Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 10 January 2019 GK Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 10 January 2019 GK Questions and Answers

0

10 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 10 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘10 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


10 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेनदेन को सुरक्षित करने के लिए किस बैंक ने टोकनाइजेशन शुरू करने के दिशा निर्देश जारी किये है?
क. आईसीआईसीआई बैंक
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. यस बैंक
घ. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया - रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने हाल ही में डेबिट और क्रेडिट कार्ड से लेनदेन को सुरक्षित करने के लिए टोकनाइजेशन शुरू करने के दिशा निर्देश जारी किये है. यह सुविधा अभी सिर्फ मोबाइल फोन और टैबलेट के माध्यम से ही मिलेगी.

प्रश्‍न 2. 76वें गोल्डन ग्लोब 2019 अवॉर्ड का आयोजन किस शहर में किया गया है?
क. दिल्ली
ख. दुबई
ग. बेवर्ली हिल्स
घ. टेक्सास

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. बेवर्ली हिल्स - 76वें गोल्डन ग्लोब 2019 अवॉर्ड का आयोजन कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में किया गया है, जिसमे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रामी मालेक को मिला और बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड ग्लेन क्लोज मिला है.

प्रश्‍न 3. स्कूली शिक्षा में सुधार करने के लिए किसने 70 पॉइंट ग्रेडिंग इंडेक्स लॉन्च किया है?
क. केंद्र सरकार
ख. निति आयोग
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. एचआरडी

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. एचआरडी - स्कूली शिक्षा में सुधार करने के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) ने 70 पॉइंट ग्रेडिंग इंडेक्स को लांच किया है. साथ ही 70 पॉइंट ग्रेडिंग इंडेक्स में भारत के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने शामिल होने की पुष्टि की है.

प्रश्‍न 4. प्रसार भारती ने कितने वर्ष से कार्यरत आकाशवाणी के राष्ट्रीय चैनल को पांच शहरों में बंद करने का फैसला किया है?
क. 15 वर्षो
ख. 30 वर्षो
ग. 35 वर्षो
घ. 45 वर्षो

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 35 वर्षो - प्रसार भारती हाल ही में 35 वर्षो से कार्यरत आकाशवाणी के राष्ट्रीय चैनल को पांच शहरों क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है. इस जानकारी आकाशवाणी के महानिदेशक ने दी है.
Read Also...  साल 2017 के करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर हिंदी में

प्रश्‍न 5. विक्रम मिस्त्री ने हाल ही में किस देश में भारतीय राजदूत का पदभार संभाला है?
क. जापान
ख. चीन
ग. इंग्लैंड
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. चीन - विक्रम मिस्त्री ने हाल ही में चीन में भारतीय राजदूत का पदभार संभाला है. उन्होंने वर्ष 1989 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) के अधिकारी विक्रम मिस्त्री ने गौतम बंबावाले की जगह पदभार ग्रहण किया है.

प्रश्‍न 6. वर्ष 2018 में किस कंपनी के सीईओ को अब तक का सबसे ज्यादा 84 करोड़ रुपए का बोनस मिला?
क. गूगल
ख. माइक्रोसॉफ्ट
ग. एप्पल
घ. याहू

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एप्पल - वर्ष 2018 में आईफोन कंपनी एपल के सीईओ टिम कुक को अब तक का सबसे ज्यादा 84 करोड़ रुपए का बोनस मिला. टिम कुक को वर्ष 2017 में 65 करोड़ रुपए का बोनस मिला था.

प्रश्‍न 7. भारत के किस राज्य में हाल ही में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 की शुरूआत हुई है?
क. केरल
ख. उत्तर प्रदेश
ग. गुजरात
घ. महाराष्ट्र

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. महाराष्ट्र - हाल ही मे भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 की शुरूआत हुई है. 11 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 18 खेलो में 9 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लिया.

प्रश्‍न 8. हाल ही में पुणे में शुरु हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में जिम्नास्ट मोहम्मद रफी और प्रतिष्ठा सामंता ने कौन सा मेडल जीता है?
क. गोल्ड मेडल
ख. सिल्वर मेडल
ग. ब्रोंज़ मेडल
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. गोल्ड मेडल - हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में शुरु हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में उत्तर प्रदेश के जिम्नास्ट मोहम्मद रफी और प्रतिष्ठा सामंता ने गोल्ड मेडल जीता है. इस जीत के साथ वे दोनों खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है.

प्रश्‍न 9. भारत के किस राज्य में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा?
क. पंजाब
ख. गुजरात
ग. केरल
घ. महाराष्ट्र

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गुजरात - भारत के गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर के मोटेरा में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनेगा. इस क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण 700 करोड़ (100 मिलियन डॉलर) की लागत से किया जायेगा.

प्रश्‍न 10. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने किस देश को हाल ही में अपनी सदस्य सूची में शामिल कर लिया है?
क. चीन
ख. जापान
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. अमेरिका - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हाल ही में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका क्रिकेट को अपनी सदस्य सूची में शामिल कर लिया है और अमेरिका आईसीसी का 105वां सदस्य बन गया है.

प्रश्‍न 11. जलेबी-बर्फी को पीछे छोड़कर कौन सी मिठाई हाल ही में पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई बन गयी है?
क. रसगुल्ला
ख. मावा
ग. पनीर
घ. गुलाब जामुन

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. गुलाब जामुन - हाल ही में जलेबी-बर्फी को पीछे छोड़कर गुलाब जामुन पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई बन गयी है. 15,000 लोगों के द्वारा किये गए एक पोल में मतदान में गुलाब जामुन को 47%, और जलेबी को 34% और बर्फी को 19% वोट मिले है, जिसके बाद गुलाब जामुन पाकिस्तान की राष्ट्रीय मिठाई घोषित की गयी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *