Home / Current Affairs Hindi / January 15 GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 15 January 2021 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’15 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’15 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 15th January 2021 in Hindi (15 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)


एडवोकेट चैतन्य रोहिल्ला ने किस हाईकोर्ट में वॉट्सऐप की नई डेटा प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ याचिका दायर की है?

  • कोलकाता हाईकोर्ट
  • चेन्नई हाईकोर्ट
  • मुंबई हाईकोर्ट
  • दिल्ली हाईकोर्ट
सही उत्तर
उत्तर: दिल्ली हाईकोर्ट - एडवोकेट चैतन्य रोहिल्ला ने दिल्ली हाईकोर्ट में वॉट्सऐप की नई डेटा प्राइवेसी पॉलिसी के खिलाफ याचिका दायर की है. दायर की गयी याचिका में वॉट्सऐप की नई पॉलिसी भारत के लोगों को मिले निजता के अधिकार का उल्लंघन है. यूजर का डेटा साझा करना गैरकानूनी है.

हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व में सबसे तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी सेंटर में कौन सा शहर पहले स्थान पर रहा है?

  • पुणे
  • कोलकाता
  • बेंगलुरू
  • चेन्नई
सही उत्तर
उत्तर: बेंगलुरू - हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व में सबसे तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी सेंटर में बेंगलुरू पहले स्थान पर रहा है जबकि दूसरे नंबर पर लंदन है. उसके बाद म्यूनिख, बर्लिन और पेरिस का नंबर आता है। वहीं, छठवें नंबर पर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई है।. यह रिपोर्ट लंदन की एक एजेंसी डीलरूम.कॉम ने जारी की है.

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 ट्रेनर विमान और कितने तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट फाइटर जेट की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है?

  • 22 तेजस
  • 45 तेजस
  • 65 तेजस
  • 83 तेजस
सही उत्तर
उत्तर: 83 तेजस - केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 ट्रेनर विमान और 83 तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट फाइटर जेट की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है. जिनकी कीमत 45.7 करोड़ रुपये है. तेजस LCA स्वदेश में डिजाइन और तैयार किया गया चौथी पीढ़ी का एक लड़ाकू विमान है.

भारत की पहली स्वदेशी 9 एमएम मशीन पिस्तौल डीआरडीओ और किसके द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गयी है?

  • निति आयोग
  • इसरो
  • योजना आयोग
  • भारतीय सेना
सही उत्तर
उत्तर: भारतीय सेना - भारत की पहली स्वदेशी 9 एमएम मशीन पिस्तौल डीआरडीओ और भारतीय सेना के द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गयी है. इस हथियार का डिजाइन और विकास कार्य इंफ्रेंटरी स्कूल, महोव तथा डीआरडीओ के आर्मामेन्ट रिसर्च एंड डवलेपमेंट स्टैब्लिशमेंट (एआरडीई), पुणे द्वारा अपनी विशेषज्ञताओं का उपयोग करते हुए किया गया है.

15 जनवरी को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • भारतीय विज्ञान दिवस
  • भारतीय सेना दिवस
  • भारतीय डाक दिवस
  • भारतीय महिला सुरक्षा दिवस
सही उत्तर
उत्तर: भारतीय सेना दिवस - 15 जनवरी को पूरे भारत में भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है. फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में प्रत्येक साल सेना दिवस मनाया जाता है। पीआईबीआई डॉट जीओवी डॉट इन के मुताबिक इस साल भी सेना दिवस परेड का आयोजन करियप्पा परेड ग्राउंड में किया जाएगा.

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डेवाइन ने टी-20 में कितने बॉल में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है?

  • 24 बॉल
  • 36 बॉल
  • 42 बॉल
  • 58 बॉल
सही उत्तर
उत्तर: 36 बॉल - न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सोफी डेवाइन ने टी-20 में 36 बॉल में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले वेस्टइंडीज की डायंड्रा डॉटिन ने 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी.

मुंबई की भौतिकी वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले को किस देश के ऑर्डर नेशनल ड्यू मेरिट से सम्मानित किया गया है?

  • जापान
  • फ्रांस
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: फ्रांस - हाल ही में मुंबई की भौतिकी वैज्ञानिक रोहिणी गोडबोले को फ्रांस और इंडिया के बीच सहयोग के कारण बल्कि विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को आने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए फ्रांस के ऑर्डर नेशनल ड्यू मेरिट से सम्मानित किया गया है. वे हाई एनर्जी फिजिक्स, भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलुरु में प्रोफेसर हैं.

भारत बायोटेक ने किस देश के लिए कोवैक्सीन की आपूर्ति के लिए प्रीसीसा मेडिकामेंटोस के साथ समझोता किया है?

  • जापान
  • चीन
  • ब्राजील
  • स्पेन
सही उत्तर
उत्तर: ब्राजील - ब्राजील के लिए कोवैक्सीन की आपूर्ति के लिए प्रीसीसा मेडिकामेंटोस के साथ भारत बायोटेक ने समझोता किया है. इस कोवैक्सिन को भारत बायोटेक द्वारा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) के सहयोग से विकसित किया गया है.
Read Also...  Hindi - 5 May 2021 Current Affairs Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *