Current Affairs

Current Affairs in Hindi – 21 January 2019 GK Questions and Answers

21 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 21 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘21 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


21 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किस शहर में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय का उद्घाटन किया है?
क. दिल्ली
ख. पुणे
ग. चेन्नई
घ. मुंबई

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. मुंबई - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में मुंबई शहर में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय (नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा’ (एनएमआईसी)) का उद्घाटन किया है. जिसके निर्माण में 140.61 करोड़ रुपये का खर्चा आया है.

प्रश्‍न 2. मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा हाल ही में किसने की है?
क. नरेन्द्र मोदी
ख. निर्मला सीतारमण
ग. सुमित अरोरा
घ. रामनाथ कोविंद

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. निर्मला सीतारमण - केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में मिलिट्री पुलिस में 20 फीसदी महिलाओं को भर्ती करने की घोषणा की है. और उन्हें मिलिट्री पुलिस में एक जवान के तौर पर महिलाओं को शामिल करने का फैसला लिया है.

प्रश्‍न 3. पीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत किस बर्ष ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है?
क. 2019
ख. 2020
ग. 2021
घ. 2022

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 2019 - ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म (पीडब्ल्यूसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत 201 तक ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है. जबकि 2017 में भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़कर छठा स्थान प्राप्त किया था.

प्रश्‍न 4. निम्न में से किसे हाल ही में आईसीएसआई का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है?
क. संदीप शर्मा
ख. विजय श्रीवास्तव
ग. एस. रंजीत पांडे
घ. सूरज बर्जतिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एस. रंजीत पांडे - कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के मुताबिक हाल ही में एस. रंजीत पांडे को कंपनी सचिवों के शीर्ष संगठन आईसीएसआई का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है. और आशीष गर्ग को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

प्रश्‍न 5. सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारियों के कितने सदस्यों ने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया है?
क. 5 सदस्यों
ख. 10 सदस्यों
ग. 13 सदस्यों
घ. 17 सदस्यों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 13 सदस्यों - हाल ही में सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पदाधिकारियों के 13 सदस्यों ने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया है. कमिटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके और दूसरे पदाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है.

प्रश्‍न 6. 21 जनवरी को भारत के कितने राज्यों में स्थापना दिवस मनाया जाता है?
क. दो राज्यों
ख. तीन राज्यों
ग. चार राज्यों
घ. पांच राज्यों

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. तीन राज्यों - 21 जनवरी को भारत के तीन राज्यों में स्थापना दिवस मनाया जाता है. 21 जनवरी को भारत के मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा राज्य की स्थापना हुई थी.

प्रश्‍न 7. सीबीएसई द्वारा कौन सा स्कूल सीबीएसई का चौथा परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है?
क. दिल्ली पब्लिक स्कूल
ख. ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल
ग. स्कूल ऑफ़ पंजाब
घ. स्कूल ऑफ़ चेन्नई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल - ट्यूलिप सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हाल ही में सीबीएसई का चौथा परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है. केंद्रीय बोर्ड ने नया परीक्षा केंद्र नामित कर यहां चार से अधिक विद्यालयों के 848 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए हैं.

प्रश्‍न 8. महिलाओ में कामोत्तेजना बढ़ाने वाली दवा (फीमेल वायग्रा दवा) के उत्पादन और बिक्री को हाल ही में किस देश ने मजूरी दे दी है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. मिस्र
घ. भारत

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मिस्र - हाल ही में महिलाओ में कामोत्तेजना बढ़ाने वाली दवा (फीमेल वायग्रा दवा) के उत्पादन और बिक्री को मिस्र देश ने मजूरी दे दी है. इस दवा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश बन गया है. इस दवा को फ्लोबसेरिन कहा जाता है.

प्रश्‍न 9. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का कौन सा खिलाडी हाल ही में वनडे में सबसे तेज 27 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गया है?
क. डेविड मिलर
ख. ऐबी डी विल्लर्स
ग. डेल स्टेल
घ. हाशिम अमला

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. हाशिम अमला - दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के ओपनर हाशिम अमला हाल ही में वनडे में सबसे तेज 27 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गया है. उन्होंने 167 वनडे में यह रिकॉर्ड बना है और साथ ही विराट कोहली के 169 मैच में 27 शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

प्रश्‍न 10. पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन हाल ही में किस देश में किया गया है?
क. इजराइल
ख. ईराक
ग. उज्बेकिस्तान
घ. जापान

सही उत्तर देखे
उत्तर: उज्बेकिस्तान - हाल ही में उज्बेकिस्तान देश में पहली भारत-मध्य एशिया वार्ता का आयोजन किया गया है. यह वार्ता और मध्य एशियाई देशों के बीच हुई.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *