Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 14 January 2019 GK Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 14 January 2019 GK Questions and Answers

0

14 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 14 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘14 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


14 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. भारत के किस आईआईटी के शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में स्पेस फ्यूल तैयार किया है?
क. आईआईटी दिल्ली
ख. आईआईटी मद्रास
ग. आईआईटी चेन्नई
घ. आईआईटी खडगपुर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. आईआईटी मद्रास - भारत के आईआईटी मद्रास के शोधकर्ताओं ने प्रयोगशाला में स्पेस फ्यूल तैयार किया है. जो की अंतरग्रहीय परिस्थितियों को सिमुलेट करके प्रयोगशाला में बनाया गया है.

प्रश्‍न 2. प्रदूषण से निपटने के लिए किसने “राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम” नाम की एक योजना लांच की है?
क. निति आयोग
ख. रक्षा मंत्रालय
ग. रेल मंत्रालय
घ. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय - देश के शहरों में प्रदूषण से निपटने के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने हाल ही में "राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम " नाम की एक योजना लांच की है. इस कार्यक्रम की शुरुआत इंदिरा पर्यावरण भवन में की गयी है.

प्रश्‍न 3. किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2030 तक भारत देश विश्व का तीसरा बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जायेगा?
क. वर्ल्ड बैंक
ख. निति आयोग
ग. विश्व आर्थिक मंच
घ. फोर्ब्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. विश्व आर्थिक मंच - विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2030 तक भारत देश विश्व का तीसरा बड़ा उपभोक्ता बाजार बन जायेगा. उपभोक्ता बाजार में वर्ष 2030 तक भारत का अमरीका और चीन के बाद तीसरे स्थान होगा.

प्रश्‍न 4. इसरो अन्तरिक्ष एजेंसी ने किस वर्ष तक मिशन गगनयान को लांच करने की घोषणा की है?
क. दिसम्बर 2019
ख. दिसम्बर 2020
ग. दिसम्बर 2021
घ. दिसम्बर 2022

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. दिसम्बर 2021 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में मिशन गगनयान को दिसम्बर 2021 तक लांच करने की घोषणा की है. इसरो के प्रमुख ने कहा है की दो मानवरहित स्पेस मिशन का लक्ष्य दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 रखा गया है.

प्रश्‍न 5. स्‍वामी विवेकानंद की जयंती पर किसने अटल टिंकरिंग लैब पुस्तिका का विमोचन किया है?
क. निति आयोग
क. रक्षा मंत्रालय
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. सुचना आयोग

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. निति आयोग - स्‍वामी विवेकानंद की जयंती और राष्‍ट्रीय युवा दिवस पर निति आयोग ने अटल टिंकरिंग लैब पुस्तिका (नई दिशाएं, नये निर्माण, नया भारत’) का विमोचन किया है. जिसका उद्देश्य देश में टिंकरिंग एवं नवाचार से जुड़ी भावना का प्रसार करना है.

प्रश्‍न 6. एसोचैम-रिसर्जेंट की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 वर्ष में कौन सा कारोबार हर वर्ष 45% बढ़ा है?
क. हेल्थसेक्टर
ख. इंडस्ट्रियल सेक्टर
ग. ई-कॉमर्स
घ. इनमे से कोई नहीं

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. ई-कॉमर्स - एसोचैम-रिसर्जेंट की संयुक्त रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 वर्ष में ई-कॉमर्स का कारोबार हर वर्ष 45% बढ़ा है. जिससे ऑफलाइन ट्रेडर्स का कारोबार तीन साल में 20 से 35 फीसदी तक घटा है.

प्रश्‍न 7. बैंक ऑफ बड़ौदा ने शहरों के बचत खाते के लिए तिमाही औसत न्यूनतम रकम की सीमा बढाकर कितने रुपये कर दी है?
क. 1,000 रुपये
ख. 1,500 रुपये
ग. 2,000 रुपये
घ. 4,000 रुपये

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 2,000 रुपये - बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में ने शहरों के बचत खाते के लिए तिमाही औसत न्यूनतम रकम की सीमा जो पहले 1,000 रुपये थे उसे अब बढाकर 2,000 रुपये कर दी है.

प्रश्‍न 8. सेना दिवस परेड कार्यक्रम में कौन सी महिला ऑफिसर इतिहास में पहली बार महिला ऑफिसर सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेगी?
क. सुमन शर्मा
ख. भावना कस्तूरी
ग. सुषमा शर्मा
घ. सपना शर्मा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भावना कस्तूरी - हाल ही में आयोजित होने वाले सेना दिवस परेड कार्यक्रम में भावना कस्तूरी ऑफिसर इतिहास में पहली बार महिला ऑफिसर सेना की टुकड़ी का नेतृत्व करेगी.

प्रश्‍न 9. चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा ने हाल ही में कौन सी बार सिडनी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है?
क. पहली बार
ख. दूसरी बार
ग. तीसरी बार
घ. चौथी बार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. दूसरी बार - चेक रिपब्लिक की पेत्रा क्वितोवा ने हाल ही में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी को 1-6, 7-5, 7-6 से हराकर दूसरी बार सिडनी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है. उन्होंने पहली बार यह ख़िताब वर्ष 2015 में जीता था.

प्रश्‍न 10. निकोलस मादुरो ने हाल ही में किस देश के राष्ट्रपति पद की दूसरी बार शपथ ली है?
क. जापान
ख. चीन
ग. इंडोनेशिया
घ. वेनेजुएला

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. वेनेजुएला - निकोलस मादुरो ने भारी विवादों के बीच हाल ही में दूसरी बार वेनेजुएला देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है. उन्हें उच्चतम न्यायालय के प्रमुख माइकेल मोरेनो ने राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई. वे इस पद पर 2019 से वर्ष 2025 तक बने रहेंगे.
Read Also...  6 August 2018 Current Affairs in Hindi – Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *