Current Affairs in Hindi – 3 January 2020 Questions and Answers

भारत और विदेश से सम्बंधित “3 जनवरी 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘3 January 2020 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.


प्रश्‍न 1. वैज्ञानिकों ने हाल ही में कितने वर्ष की रिसर्च के बाद कार्बन डाइऑक्साइड को खाकर शक्कर बनाने वाला बैक्टीरिया बनाया है?
क. 5 वर्ष
ख. 10 वर्ष
ग. 15 वर्ष
घ. 20 वर्ष

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 10 वर्ष - इजराइल के वैज्ञानिकों ने हाल ही में 10 वर्ष की रिसर्च के बाद कार्बन डाइऑक्साइड को खाकर शक्कर बनाने वाला बैक्टीरिया बनाया है. यह बैक्टीरिया वातावरण को भी शुद्ध करेगा. इस बैक्टीरिया की खोज वेइजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस द्वारा की गई है.

प्रश्‍न 2. हाल ही में राजनीतिक दलों के लिए किसने एक नया ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम शुरू किया है?
क. निति आयोग
ख. योजना आयोग
ग. चुनाव आयोग
घ. शिक्षा मंत्रालय

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. चुनाव आयोग - चुनाव आयोग ने हाल ही में राजनीतिक दलों के लिए एक नया ऑनलाइन ट्रैकिंग सिस्टम शुरू किया है. इस सिस्टम की शुरुआत पार्टी को मान्यता दिए जाने तक की समूची प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए की गयी है.

प्रश्‍न 3. दृष्टिबाधित लोगों की सहायता के लिए किसने हाल ही में “मनी मोबाईल” एप्प लांच किया है?
क. वित मंत्रालय
ख. भारतीय रिजर्व बैंक
ग. वर्ल्ड बैंक
घ. केंद्र सरकार

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. भारतीय रिजर्व बैंक - भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नेदृष्टिबाधित लोगों की सहायता के लिए "मनी मोबाईल" एप्प लांच किया है इस एप्प के इस्तेमाल से दृष्टिबाधित लोग भी करेंसी नोट का मूल्य जान सकेंगे. इस एप्प का पूरा नाम मोबाइल एडेड नोट आइडेंटिफायर’ (मनी) ऐप है.

प्रश्‍न 4. इसरो ने किस राज्य में छोटे उपग्रहों के लिए दूसरा उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र बनाने की घोषणा की है?
क. उत्तरखंड
ख. तमिलनाडु
ग. गुजरात
घ. केरल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. तमिलनाडु - इसरो ने हाल ही में तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले के थुटुकुडी में छोटे उपग्रहों के लिए दूसरा उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र बनाने की घोषणा की है. इसका इस्‍तेमाल छोटे उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए किया जायेगा.

प्रश्‍न 5. एनसीपी के वरिष्ठ नेता डीपी त्रिपाठी का हाल ही में कितने साल की उम्र में निधन हो गया है?
क. 55 साल
ख. 67 साल
ग. 75 साल
घ. 82 साल

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 67 साल - एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का हाल ही में 67 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके निधन पर सुप्रिया सुले ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है.

प्रश्‍न 6. ऑस्ट्रेलिया के किस राज्य में आग लगने से अधिकारियों ने आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है?
क. विक्टोरिया
ख. साउथ ऑस्ट्रेलिया
ग. क्वीन्सलैंड
घ. न्यू साउथ वेल्स

सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. न्यू साउथ वेल्स - ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में आग लगने से अधिकारियों ने आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है. आपातकाल की घोषणा के बाद आग से प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालकर सुरक्षित ले जाया जा रहा है.

प्रश्‍न 7. कश्मीर को लेकर कर रहे फर्जी प्रचार के चलते किसने रेडियो पाकिस्तान के बुलेटिन पर रोक लगा दी है?
क. गूगल
ख. फेसबुक
ग. एप्पल
घ. ट्विटर

सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. फेसबुक - कश्मीर को लेकर कर रहे फर्जी प्रचार के चलते फेसबुक ने रेडियो पाकिस्तान के बुलेटिन पर रोक लगा दी है. पीबीसी के एक स्क्रीनशॉट में फेसबुक की तरफ से मई में उसे चेतावनी दी गई है. फेसबुक ने तब पीबीसी पर प्रसारण मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया था.

प्रश्‍न 8. यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जनवरी 2020 को किस देश में सबसे अधिक 67,385 बच्चों की डिलीवरी हुई है?
क. चीन
ख. जापान
ग. भारत
घ. अमेरिका

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारत - यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जनवरी 2020 को भारत में सबसे अधिक 67,385 बच्चों की डिलीवरी हुई है. जबकि दुनियाभर में 3,92,078 बच्चे पैदा हुए है. सर्वाधिक बच्चों के जन्म वाले देशों में भारत पहले स्थान पर है. उसके बाद चीन, नाइजीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, अमेरिका है.

प्रश्‍न 9. हाल ही में किस देश की पुलिस ने सरकार विरोधी मार्च के दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप में 400 लोगों को गिरफ्तार किया है?
क. जापान
ख. चीन
ग. हांगकांग
घ. पाकिस्तान

सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. हांगकांग - हांगकांग की पुलिस ने सरकार विरोधी मार्च के दौरान अवैध हथियार रखने के आरोप में 400 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस विरोध में एक लाख से अधिक लोगों ने हिस्‍सा लिया. रिपोर्ट के मुताबिक, हांगकांग में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के आदेशों की अवहेलना करते हुए विरोध किया है.

प्रश्‍न 10. हाल ही में चीन में बनाये गए दुनिया के सबसे ऊंचे कंक्रीट टावर वाले ब्रिज का नाम बताइए?
क. पिंगटांग
ख. मिंगटांग
ग. जिंगटांग
घ. टिंगटांग

सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पिंगटांग - हाल ही में चीन में दुनिया के सबसे ऊंचे कंक्रीट टावर वाला ब्रिज "पिंगटांग" बनाया गया है. जिसके मेन टावर की ऊंचाई 332 मीटर है. जिसमे प्रमुख रूप से तीन टावर हैं जो केबल के सहारे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं इस टावर को काओडू नदी की घाटी पर बनाया गया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 13 March 2020 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *