Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 9 February 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘9 फरवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘9 February 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 9th Feb’2020 In Hindi (9 फ़रवरी 2020 पर प्रश्नोत्तरी)

प्रश्‍न 1. एचडीआईएल की संपत्तियां बेचने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर किसने रोक लगा दी है?
क. केंद्र सरकार
खं. निति आयोग
ग. सुप्रीम कोर्ट
घ. निति आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सुप्रीम कोर्ट - सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पीएमसी बैंक घोटाले की आरोपी एचडीआईएल की संपत्तियां बेचने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीएमसी ने एचडीआईएल का 4355 करोड़ रुपए का कर्ज छुपाया था.

प्रश्‍न 2. इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो के 22वें संस्करण का आयोजन किस राज्य में किया गया है?
क. केरल
ख. पंजाब
ग. महाराष्ट्र
घ. उत्तराखंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. केरल - इंडिया इंटरनेशनल सीफूड शो के 22वें संस्करण का आयोजन हाल ही में केरल में किया गया है. यह विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े सीफूड शो में से एक है. इसके 21वे संस्करण का आयोजन जनवरी 2018 में गोवा में किया गया था.

प्रश्‍न 3. भारतीय मूल के वैज्ञानिक एस.एस. वासन की अगुआई में किस बीमारी से लड़ने के लिए वैक्सीन बनाने की घोषणा की गयी है?
क. टी.बी
ख. एड्स
ग. कोरोना वायरस
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कोरोना वायरस - भारतीय मूल के वैज्ञानिक एस.एस. वासन की अगुआई में कोरोना वायरस लड़ने के लिए वैक्सीन बनाने की घोषणा की गयी है. इस वैक्सीन को बनाने का परिक्षण ऑस्ट्रेलिया के पशु स्वास्थ्य प्रयोगशाला के हाई सेक्योरिटी लैब में चल रहा है.

प्रश्‍न 4. भारतीय रेलवे ने किस शहर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है?
क. मुंबई
ख. भुवनेश्वर
ग. चेन्नई
घ. कोलकाता

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भुवनेश्वर - भारतीय रेलवे ने हाल ही में 1.79 करोड़ रुपये की लागत से तैयार भुवनेश्वर में कचरे से ऊर्जा उत्पादन करने वाले पहले सरकारी संयंत्र की स्थापना की है. जिसमे प्लास्टिक और ई-कचरे सहित 500 किलोग्राम कचर प्रतिदिन निपटान की क्षमता है.

प्रश्‍न 5. निम्न में से किस अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग 11 महीने बिताकर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं है?
क. ईसा
ख. शंघाई अंतरिक्ष एजेंसी
ग. इसरो
घ. नासा

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. नासा - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच किसी महिला का अब तक का सबसे लंबा मिशन तय करके अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग 11 महीने बिताकर सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आईं है. उन्होंने अंतरिक्ष में 328 दिन व्यतीत किये है.

प्रश्‍न 6. हाल ही में किसे भारतीय पैरालंपिक समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है?
क. सुमन वर्मा
ख. सानिया मिर्जा
ग. दीपा मलिक
घ. करणामल्यला

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दीपा मलिक - बेंगलुरु में हुए भारतीय पैरालंपिक समिति का अध्यक्ष दीपा मलिक को अंतरिम अध्यक्ष गुरशरण सिंह की जगह नियुक्त किया गया है. दीपा मलिक को पैरालंपिक खेलों में उनके योगदान के लिए अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न प्रदान किया गया था.

प्रश्‍न 7. भारतीय वेटलिफ्टर राखी हलधर ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 64 किग्रा वर्ग में कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज मेडल
घ. गोल्ड और सिल्वर मेडल

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - भारतीय वेटलिफ्टर राखी हलधर ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 64 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है. उन्होंने स्नैच में 93 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 117 किग्रा के साथ कुल 210 किग्रा का वजन उठाकर चैंपियनशिप जीती है.

प्रश्‍न 8. मैनचेस्टर की क्राउन कोर्ट ने स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को कितने महीने की जेल की सजा सुनाई है?
क. 5 महीने
ख. 10 महीने
ग. 17 महीने
घ. 24 महीने

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 17 महीने - मैनचेस्टर की क्राउन कोर्ट ने स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को 17 महीने की जेल की सजा सुनाई है. जबकि पकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले ही नासिर जमशेद पर 10 साल के लिए बैन लगा चूका है.

प्रश्‍न 9. निम्न में से किस देश के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का हाल ही में निधन हो गया है?
क. ऑस्ट्रेलिया
ख. केन्या
ग. नार्वे
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. केन्या - केन्या के पूर्व राष्ट्रपति डेनियल अराप मोई का हाल ही में 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 24 वर्षों तक केन्या का शासन संभाला था. उन्होंने साल 1978 से साल 2002 तक केन्या पर शासन किया था.

प्रश्‍न 10. प्रिंस चार्ल्स ने हाल ही में किस देश के लिए “चिल्ड्रेन प्रोटेक्शन फण्ड” लांच किया है?
क. न्यूजीलैंड
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
घ. श्रीलंका

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारत - ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने हाल ही में भारत के लिए "चिल्ड्रेन प्रोटेक्शन फण्ड" लांच किया है जिससे भारत में बच्चों के शोषण को रोकने के लिए कार्य किया जाएगा. इस फण्ड की स्थापना साल 2007 में की गयी थी.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *