Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 19 January 2019 GK Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 19 January 2019 GK Questions and Answers

0

19 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 19 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘19 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


19 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए यूपी कैबिनेट ने कितने फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है?
क. 5 फीसदी
ख. 10 फीसदी
ग. 15 फीसदी
घ. 25 फीसदी

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 10 फीसदी - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट ने हाल ही में सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है. इस फैसले को लेने वाला यूपी देश का छठा राज्य बन गया है.

प्रश्‍न 2. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने ई-कॉमर्स बिजनस की शुरुआत सबसे पहले किस राज्य में करने की घोषणा की है?
क. दिल्ली
ख. पंजाब
ग. मध्य प्रदेश
घ. गुजरात

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. गुजरात - रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने हाल ही में गुजरात के गांधीनगर में अपने ई-कॉमर्स बिजनस की शुरुआत करने की घोषणा की है. मुकेश अंबानी ने कहा है की वे -कॉमर्स प्लैटफॉर्म को सबसे पहले गुजरात में लॉन्च करेंगे जिससे 12 लाख दुकानदारों को फायदा होगा.

प्रश्‍न 3. पश्चिम उत्तर प्रदेश को पूर्वोत्तर दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से जोड़ने वाले 6 लेन के हाइवे को किसने मंजूरी दे दी है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. राज्यसभा
घ. केंद्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. केंद्र सरकार - केंद्र सरकार ने हाल ही में पश्चिम उत्तर प्रदेश को पूर्वोत्तर दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से जोड़ने वाले 6 लेन के हाइवे को मंजूरी दे दी है, इस राष्ट्रीय राजमार्ग-709 बी की आधारशिला 26 जनवरी को रखी जाएगी.

प्रश्‍न 4. लॉटरी कारोबार के जीएसटी-संबंधी मुद्दों के लिए किसने आठ सदस्यीय मंत्रियों के समूह (जीओएम) का गठन किया है?
क. सुप्रीमकोर्ट
ख. हाईकोर्ट
ग. केंद्र सरकार
घ. लोकसभा

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केंद्र सरकार - केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्र सरकार लॉटरी कारोबार के जीएसटी-संबंधी मुद्दों को देखने के लिए आठ सदस्यीय मंत्रियों के समूह (जीओएम) का गठन किया है. इस मंत्रीस्तरीय पैनल की अध्यक्षता महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार है.

प्रश्‍न 5. आईओएचआर के द्वारा विश्व का पहला मानवाधिकार को समर्पित टीवी चैनल किस शहर में स्थित ऑफिस से शुरु किया गया है?
क. दिल्ली
ख. लन्दन
ग. वाशिंगटन
घ. पुणे

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. लन्दन - इंटरनेशनल ऑब्जर्वेटरी ऑफ़ ह्यूमन राइट्स (आईओएचआर) के द्वारा विश्व का पहला मानवाधिकार को समर्पित टीवी चैनल लंदन में स्थित ऑफिस से शुरु किया गया है. इस चैनल के ब्रॉडकास्ट को netgem.tv प्लेटफार्म पर द्वारा देखा जा सकता है.

प्रश्‍न 6. सीमा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर कार्यबल की रिपोर्ट को हाल ही में किसने मंजूरी दे दी है?
क. रामनाथ कोविंद
ख. नरेन्द्र मोदी
ग. राजनाथ सिंह
घ. अरुण जेठली

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. राजनाथ सिंह - केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में सीमा प्रबंधन में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर कार्यबल की रिपोर्ट को मंजूरी दे दी है. ताकि सीमा प्रबंधन के सुधार में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के लिए क्षेत्रों की निशानदेही की जा सके.

प्रश्‍न 7. आईपीएल 2019 में किस आईपीएल टीम के मालिक ने टीम की आधी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है?
क. दिल्ली कैपिटल
ख. कोलकाता नाईट राइडर
ग. चेन्नई सुपर किंग्स
घ. राजस्थान रॉयल्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. राजस्थान रॉयल्स - आईपीएल 2019 में राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बाडले ने टीम की आधी हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की है. यह जानकारी बीसीसीआई ने दी है.

प्रश्‍न 8. निम्न में से कौन सी भारतीय पहलवान स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बन गयी है?
क. सुशिल कुमार
ख. विवेक शर्मा
ग. गीता फोगाट
घ. विनेश फोगाट

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. विनेश फोगाट - भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को 2018 लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किए गया है वे लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय बन गयी है.

प्रश्‍न 9. हाल ही में किस देश के फुटबॉल क्लब युवेंटस ने इटालियन सुपर कप टूर्नामेंट जीता है?
क. फ्रांस
ख. अमेरिका
ग. इटली
घ. चीन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इटली - इटली के फुटबॉल क्लब युवेंटस ने हाल ही में इटालियन सुपर कप टूर्नामेंट जीता है. फाइनल मुकाबले में टीम के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक गोल किया इस गोल के मदद से फुटबॉल क्लब युवेंटस ने एसी मिलान को 1-0 से हराया.

प्रश्‍न 10. भारतीय क्रिकेट टीम ने किस देश के क्रिकेट टीम को वनडे में 2-1 से हराकर पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती है?
क. बांग्लादेश
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. साउथ अफ्रीका
घ. इंग्लैंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ऑस्ट्रेलिया - भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को वनडे में 2-1 से हराकर पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत ली है इस द्विपक्षीय वनडे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है.
Read Also...  14-October-2021 Current Affairs in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *