Home / Current Affairs Hindi / 21 Jan 2020 Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 21 January 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित “21 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘21 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. जगत प्रकाश नड्डा को सहमति से भाजपा का कौन सा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है?
क. 5वा राष्ट्रीय अध्यक्ष
ख. 9वा राष्ट्रीय अध्यक्ष
ग. 11वा राष्ट्रीय अध्यक्ष
घ. 17वा राष्ट्रीय अध्यक्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 11वा राष्ट्रीय अध्यक्ष - जगत प्रकाश नड्डा को सहमति से भाजपा का 11वा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. अमित शाह के बाद जगत प्रकाश नड्डा दूसरे ऐसे नेता हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश में सफलता के बाद पार्टी की कमान सौंपी गई है.

प्रश्‍न 2. आंध्र प्रदेश विधानसभा में राज्य में कितनी राजधानियां बनाए जाने के प्रस्ताव को पारित किया गया है?
क. दो राजधानियां
ख. तीन राजधानियां
ग. पांच राजधानियां
घ. सात राजधानियां

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. तीन राजधानियां - आंध्र प्रदेश विधानसभा में राज्य में 3 राजधानियां बनाए जाने के प्रस्ताव को पारित किया गया है. इनमे विशाखापट्टनम, कुर्नूल और अमरावती का नाम शामिल है. लेकिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अलग-अलग राजधानियां बनाने का विरोध किया है.

प्रश्‍न 3. 26वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल का खिताब किस फिल्म के लिए जोकिन फीनिक्स को दिया गया है?
क. एवेंजर
ख. घोस्ट राइडर
ग. जोकर
घ. गेम्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. जोकर - 26वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस इन लीडिंग रोल का खिताब जोकर फिल्म के लिए जोकिन फीनिक्स को दिया गया है. जोकिन फीनिक्स ने अवॉर्ड को रिसीव करने के बाद हीथ लेजर को श्रद्धांजलि दी है.

प्रश्‍न 4. भारतीय मूल की शिक्षक प्रीति माहेश्वरी कोरोना वायरस की चपेट में आने वाली कौन सी विदेशी बन गयी है?
क. पहली
ख. दूसरी
ग. तीसरी
घ. चौथी

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली - चीन के मध्यवर्ती शहरों में लोग रहस्यमयी निमोनिया वायरस की चपेट में आ रहे हैं. भारतीय मूल की शिक्षक प्रीति माहेश्वरी कोरोना वायरस की चपेट में पहली विदेशी बन गयी है. अब तक 62 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके है.

प्रश्‍न 5. भारत में रिसर्च को बढ़ावा देने के साथ-साथ एआईसीटीई छात्रों और फैकल्टी देने के लिए किसने रिसर्च ग्रांट स्कीम लॉन्च की है?
क. यूजीसी
ख. इग्नू
ग. एआईसीटीई
घ. आरबीआई

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. एआईसीटीई - भारत में रिसर्च को बढ़ावा देने के साथ-साथ एआईसीटीई छात्रों और फैकल्टी देने के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) ने रिसर्च ग्रांट स्कीम लॉन्च की है. जिससे इंदौर के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों में पढ़ रहे 62 हजार से ज्यादा छात्रों और 1200 से ज्यादा फैकल्टी को फायदा होगा.

प्रश्‍न 6. क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरोप के लीग में लगातार 14वें सीजन में कम से कम कितने गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए है?
क. 10 गोल
ख. 12 गोल
ग. 15 गोल
घ. 25 गोल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 15 गोल - क्रिस्टियानो रोनाल्डो यूरोप के लीग में लगातार 14वें सीजन में कम से कम 15 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बन गए है. इटली के फुटबॉल लीग सीरी-ए में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो गोल किए है.

प्रश्‍न 7. भारतीय क्रिकेट टीम का कौन सा खिलाडी सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाला दूसरा भारतीय खिलाडी बन गया है?
क. शिखर धवन
ख. विराट कोहली
ग. रोहित शर्मा
घ. के एल राहुल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रोहित शर्मा - भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा सबसे तेज 9 हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाडी बन गए है. रोहित शर्मा ने 217 पारी में अपने 9 हजार रन पूरे कर लिए है. वही रोहित शर्मा सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए है.

प्रश्‍न 8. भारतीय हॉकी टीम के गुरजंत सिंह खिलाडी ने कितने सेकंड में इतिहास का सबसे तेज गोल किया है?
क. 5वें सेकंड
ख. 9वें सेकंड
ग. 13वें सेकंड
घ. 17वें सेकंड

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 13वें सेकंड - भारतीय हॉकी टीम के गुरजंत सिंह खिलाडी ने 13वें सेकंड में इतिहास का सबसे तेज गोल किया है. उनसे पहले 1976 ओलिंपिक में अजीत सिंह ने अर्जेंटीना के खिलाफ 15वें सेकंड में गोल किया था.

प्रश्‍न 9. भारत ने किस देश को हथियार व अन्य अहम उपकरण खरीदने के लिए 5 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की है?
क. चीन
ख. मालदीव
ग. श्रीलंका
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. श्रीलंका - भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे से मुलाक़ात करते हुए श्रीलंका को हथियार व अन्य अहम उपकरण खरीदने के लिए 5 करोड़ डॉलर की मदद देने की घोषणा की है. दोनों देशो के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने, समुद्री परिवहन सुरक्षा मजबूत करने का उद्देश्य है.

प्रश्‍न 10. म्यांमार ने किस देश के साथ हाल ही में 33 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं?
क. भारत
ख. बांग्लादेश
ग. चीन
घ. जापान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - रोहिंग्या मुस्लिमों पर दुनियाभर के दबाव का सामना कर रहे म्यांमार ने हाल ही में चीन के 33 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझौतों के साथ चीन की हिंद महासागर में पैठ और गहरी हो जाएगी. साथ ही महत्वाकांक्षी वन बेल्ट वन रोड परियोजना में म्यांमार ने साथ देने पर मोहर लगा दी है.
Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 28 June 2017 for SSC Exam

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *