Home / Current Affairs Hindi / 1 July 2021 Current Affairs

GK Quiz on 1st July 2021 in Hindi (1 जुलाई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘1 जुलाई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 1 July 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 1st July 2021 in Hindi (1 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने हाल ही में कितने लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है?

  • 2.28 लाख करोड़
  • 3.28 लाख करोड़
  • 4.28 लाख करोड़
  • 6.28 लाख करोड़

उत्तर: 6.28 लाख करोड़ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने हाल ही में 6.28 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है. साथ ही कैबिनेट की बैठक में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने समेत पॉवर और टेलीकॉम सेक्टर के लिए जरूरी फैसले किये गए है. साथ ही केंद्र सरकार ने इन्फॉर्मेशन हाईवे हर गांव तक पहुंचाने के लिए 19 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है.


भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में पहला मानवरहित गगनयान मिशन का प्रक्षेपण कब तक किये जाने की घोषणा की है?

  • अगस्त 2021
  • दिसम्बर 2021
  • मार्च 2022
  • जून 2022

उत्तर: दिसम्बर 2021 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में पहला मानवरहित गगनयान मिशन का प्रक्षेपण दिसम्बर 2021 तक किये जाने की घोषणा की है. यह प्रक्षेपण पहले पिछले वर्ष दिसंबर 2020 में होना था. इस मानवरहित गगनयान मिशन के बाद दूसरा मानवरहित मिशन भेजा जाएगा और फिर मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को अंजाम दिया जाएगा.

Read Also...  Current Affairs Hindi - 31 दिसम्बर 2025 करेंट अफेयर्स स्कूल असेंबली (विद्यालय सभा)

निम्न में से किस अंतरिक्ष एजेंसी ने अंतरिक्ष में पहला विकलांग यात्री नियुक्त करने और लॉन्च करने की घोषणा की है?

  • इसरो
  • डीआरडीओ
  • यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी
  • नासा

उत्तर: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में ंतरिक्ष में पहला विकलांग यात्री नियुक्त करने और लॉन्च करने की घोषणा की है. उनके मुताबिक, कई पैरा-अंतरिक्ष यात्रियों ने इस अंतिरक्ष यात्रा के लिए आवेदन किया है. यह अंतरिक्ष कार्यक्रम एजेंसी का 07 अरब यूरो का बजट मिशन होगा और यह नासा का एक तिहाई है.


वरिष्ठ पत्रकार और किसके संस्थापक संपादक पी. साईनाथ को हाल ही में जापान के प्रतिष्ठित ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है?

  • टाटा ग्रुप
  • महिंद्रा ग्रुप
  • पीपुल्स आर्काइव ऑफ रूरल इंडिया
  • केनरा बैंक

उत्तर: पीपुल्स आर्काइव ऑफ रूरल इंडिया – पीपुल्स आर्काइव ऑफ रूरल इंडिया के संस्थापक और वरिष्ठ पत्रकार संपादक पी. साईनाथ को हाल ही में जापान के प्रतिष्ठित ग्रैंड फुकुओका पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया है. वे भारत में खेती करने वाले गरीब लोगों की आवाज उठाते हैं. उनके साथ ही 2 अन्य लोगों को भी फुकुओका पुरस्कार दिया गया है. इस फुकुओका पुरस्कार की शुरुआत साल 1990 में की गई थी.


भारत का कौन सा राज्य हाल ही में अब भारत का पहला रेबीज मुक्त राज्य बन गया है?

  • केरल
  • गुजरात
  • गोवा
  • महाराष्ट्र

उत्तर: गोवा – भारत का गोवाहाल ही में अब भारत का पहला रेबीज मुक्त राज्य बन गया है. पिछले 3 वर्षों में गोवा में एक भी रेबीज का मामला दर्ज नहीं किया है. यह रेबीज नियंत्रण का कार्य, मिशन रेबीज परियोजना द्वारा किया गया है. मिशन रेबीज एक चैरिटी है जिसे वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विसेज द्वारा एक पहल के तौर पर स्थापित किया गया था.

Read Also...  Current Affairs Hindi - 8 जनवरी 2026 करेंट अफेयर्स

1 जुलाई को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस
  • राष्ट्रीय ज्ञान दिवस

उत्तर: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस – 1 जुलाई को पूरे भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है. यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) डॉक्टरों और चिकित्सकों द्वारा किए गए अमूल्य कार्यों को सम्मानित करना है. साथ ही यह दिवस पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्मदिन और पुण्यतिथि पर मनाया जाता है. यह दिन उन्हीं की याद में मनाया जाता है.


1 जुलाई को किस बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है?

  • पंजाब नेशनल बैंक
  • यूनियन बैंक
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • केनरा बैंक

उत्तर: भारतीय स्टेट बैंक – 1 जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक का स्थापना दिवस मनाया जाता है. आज ही के दिन 1955 को भारत सरकार ने इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का अधिग्रहण कर इसका नामकरण “भारतीय स्टेट बैंक” रखा गया था. वर्तमान में इस बैंक के चेयरमैन दिनेश कुमार खरा है.


बीसीसीआई ने प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए किस भारतीय स्पिनर और अनुभवी महिला क्रिकेटर मिताली राज के नाम की सिफारिश की है?

  • युज्वेंद्र चहल
  • आर अश्विन
  • प्रज्ञान ओझा
  • रविन्द्र जडेजा

उत्तर: आर अश्विन – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय स्पिनर आर अश्विन और अनुभवी महिला क्रिकेटर मिताली राज के नाम की सिफारिश की है जबकि अर्जुन पुरस्कार के लिए शिखर धवन, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह के नाम की सिफारिश की है.


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में किस देश के साथ हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?

  • जापान
  • ऑस्ट्रेलिया
  • श्री लंका
  • म्यांमार
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 17 November 2020 Questions and Answers

उत्तर: म्यांमार – केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में स्वास्थ्य अनुसंधान के क्षेत्र में भारत और म्यांमार के बीच हुए समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है. इस समझोते का उद्देश्य आपसी शोध के विषयों में स्वास्थ्य अनुसंधान संबंधों को बढ़ावा देना है. साथ ही उभरते और वायरल संक्रमणों के नेटवर्क प्लेटफॉर्म का विकास करना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *