Home / Current Affairs Hindi / January 5 GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 5 January 2021 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 जनवरी 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘5 January 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 5th January 2021 in Hindi (5 जनवरी 2021 पर प्रश्नोत्तरी)


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस की वैक्सीन के वैक्सीनेशन के लिए कौन सा एप्प लांच किया है?

  • कोवैक्सीनेशन
  • कोविडनेशन
  • कोविन
  • डिस्ट्रीनेशन
सही उत्तर
उत्तर: कोविन - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस की वैक्सीन (कोविशील्ड और कोवैक्सिन') के वैक्सीनेशन के लिए कोविन (CoWIN) एप्प लांच किया है. इस एप्प की मदद से वैक्सीन डिलीवरी की रियल टाइम मॉनिटरिंग में मदद मिलेगी और ऐप के जरिए सरकार वैक्सीनेशन हो चुके लोगों का डेटा सुरक्षित रख पाएगी.

निम्न में से किस राज्य सरकार ने किसानों की आय को दोगुना करने के लिए “किसान कल्याण मिशन” शुरू किया है?

  • केरल सरकार
  • गुजरात सरकार
  • महाराष्ट्र सरकार
  • उत्तर प्रदेश सरकार
सही उत्तर
उत्तर: उत्तर प्रदेश सरकार - उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में किसानों की आय को दोगुना करने के लिए "किसान कल्याण मिशन" शुरू किया है. इस मिशन के तहत किसानों को नए कृषि कानूनों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा और यह कार्यक्रम राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगा.

हाल ही में किस मंत्रालय ने खिलाड़ियों को रेल के किराए में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया है?

  • खेल मंत्रालय
  • स्वास्थ्य मंत्रालय
  • रेल मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
सही उत्तर
उत्तर: रेल मंत्रालय - रेल मंत्रालय ने हाल ही में खिलाड़ियों को रेल के किराए में मिलने वाली छूट को बंद कर दिया है. देश के खिलाड़ियों को रेलवे में सेकेंड क्लास स्लीपर के लिए 75 प्रतिशत, प्रथम श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत, एसी-3 के लिए 50 और एसी-2 के लिए 25 प्रतिशत राशि की छूट दी जाती थी.

चीन ने हाल ही में किस महासागर में पानी के अंदर ड्रोन का एक बेड़ा तैनात किया है?

  • हिन्द महासागर
  • प्रशांत महासागर
  • अटलांटिक महासागर
  • आर्कटिक महासागर
सही उत्तर
उत्तर: हिन्द महासागर - चीन ने हाल ही में हिन्द महासागर में पानी के अंदर ड्रोन का एक बेड़ा तैनात किया है. ये एक समुद्री ग्लाइडर एक प्रकार से अंडरवाटर व्हीकल (यूयूवी) हैं. इन्हें दिसंबर 2019 के मध्य में लॉन्च किया गया था.

इंग्लैंड के गायक गेरी मार्सडन का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में निधन हो गया है?

  • 62 वर्ष
  • 72 वर्ष
  • 78 वर्ष
  • 84 वर्ष
सही उत्तर
उत्तर: 78 वर्ष - इंग्लैंड के गायक गेरी मार्सडन का हाल ही में 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उन्हें लिवरपूल फुटबॉल क्लब के एंथम यू विल नेवर वॉक अलोन के लिए जाना जाता है. वे गायक होने के साथ-साथ गीतकार भी थे. उनका गाना डोंट लेट द सन कैच यू क्राइंग अमेरिका में बड़ा हिट हुआ था.

भारत ने चक्रवात प्रभावित किस देश को हाल ही में राहत सामग्री भेजी है?

  • इंडोनेशिया
  • अफ्रीका
  • फिजी
  • श्री लंका
सही उत्तर
उत्तर: फिजी - भारत ने चक्रवात प्रभावित फिजी को हाल ही में राहत सामग्री भेजी है. फ़िजी जो कि आधिकारिक रूप से फ़िजी द्वीप समूह गणराज्य के नाम से जाना जाता है यह देश श्रेणी -5 उष्णकटिबंधीय चक्रवात "यासा" से प्रभावित हुआ था.

5 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका में कौन सा राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है?

  • राष्ट्रीय पशु दिवस
  • राष्ट्रीय पक्षी दिवस
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • राष्ट्रीय महिला सम्मान दिवस
सही उत्तर
उत्तर: राष्ट्रीय पक्षी दिवस - 5 जनवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रीय पक्षी दिवस मनाया जाता है. अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी बाल्ड ईगल है, बाल्ड ईगल को सन 1782 में अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया था. ईगल बाज़ की एक प्रजाति होती है जिसके सर पर बहुत कम पंख होते हैं. इसलिए इसे ईगल कहा जाता है.

हाल ही में किस देश ने Sars-CoV-2 के यूके-वैरिएंट को सफलतापूर्वक आइसोलेट और कल्चर किया है?

  • जापान
  • भारत
  • पाकिस्तान
  • भूटान
सही उत्तर
उत्तर: भारत - इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(ICMR) ने घोषणा की है की भारत ने Sars-CoV-2 के यूके-वैरिएंट को सफलतापूर्वक आइसोलेट और कल्चर किया है. आईसीएमआर के मुताबिक, वेरो सेल लाइनों का इस्तेमाल ICMR-NIV के वैज्ञानिकों द्वारा Sars-CoV-2 के यूके-वेरिएंट के कल्चर के लिए किया गया था.
Read Also...  Current Affairs - 7 June 2018 - Questions and Answers in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *