भारत और विदेश से सम्बंधित ’28 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’28 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 28th January 2021 in Hindi (28 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
सरकार ने किस बैंक में दो नए प्रबंध निदेशक अश्विनी तिवारी और स्वामिनाथन जानकी रमन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है?
बैंक ऑफ़ बड़ोदा
यस बैंक
भारतीय स्टेट बैंक
केनरा बैंक
सही उत्तर
उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक - सरकार ने हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक में में दो नए प्रबंध निदेशक अश्विनी तिवारी और स्वामिनाथन जानकी रमन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. ये दोनों अभी डेप्यूटी मैनेजिंग डायरेक्टर (DMD) हैं. एसबीआई में 4 प्रबंध निदेशक और एक चेयरमैन होता है। फिलहाल इसके चेयरमैन दिनेश खारा हैं। पिछले कुछ समय से 2 प्रबंध निदेशक का पद खाली है.
हाल ही में किस राज्य सरकार ने दक्षिणायणी वेलयुधन के नाम पर महिलाओं के लिए एक वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की है?
गुजरात सरकार
दिल्ली सरकार
महाराष्ट्र सरकार
केरल सरकार
सही उत्तर
उत्तर: केरल सरकार - केरल सरकार ने हाल ही में दक्षिणायणी वेलयुधन के नाम पर महिलाओं के लिए एक वार्षिक पुरस्कार की घोषणा की है. जबकि वर्ष 1945 में राज्य सरकार द्वारा दक्षिणायणी का नाम कोचीन विधान परिषद के लिए नामित किया गया था. वह 1946 में संविधान सभा के लिए निर्वाचित होने वाली पहली और एकमात्र दलित महिला थीं.
संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कौन सा देश प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में विश्व का शीर्ष देश बन गया है?
चीन
जापान
अमेरिका
भारत
सही उत्तर
उत्तर: चीन - हाल ही में संयुक्त राष्ट्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए चीन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में विश्व का शीर्ष देश बन गया है. जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीनी कंपनियों में प्रत्यक्ष निवेश चार प्रतिशत तक बढ़ा है. चीन में पिछले वर्ष में 163 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है.
हाल ही में किसके अध्यक्ष ओम बिड़ला ने भारत पर्व-2021 का उद्घाटन किया है?
लोकसभा
राज्यसभा
भारतीय स्टेट बैंक
निति आयोग
सही उत्तर
उत्तर: लोकसभा - लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हाल ही में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में भारत पर्व-2021 का उद्घाटन किया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा की इस आयोजन से देश के 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों की कला, संस्कृति, भोजन, पहनावे और परंपराओं को जानने और समझने का अवसर मिलेगा.
28 जनवरी को पूरे विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
अंतर्राष्ट्रीय डाक दिवस
अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस
डेटा गोपनीयता दिवस
सही उत्तर
उत्तर: डेटा गोपनीयता दिवस - 28 जनवरी को पूरे विश्वभर में डेटा गोपनीयता दिवस (Data Privacy Day) मनाया जाता है. डेटा गोपनीयता दिवस का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाने और गोपनीयता और डेटा संरक्षण सर्वोत्तम प्रथाओं को बढ़ावा देना है.
भारत सरकार ने हाल ही में किस पुलिस बल के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना शुरू की है?
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
रेलवे सुरक्षा बल
सही उत्तर
उत्तर: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल - भारत सरकार ने हाल ही में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के लिए आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना शुरू की है. इस योजना से लगभग 10 लाख कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत 7 बलों में से कुछ कर्मियों के बीच "आयुष्मान CAPF" स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए है.
साउथ अफ्रीका का कौन सा क्रिकेटर खिलाडी आईपीएल से 100 करोड़ रुपए कमाने वाले पहला विदेशी खिलाडी बन गया है?
डेविड वार्नर
एबी डिविलियर्स
शौन मार्श
जौनी ब्रस्सेतो
सही उत्तर
उत्तर: एबी डिविलियर्स - साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स आईपीएल के 14वां सीजन खेलने के साथ ही आईपीएल से 100 करोड़ रुपए कमाने वाले पहला विदेशी खिलाडी बन गया है. उन्होंने आईपीएल में 2008 से आगाज किया था। वे अपना पहला सीजन दिल्ली डेयरडेविल्स (DD) के लिए खेले थे। दिल्ली ने उन्हें 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा था.
18 वर्षीय मनिजा तलाश हाल ही में किस देश की पहली महिला ब्रेकडांसर बनी है?
मालदीव
अफगानिस्तान
ब्राज़ील
अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: अफगानिस्तान - 18 वर्षीय मनिजा तलाश हाल ही में अफगानिस्तान की पहली महिला ब्रेकडांसर बनी है. वे पेरिस ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना चाहती हैं.