Home / Current Affairs Hindi / 30 सितंबर 2023 करंट अफेयर्स – 30 September 2023 Current Affairs in Hindi – Quiz

30 सितंबर 2023 करंट अफेयर्स – 30 September 2023 Current Affairs in Hindi – Quiz

0

आज के मतलब 30 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (30 September 2023 Current Affairs in Hindi) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

30 September 2023 Current Affairs in Hindi

30 September 2023 Current Affairs in Hindi

30 सितम्बर 2023 करंट अफेयर्स – 30 September 2023 Current Affairs

30 September 2023 Current Affairs in Hindi – आज के मतलब 30 सितम्बर 2023 के महत्वपूर्ण कर्रेंट अफेयर्स जीके प्रश्न और उत्तर हिंदी में (30 September 2023 Current Affairs in Hindi) प्रकाशित है, सभी प्रश्न आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे, क्लर्क, पीओ, पुलिस में सहायक होंगी.

30 September 2023 Current Affairs in Hindi – 30 सितंबर 2023 करंट अफेयर्स

आप पढ़ेंगे 30 सितंबर 2023 के करंट अफेयर्स एक रेखा में यह लेटेस्ट अपडेट है-

  1. हाल ही में उत्तराखंड राज्य ने स्वैच्छिक रक्तदान में देशभर में रिकॉर्ड बनाया है.
  2. पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा (कहानी संग्रह) दिलीप नोंग्मैथेम की पुस्तक है, इन्हें हाल ही में साहित्य पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया है.
  3. 2024 में चीन मिशन चांग ‘ई-6 को प्रक्षेपित करेगा.
  4. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त में राजकोषीय घाटा 6.43 लाख करोड़ रुपये का रहा है.
  5. 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने कांस्य पदक जीता है.
  6. हाल ही में नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के वाशिम में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है.
  7. हाल ही में सिवनी, सीधी और मंदसौर ने मध्य प्रदेश ‘राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023’ जीता.
  8. भारतीय टेनिस पुरुष युगल जोड़ी साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन ने 19वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीता है.
  9. हाल ही में सुनील जाखड़ ने पांच प्रदेश महामंत्रियों को जोनल प्रभारी नियुक्त किया है.

30 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

अब आप पढ़ेंगे 30 सितंबर 2023 करंट अफेयर्स क्विज एवं सवाल जवाब हिंदी में

1. हाल ही में किस राज्य ने स्वैच्छिक रक्तदान में देशभर में रिकॉर्ड बनाया है?

  • राजस्थान
  • उत्तराखंड
  • पंजाब
  • बिहार
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 12 January 2020 Questions and Answers

Ans. उत्तराखंड : उत्तराखंड में 17 सितंबर से आतिथि तक आयुष्मान भव कार्यक्रम के अधीन आयोजित सेवा पखवाड़े के अंतर्गत एक लाख से अधिक व्यक्तियों ने स्वैच्छिक रक्तदान हेतु ई-रक्तकोष पोर्टल पर पंजीकरण कराने का पूरे देश में रिकॉर्ड कायम किया है।

2. किस वर्ष में चीन मिशन चांग’ई-6 को प्रक्षेपित करेगा?

  • 2024
  • 2028
  • 2027
  • 2023

Ans. 2024: चीन अपना अगला चंद्र अन्वेषण मिशन चांग’ई-6 को योजना के अनुसार साल 2024 के आसपास प्रक्षेपित किया जाएगा।

3. पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा (कहानी संग्रह) किनकी पुस्तक है?

  • राकेश नोंग्मैथेम
  • दिलीप नोंग्मैथेम
  • अमित नोंग्मैथेम
  • पुनीत नोंग्मैथेम

Ans. दिलीप नोंग्मैथेम : साहित्य अकादेमी ने हाल ही में मणिपुरी भाषा के लिए युवा एवं बाल साहित्य पुरस्कारों की घोषणा की। मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार 2023 दिलीप नोंग्मैथेम को उनकी पुस्तक इबेम्मा अमासुंग नगाबेम्मा (कहानी संग्रह) के लिए प्रदान किया जाएगा।

4. 19वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला स्क्वैश टीम ने कौनसा पदक जीता है?

  • कांस्य पदक
  • स्वर्ण पदक
  • रजत पदक
  • ये सभी

Ans. कांस्य पदक : भारतीय महिला स्क्वैश टीम चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में कांस्य पदक जीता है।

5. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त में राजकोषीय घाटा कितने करोड़ का रहा है?

  • 3.43 लाख करोड़ रुपये
  • 6.43 लाख करोड़ रुपये
  • 2.43 लाख करोड़ रुपये
  • 1.43 लाख करोड़ रुपये

Ans. 6.43 लाख करोड़ रुपये : वित्त वर्ष 2023-24 की अप्रैल-अगस्त अवधि के दौरान केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 6.43 लाख करोड़ रुपये या वार्षिक बजट अनुमान का 36 प्रतिशत रहा है।

6. हाल ही में नितिन गडकरी ने कहाँ पर तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?

  • उत्तर प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • तमिल नाडू
  • असम
Read Also...  8 फरवरी 2024 करंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

Ans. महाराष्ट्र: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के वाशिम में हाल ही में को 3695 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

7. हाल ही में सुनील जाखड़ ने कितने प्रदेश महामंत्रियों को जोनल प्रभारी नियुक्त किया है?

  • आठ
  • सात
  • पांच
  • दो

Ans. पांच: पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सुनील जाखड ने हाल ही में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनसाधरण में संवाद को मजबूत करने के लिए तुरंत प्रभाव से प्रदेश के पांचों महासचिवों को जोनल प्रभारी नियुक्त किया है।

8. किस भारतीय टेनिस पुरुष युगल जोड़ी ने 19वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीता है?

  • साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन
  • साकेत माइनेनी और रघुवीर रामनाथन
  • सुनील माइनेनी और आशीष रामनाथन
  • कुलदीप माइनेनी और भैरव रामनाथन

Ans. साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन: चीन 19वें एशियाई खेलों में हाल ही में को टेनिस की पुरुष युगल स्पर्धा में साकेत माइनेनी और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी ने रजत पदक जीता है।

9. हाल ही में किसने मध्य प्रदेश ‘राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023’ जीता?

  • सिवनी, सीधी और मंदसौर
  • अवनि, नीलम और साक्षी
  • सुरुती, अंजलि और पिंकी
  • अव्स्ती, राधा और पूजा

Ans. सिवनी, सीधी और मंदसौर: मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय पर्यटन क्विज-2023 का रंगारंग आयोजन का हाल ही में कुशाभाउ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में किया गया। इसमें विजेताओं में पहले स्थान पर सिवनी, दूसरे स्थान पर सीधी एवं तीसरे स्थान पर मंदसौर रहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *