Home / Current Affairs Hindi / 5 May GK in Hindi

Hindi – 5 May 2021 Current Affairs Questions and Answers

0

GK Quiz on 5th May 2021 in Hindi (5 मई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 मई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’05 May 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 5th May 2021 in Hindi (05 मई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)

  • निम्न में से किस कंपनी ने हाल ही में याहू इंक को खरीदने के लिए 44.6 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया है?

A. फेसबुक
B. गूगल
C. माइक्रोसॉफ्ट
D. आईबीएम
उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट – माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने हाल ही में कभी दुनिया का नंबर वन सर्च इंजन रहे याहू इंक को खरीदने के लिए 44.6 बिलियन डॉलर का ऑफर दिया है. इस डील के द्वारा दोनों कंपनी गूगल के लिए चुनौती खड़ी कर सकती हैं. इस समय याहू पर 500 मिलियन यूजर हर महीने न्यूज, फाइनेंस और स्पोर्ट्स के लिए आते हैं.


  • भारत और ब्रिटेन हाल ही में आने वाले कितने वर्ष में ट्रेड दोगुना करने पर सहमत हुए है?

A. 5 वर्ष
B. 7 वर्ष
C. 9 वर्ष
D. 12 वर्ष
उत्तर: 9 वर्ष – भारत और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हाल ही में वर्चुअल समिट में आने वाले 9 वर्ष में ट्रेड दोगुना करने पर सहमत हुए है. साथ ही दोनों देशो ने 2030 तक के लिए एक महात्वाकांक्षी रोडमैप को मंजूरी दी है. जिससे दोनों देशो के बीच रणनीतिक साझेदारी बहुत मजबूत होगी.

Read Also...  21 July 2021 Current Affairs

  • हाल ही में किस संगठन ने मॉडर्ना कोरोना वेक्सीन को आपातकालीन उपयोग प्राधिकार दिया है?

A. निति आयोग
B. विश्व स्वास्थ्य संगठन
C. वर्ल्ड बैंक
D. यूनाइटेड नेशन
उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में मॉडर्ना कोरोना वेक्सीन को आपातकालीन उपयोग प्राधिकार दिया है. इससे साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन से उपयोग प्राधिकार की मान्यता प्राप्त करने के लिए मॉडर्ना वैक्सीन पांचवी वैक्सीन बन गयी है.


  • जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर जगमोहन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

A. 72 वर्ष
B. 84 वर्ष
C. 88 वर्ष
D. 94 वर्ष
उत्तर: 94 वर्ष – जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर जगमोहन का हाल ही में बीमार होने की वजह से 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. पूर्व गवर्नर जगमोहन भाजपा की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके है. जगमोहन जी गोवा के उपराज्यपाल भी रहे थे और उन्होंने नगरीय विकास व पर्यटन मंत्री के पद का भी कार्यभार संभाला था.


  • टी रवि शंकर ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के कौन से डिप्टी गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभाला है?

A. पहले
B. तीसरे
C. चौथे
D. छठे
उत्तर: चौथे – टी रवि शंकर ने हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के चौथे डिप्टी गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभाला है. वे केंद्रीय बैंक की अनुषंगी कंपनी इंडियन फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एंड एलाइड सर्विसेज के चेयरमैन रह चुके है. उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा. उनसे पहले डिप्टी गवर्नर का पद डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा, मुकेश कुमार जैन और राजेश्वर राव ने संभाला है.

Read Also...  Current Affairs - 24 May 2018 - Questions and Answers in Hindi

  • कोरोना वायरस मामलों के बढ़ने की बजह से किसने हाल ही में आईपीएल 2021 को रद्द करने की घोषणा की है?

A. आईसीसी
B. बीसीसीआई
C. ओलिंपिक संघ
D. पीसीबी
उत्तर: बीसीसीआई – कोरोना वायरस मामलों के बढ़ने की बजह से बीसीसीआई ने हाल ही में आईपीएल 2021 को रद्द करने की घोषणा की है. आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स टीम के कई खिलाडी कोरोना संक्रमित हुए है. इस टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है.


  • इनमे से किस क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है?

A. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
B. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
C. बांग्लादेश क्रिकेट टीम
D. श्रीलंका क्रिकेट टीम
उत्तर: श्रीलंका क्रिकेट टीम – श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर थिसारा परेरा ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. वे टी-20 क्रिकेट में तेज गेंदबाजी और आखिरी ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है. उन्होंने कहा है की वे फ्रैंचाइजी क्रिकेट के लिए लगातार खेलते रहेंगे.


  • निम्न में से किस लोकतांत्रिक गणराज्य ने हाल ही में इबोला वायरस के प्रकोप को समाप्त करने की घोषणा की है?

A. कांगो
B. चेक
C. अल्बानिया
D. अल्जेरिया
उत्तर: कांगो – कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य ने हाल ही में इबोला वायरस के 12वे प्रकोप को समाप्त करने की घोषणा की है. इस वायरस ने उत्तरी किवु के पूर्वी प्रांत में 12 लोगों को संक्रमित किया था जिसमे से 6 लोगो की मौत हो गयी थी. इस वायरस की खोज सबसे पहले वर्ष, 1976 हुई थी.

Read Also...  August 2nd Week Current Gk (10 to 16th August 2020) in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *