत्तर: मंगल ग्रह - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का अंतरिक्ष यान Perseverance रोवर हाल ही में भारत के समय अनुसार रात 2 बजकर 25 मिनट पर मगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ है. इसके साथ ही अमेरिका मंगल ग्रह पर सबसे ज्यादा रोवर भेजने वाला विश्व का पहला देश बन गया है. यह अंतरिक्ष यान धरती से टेकऑफ करने के 7 महीने बाद मंगल ग्रह पर पंहुचा है.

    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाल संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से हाल ही में किस अधिनियम में संशोधन को मंजूरी दे है?

  • बाल न्याय अधिनियम, 2015
  • किशोर न्याय अधिनियम, 2015
  • शिक्षा न्याय अधिनियम, 2015
  • विज्ञान न्याय अधिनियम, 2015
  • सही उत्तर
    उत्तर: किशोर न्याय अधिनियम, 2015 - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में बच्चों के सर्वोत्तम हित को सुनिश्चित करने के लिए बाल संरक्षण को मजबूत करने के उपायों को लागू करने की उद्देश्य से किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 में संशोधन को मंजूरी दे है. इस अधिनियम के संशोधनों में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सहित जिला मजिस्ट्रेट को अधिकृत करना शामिल है.

    शोधकर्ताओं को किस राज्य के भीमबेटका में विश्व के सबसे पुराने जानवर का जीवाश्‍म मिला है?

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • मध्‍य प्रदेश
  • पंजाब
  • सही उत्तर
    उत्तर: मध्‍य प्रदेश - मध्‍य प्रदेश राज्य के भोपाल से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित यूनेस्‍को के संरक्षित क्षेत्र भीमबेटका में हाल ही में शोधकर्ताओं को विश्व के सबसे पुराने जानवर का जीवाश्‍म मिला है. शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऑडिटोरियम गुफा की छत पर मिले जानवर का जीवाश्म लगभग 57 करोड़ साल पुराना है.

    20 फरवरी को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व महिला दिवस
  • विश्व विज्ञान दिवस
  • विश्व माता दिवस
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस
  • सही उत्तर
    उत्तर: विश्व सामाजिक न्याय दिवस - 20 फरवरी को विश्वभर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice) मनाया जाता है. यह दिवस विभिन्न सामाजिक मुद्दों, जैसे- बहिष्कार, बेरोजगारी तथा ग़रीबी से निपटने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.

    आईपीएल के 14वें सीजन में कौन आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी प्लेयर बन गया है?

  • कोरी एंडसन
  • राइली मेरिडिथ
  • जेम्स होप्स
  • डेली होज्म्स
  • सही उत्तर
    उत्तर: राइली मेरिडिथ - आईपीएल के 14वें सीजन में ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज राइली मेरिडिथ आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड विदेशी प्लेयर बन गए है उन्हें पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपए में खरीदा है. साथ ही रॉयल चैलेंजर बंगलौर ने 14+ करोड़ रुपए सबसे अधिक खिलाड़ियों को खरीदने का रिकॉर्ड बनाया है.
    Gk Section
    Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
    https://www.gksection.com/

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *