Home / Current Affairs Hindi / 19-January-2022 Current Affairs in Hindi

19-January-2022 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’19 जनवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 19 January 2022 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

19 जनवरी 2022 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 19th January 2022 in Hindi


निम्न में से किस राज्य सरकार ने हाल ही में निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के लिए 75% नौकरियां आरक्षित देने की घोषणा की है?

  • केरल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • पंजाब सरकार
  • हरियाणा सरकार
Show Answer
उत्तर: हरियाणा सरकार - हरियाणा सरकार ने हाल ही में निजी क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के लिए 75% नौकरियां आरक्षित देने की घोषणा की है. जिसके लिए स्थानीय उम्मीदवारों का रोजगार अधिनियम वर्ष 2020 में पारित किया गया. यह अधिनियम सभी साझेदारी फर्मों, कंपनियों, ट्रस्टों, सोसाइटियों और 10 या अधिक व्यक्तियों को रोजगार देने वाले किसी भी संगठन पर लागू होता है.

वेस्टइंडीज के किस पूर्व क्रिकेटर को हाल ही में ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम से नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है?

  • ब्रायन लारा
  • क्लाइव लॉयड
  • जेम्स कैमरून
  • अलेक्स हेल्स
Show Answer
उत्तर: क्लाइव लॉयड - वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्लाइव लॉयड को हाल ही में ड्यूक ऑफ कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम से नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान क्रिकेट के खेल के प्रति उनकी सेवाओं के लिए दिया गया है. इंग्लैंड के विश्व कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन को प्रिंस विलियम द्वारा "कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर" से सम्मानित किया गया था.

निम्न में से किस कंपनी ने शेरसिंह बी ख्यालिया को सीईओ नियुक्त किया है?

  • टाटा पावर लिमिटेड
  • रिलायंस पावर लिमिटेड
  • बीएसईएस पावर लिमिटेड
  • अडानी पावर लिमिटेड
Show Answer
उत्तर: अडानी पावर लिमिटेड - अडानी ग्रुप की सहायक कंपनी अडानी पावर लिमिटेड के निदेशक मंडल ने हाल ही में शेरसिंह बी ख्यालिया को सीईओ नियुक्त किया है. वे एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं, जिन्होंने गुजरात पावर कॉरपोरेशन में प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया है.

सिंगापुर के लोह कीन येव को हराकर किस भारतीय शटलर ने हाल ही में इंडिया ओपन बैडमिंटन का ख़िताब जीता है?

  • श्री कान्त किन्दम्बी
  • लक्ष्य सेन
  • प्रन्नोय रॉय
  • चिराग सेन
Show Answer
उत्तर: लक्ष्य सेन - तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने हाल ही में सिंगापुर के लोह कीन येव को 24-22, 21-17 से हराकर इंडिया ओपन बैडमिंटन का ख़िताब जीता है. उन्हें जीतने में 54 मिनटों का समय लगा. यह लक्ष्य सेन के करियर का पहला सुपर-500 खिताब है.

वर्ष 2021 में विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों में कौन सी खिलाडी पहले स्थान पर रही है?

  • पीवी सिन्धु
  • नाओमी ओसाका
  • साइना नेहवाल
  • मिताली राज
Show Answer
उत्तर: नाओमी ओसाका - हाल ही में फोर्ब्स के द्वारा जारी वर्ष 2021 में विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों में जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने पहला स्थान हासिल किया है. जबकि टॉप 10 महिला खिलाड़ियों की सूची में भारतीय शटलर पीवी सिंधू 7वे स्थान पर रही है. पीवी सिंधु को 7.2 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ सातवें नंबर पर हैं.

प्रसिद्ध कथक कलाकार सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 63 वर्ष
  • 73 वर्ष
  • 83 वर्ष
  • 93 वर्ष
Show Answer
उत्तर: 83 वर्ष - प्रसिद्ध कथक कलाकार सम्राट पंडित बिरजू महाराज का हाल ही में 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पंडित बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था. उनका जन्म 04 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था.

निम्न में से किस इंडस्ट्रीज के संस्थापक नरेंद्र कुमार गोयनका ने हाल ही में AEPC के चेयरमैन का पदभार संभाला है?

  • अशोक लेलैंड इंडस्ट्रीज
  • मार्कोपोलो इंडस्ट्रीज
  • कोयला इंडस्ट्रीज
  • टेक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज
Show Answer
उत्तर: टेक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज - टेक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज के संस्थापक नरेंद्र कुमार गोयनका ने हाल ही में AEPC के चेयरमैन का पदभार संभाला है. वे दो दशकों से अधिक समय से परिधान निर्यात संवर्धन परिषद से जुड़े हुए हैं. वे शीर्ष पद संभालने से पहले भारतीय परिधान निर्यातकों के शीर्ष निकाय के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे.

इनमे से किस मंत्रालय ने हाल ही में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी शिकायतों को हल करने के लिए “रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल” की स्थापना की है?

  • शिक्षा मंत्रालय
  • खेल मंत्रालय
  • महिला मंत्रालय
  • रक्षा मंत्रालय
Show Answer
उत्तर: रक्षा मंत्रालय - रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की पेंशन संबंधी शिकायतों को हल करने के लिए "रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल" की स्थापना की है. यह पोर्टल उन्हें पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के साथ सीधे शिकायत दर्ज करने की अनुमति देगा.

भारत की किस महिला ने मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक का पुरस्कार जीता है?

  • सुमन वर्मा
  • सुशिता सिंह
  • नवदीप कौर
  • सुष्मा सिन्हा
Show Answer
उत्तर: नवदीप कौर - भारत की नवदीप कौर ने नेवादा के लास वेगास में मिसेज वर्ल्ड 2022 प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय पोशाक का पुरस्कार सम्मानित किया गया है. वे ओडिशा के स्टील सिटी, राउरकेला के पास एक छोटे से शहर से हैं. नवदीप कौर मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2021 की विजेता हैं, मिसेज वर्ल्ड 2022 में देश का प्रतिनिधित्व कर रही थीं.

निम्न में से कितने वर्षीय शायलिन फोर्ड को हाल ही में मिसेज वर्ल्ड 2022 की विजेता के रूप में ताज पहनाया गया है?

  • 27 वर्षीय
  • 37 वर्षीय
  • 42 वर्षीय
  • 45 वर्षीय
Read Also...  Current Affairs - 20 June 2018 - Questions and Answers in Hindi

Show Answer
उत्तर: 37 वर्षीय - आयरलैंड की निवर्तमान रानी केट श्नाइडर ने हाल ही में 37 वर्षीय शायलिन फोर्ड को हाल ही में मिसेज वर्ल्ड 2022 की विजेता के रूप में ताज पहनाया है. जबकि मिसेज जॉर्डन जैकलिन स्टैप और मिसेज यूएई देबांजलि कामस्त्रा उपविजेता रहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *