भारत और विदेश से सम्बंधित “19 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘19 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
प्रश्न 1. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किस वर्ष हुए सिख विरोधी दंगों की विशेष जांच दल की सिफारिशें स्वीकार की है? क. 1957 ख. 1962 ग. 1984 घ. 1992
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 1984 - केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों की विशेष जांच दल की सिफारिशें स्वीकार की है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एसआइटी को आदेश दिया है कि वे मामले से जुड़ा सारा रिकॉर्ड गृह मंत्रालय को वापस करे.
प्रश्न 2. भारत के किस वकील को इंग्लैंड और वेल्स की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है? क. हरीश महाजन ख. हरीश शर्मा ग. हरीश त्यागी घ. हरीश साल्वे
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. हरीश साल्वे - भारत के वरिष्ठ वकील और पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे को इंग्लैंड और वेल्स की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपना सलाहकार नियुक्त किया है. महारानी एलिजाबेथ के द्वारा हर वर्ष कॉमनवेल्थ देशों से कुछ वरिष्ठ वकीलों को नियुक्त किया जाता है.
प्रश्न 3. भारत में ईंधन के संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पीआरसीए ने किस अभियान की शुरुआत की है? क. पेट्रो ख. सक्षम ग. फ्यूचर घ. सेव पेट्रो
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. सक्षम - भारत में ईंधन के संरक्षण के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए पेट्रोलियम संरक्षण अनुसन्धान संघ (पीआरसीए) ने सक्षम अभियान की शुरुआत की है. इस अभियान का उद्देश्य लोगो को जागरुक कर के तेल और गैस का उचित उपयोग करना है.
प्रश्न 4. इनमे से किस चेस खिलाडी ने सबसे अधिक बाजियों में अजेय रहने का नया रिकार्ड बनाया है? क. विश्वनाथन आनंद ख. यू यांग्यी ग. मैगनस कार्लसन घ. जोर्डन वान फोरीस्ट
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मैगनस कार्लसन - वर्ल्ड चैंपियन मैगनस कार्लसन ने सबसे अधिक बाजियों में अजेय रहने का नया रिकार्ड बनाया है. कार्लसन ने हाल ही में जोर्डन वान फोरीस्ट से बाजी ड्रॉ खेली है जिसमे वे लगातार 111 बाजियों से अजेय हैं.
प्रश्न 5. भारत की किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की सहायता से विकसित “रोजगार संगी मोबाइल” को हाल ही में लांच किया है? क. केरल सरकार ख. गुजरात सरकार ग. पंजाब सरकार घ. छत्तीसगढ़ सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. छत्तीसगढ़ सरकार - छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की सहायता से विकसित "रोजगार संगी मोबाइल" को लांच किया है. इस एप्प से राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने में सहूलियत होगी.
प्रश्न 6. इसरो ने किस स्पेस अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 का प्रक्षेपण किया है? क. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ख. ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ग. जापानी अंतरिक्ष एजेंसी घ. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एरियन-5 प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार उपग्रह जीसैट-30 का प्रक्षेपण किया है. यह वर्ष 2020 का इसरो का पहला मिशन है.
प्रश्न 7. सानिया मिर्जा ने किस देश की नादिया किचेनॉक के साथ मिलकर होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का डबल्स खिताब जीता है? क. ऑस्ट्रेलिया ख. पाकिस्तान ग. अफगानिस्तान घ. यूक्रेन
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. यूक्रेन - सानिया मिर्जा ने टेनिस कोर्ट पर 2 साल बाद वापसी करते हुए यूक्रेन की नादिया किचेनॉक के साथ मिलकर होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट का डबल्स खिताब जीता है. दोनों ने फाइनल मुकाबले में चीन की जैंग और पैंग शुआई को 6-4, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है.
प्रश्न 8. लगातार 21 मेडन ओवर का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व ऑलराउंडर बापू नाडकर्णी का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 51 वर्ष ख. 62 वर्ष ग. 74 वर्ष घ. 86 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 86 वर्ष - टेस्ट क्रिकेट में लगातार 21 मेडन ओवर का रिकॉर्ड बनाने वाले पूर्व ऑलराउंडर बापू नाडकर्णी का हाल ही में 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने वर्ष 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में डेब्यू किया था. और आखिरी मैच ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही 1968 में खेला था.
प्रश्न 9. बेन स्टोक्स हाल ही में टेस्ट में 4000 रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के कौन से खिलाडी बन गए है? क. पहले ख. तीसरे ग. सातवें घ. दसवे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सातवें - बेन स्टोक्स ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका हुए टेस्ट में 9वा शतक लगाया है. इस शतक के साथ वे टेस्ट में 4000 रन और 100 विकेट लेने वाले दुनिया के सातवें खिलाडी बन गए है. उनसे पहले यह रिकार्ड गैरी सोबर्स, कपिल देव, इयान बॉथम, कार्ल हूपर, जैक कैलिस और डेनियल वेटोरी के नाम है.
प्रश्न 10. विनेश फोगाट ने कितने किग्रा वर्ग में इक्वाडोर की एलिजाबेथ वालवरडे मेलेमड्रेस को हराकर गोल्ड मेडल जीता है? क. 45 किग्रा ख. 50 किग्रा ग. 53 किग्रा घ. 60 किग्रा
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 53 किग्रा - भारत के महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 53 किग्रा वर्ग में इक्वाडोर की एलिजाबेथ वालवरडे मेलेमड्रेस को हराकर रोम रैंकिंग सीरीज कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है. इस गोल्ड मेडल के साथ वर्ष 2020 का पहला गोल्ड मेडल विनेश फोगाट ने जीता है.