23 January 2019 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
23 जनवरी 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. राजनीतिक विज्ञापनों में पारदर्शिता लाने के लिए किसने “ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट” जारी करने की घोषणा की है? क. माइक्रोसॉफ्ट ख. एप्पल ग. गूगल घ .अमेज़न
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. गूगल - गूगल कंपनी ने हाल ही में वर्ष 2019 में अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के दौरान ऑनलाइन राजनीतिक विज्ञापनों में पारदर्शिता लाने के लिए "ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट" जारी करने की घोषणा की है. साथ ही गूगल के मुताबिक मार्च में ऑनलाइन एड लाइब्रेरी भी शुरु की जाएगी.
प्रश्न 2. दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मासाजो नोनाका का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है? क. 102 वर्ष ख. 105 वर्ष ग. 113 वर्ष घ. 119 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 113 वर्ष - जापान के जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइदो के अशोरो में रहने वाले दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मासाजो नोनाका का हाल ही में 113 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. जापान के मासाजो नोनाका को पिछले वर्ष दुनिया के सबसे बुजुर्ग पुरुष का प्रमाणपत्र दिया गया था.
प्रश्न 3. निम्न में से किस देश की डेटा निगरानी संस्था सीएनआईएल ने गूगल कंपनी पर 57 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है? क. अमेरिका ख. ऑस्ट्रेलिया ग. फ्रांस घ. रूस
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. फ्रांस - हाल ही में फ्रांस की डेटा निगरानी संस्था सीएनआईएल ने गूगल कंपनी पर 57 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना गूगल पर यूरोप के नए डेटा प्राइवेसी कानून का उल्लंघन करने के आरोप में लगाया है.
प्रश्न 4. वर्ष 2018-19 के लिए आईसीसी ने किस खिलाडी को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सर गारफील्ड सोबर्स का अवॉर्ड देने की घोषणा की है? क. महेन्द्र सिंह धोनी ख. विराट कोहली ग. रोहित शर्मा घ. केन विलियमसन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. विराट कोहली - आईसीसी ने वर्ष 2018-19 के लिए विराट कोहली को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सर गारफील्ड सोबर्स का अवॉर्ड देने की घोषणा की है. और उन्हें पहली बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है.
प्रश्न 5. भारतीय कप्तान विराट कोहली तीन इंडिविजुअल अवॉर्ड एक साथ जीतने वाले ________ क्रिकेटर बन गए है? क. पहले ख. दुसरे ग. तीसरे घ. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहले - भारतीय कप्तान विराट कोहली तीन इंडिविजुअल अवॉर्ड एक साथ जीतने वाले पहले क्रिकेटर बन गए है. आईसीसी ने उन्हें सर गारफील्ड सोबर्स का अवॉर्ड के साथ-साथ क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है वे लगातार दूसरे वर्ष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी चुने गए है.
प्रश्न 6. स्पेन की एक क्षेत्रीय कोर्ट ने किस फुटबॉल खिलाडी पर कर धोखाधड़ी मामले में 18.8 मिलियन यूरो का जुर्माना लगाया है? क. लिओनेल मेस्सी ख. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ग. रोजर फेडरर घ. सुनील छेत्री
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. क्रिस्टियानो रोनाल्डो - स्पेन की एक क्षेत्रीय कोर्ट ने पुर्तगाल के रियाल मैड्रिड के पूर्व स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को हाल ही में कर धोखाधड़ी मामले में 23 महीने कैद की सजा दी है और साथ ही 18.8 मिलियन यूरो का जुर्माना भी लगाया है.
प्रश्न 7. किस देश के केंद्रीय बैंक ने हाल ही में अपने देश में भारत के 2000, 500 और 200 रूपये के नोट के चलन पर पाबन्दी लगा दी है? क. जापान ख. अमेरिका ग. ऑस्ट्रेलिया घ. नेपाल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. नेपाल - नेपाल के केंद्रीय बैंक ने हाल ही में अपने देश में भारत के 2000, 500 और 200 रूपये के नोट के चलन पर पाबन्दी लगा दी है. अब नेपाल में सिर्फ भारत के 100 रूपये तक के नोट इस्तेमाल किया जायेंगे.
प्रश्न 8. किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में छोटे आकार के लचीले रोबोट (टिनी रोबोट) का आविष्कार किया हैं जो नसों में जाकर तकलीफ वाली जगह पर दवा पहुचेंगे? क. अमेरिका ख. ऑस्ट्रेलिया ग. स्विट्जरलैंड घ. चीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. स्विट्जरलैंड - स्विट्जरलैंड के स्विस फेडरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लुसाने (ईपीएफएल) और ईटीएच ज्यूरिख में वैज्ञानिकों ने हाल ही में छोटे आकार के लचीले रोबोट (टिनी रोबोट) का आविष्कार किया हैं जो इंसान के शरीर की नसों में जाकर तकलीफ वाली जगह पर दवा पहुचेंगे.
प्रश्न 9. डिजाइनर बेबी विकसित करने वाले किस देश के वैज्ञानिक जियानकुई को उनकी यूनिवर्सिटी ने बर्खास्त कर दिया है? क. चीन ख. जापान ग. ऑस्ट्रेलिया घ . भारत
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. चीन - डिजाइनर बेबी विकसित करने वाले चीन के वैज्ञानिक जियानकुई को उनकी यूनिवर्सिटी ने बर्खास्त कर दिया है और उनके शोध भी निरस्त कर दिए है. यह फैसला यूनिवर्सिटी ने हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है.
प्रश्न 10. वर्ष 2020 के लिए किस देश की राजधानी को विश्व की पहली वास्तुकला की वैश्विक राजधानी घोषित किया गया है? क. दिल्ली ख. वाशिंगटन डी.सी ग. मोसको घ. रियो डी जेनेरियो
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. रियो डी जेनेरियो - यूनेस्को के सहायक महानिदेशक एर्नेस्तो ओटोन आर ने हाल ही में ब्राज़ील की राजधानी रियो डी जेनेरियो को वर्ष 2020 के लिए विश्व की पहली वास्तुकला की वैश्विक राजधानी घोषित किया है.