Home / Current Affairs Hindi / Current Affairs in Hindi – 22 January 2019 GK Questions and Answers

Current Affairs in Hindi – 22 January 2019 GK Questions and Answers

0

22 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 22 जनवरी 2019 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘22 January 2019‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


22 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. भारत की सीमा को और मजबूत बनाने के लिए किसने हाल ही में विशेष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है?
क. इसरो
ख. नासा
ग. भाभा
घ. ईसा

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. इसरो - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अन्य देशों से सटी भारत की सीमा को और मजबूत बनाने के लिए विशेष उपग्रह लॉन्च करने की घोषणा की है. जिसकी जानकारी गृह मंत्रालय द्वारा दी गयी है.

प्रश्‍न 2. रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने किस राज्य में देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया है?
क. गुजरात
ख. जम्मू और कश्मीर
ग. तमिलनाडु
घ. सिक्किम

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. तमिलनाडु - भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में तमिलनाडु राज्य में देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया है. निर्मला सीतारमण ने कहा है की इस रक्षा गलियारे में कुल 3,038 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा.

प्रश्‍न 3. चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में किस बैंक ने 22.6 फीसद का मुनाफा दर्ज किया है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. आरबीआई
ग. यस बैंक
घ. कोटक महिंद्रा बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. कोटक महिंद्रा बैंक - चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड को 22.6 फीसद का मुनाफा हुआ है. साथ ही कोटक महिंद्रा बैंक मार्केट कैप के लिहाज से भारत का पांचवां बड़ा बैंक बन गया है.

प्रश्‍न 4. हाल ही में एलआईसी ने किस बैंक में 51 फीसदी हिस्‍सेदारी के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. यस बैंक
ग. आईडीबीआई बैंक
घ. आईसीआईसीआई बैंक

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. आईडीबीआई बैंक - बीएसई के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, हाल ही में एलआईसी ने आईडीबीआई बैंक में 51 फीसदी हिस्‍सेदारी के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है जिससे एलआईसी का आईडीबीआई बैंक का पूर्ण रूप से अधिग्रहण हो गया है.

प्रश्‍न 5. ट्राई के मुताबिक नवंबर 2018 जियो के बाद किस नेटवर्क ने सबसे अधिक ग्राहक जोड़े है?
क. एयरटेल
ख. बीएसएनएल
ग. आईडिया
घ. वोडाफोन

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. बीएसएनएल - ट्राई के मुताबिक नवंबर 2018 जियो के बाद बीएसएनएल ने सबसे अधिक ग्राहक जोड़े है. नवंबर 2018 में देश में मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 117.18 करोड़ हो गई है.

प्रश्‍न 6. ऑस्ट्रेलियन ओपन में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को हराकर कौन 50वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुच गयी है?
क. वीनस विलियम
ख. मारिया शारापोवा
ग. जावा दीजू
घ. सेरेना विलियम्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. सेरेना विलियम्स - अमेरिका की महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स हाल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को 6-1, 4-6, 6-4 से हराकर 50वीं बार किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में पहुच गयी है.

प्रश्‍न 7. पुणे में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में कितने किलोग्राम भार वर्ग में हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी ने गोल्ड मेडल जीता है?
क. 40 किलोग्राम भार वर्ग
ख. 45 किलोग्राम भार वर्ग
ग. 55 किलोग्राम भार वर्ग
घ. 57 किलोग्राम भार वर्ग

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 57 किलोग्राम भार वर्ग - पुणे (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा की शशि चोपड़ा को 57 किलोग्राम भार वर्ग 3-2 से हराकर हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी ने गोल्ड मेडल जीता है.

प्रश्‍न 8. सिद्धगंगा मठ के प्रमुख श्री शिवकुमार स्वामीजी का हाल ही में कितने वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
क. 90 वर्ष
ख. 95 वर्ष
ग. 105 वर्ष
घ. 111 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 111 वर्ष - हाल ही में सिद्धगंगा मठ के प्रमुख श्रीश्री शिवकुमार स्वामीजी का 111 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. उनके निधन पर मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है.

प्रश्‍न 9. एनबीएस के मुताबिक, वर्ष 2018 में किस देश की विकास दर पिछले 28 साल में सबसे कम 6.6% रही है?
क. जापान
ख. भारत
ग. चीन
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चीन - चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टेटिसटिक्स (एनबीएस) के मुताबिक, वर्ष 2018 में चीन की विकास दर पिछले 28 साल में सबसे कम 6.6% रही है. चीन पर कर्ज के बोझ और अमेरिका के साथ चल रहे ट्रेड वॉर के वजह से यह दर सबसे कम 6.6% रही है.

प्रश्‍न 10. भारत सरकार ने नेपाल और किस देश की यात्रा पर जाने वाले 15 साल से कम आयु के भारतीयों के लिए ‘आधार’ वैध करार दिया है?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. चीन
घ. भूटान

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. भूटान - भारत सरकार ने हाल ही में नेपाल और भूटान देश की यात्रा पर जाने वाले 15 साल से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के भारतीयों के लिए 'आधार' दस्तावेज के रूप में वैध करार दिया है.
Read Also...  30 सितंबर 2023 करंट अफेयर्स - 30 September 2023 Current Affairs in Hindi - Quiz

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *