Home / Current Affairs Hindi / July 2, 2020 Gk in Hindi

Current Affairs in Hindi – 2 July 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘2 जुलाई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘2 July 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 2nd July 2020 in Hindi (2 जुलाई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. भारती एयरटेल की सब्सिडियरी ‘नेक्सट्रा डेटा’ में अमेरिकी निवेश ग्रुप कार्लाइल ने कितने फीसदी हिस्सेदारी लेने की घोषणा की है?

  1. 10 फीसदी
  2. 15 फीसदी
  3. 25 फीसदी
  4. 35 फीसदी
सही उत्तर देखे
उत्तर: 25 फीसदी - भारती एयरटेल की सब्सिडियरी 'नेक्सट्रा डेटा' में अमेरिकी निवेश ग्रुप कार्लाइल ने 25 फीसदी हिस्सेदारी लेने की घोषणा की है. जिससे एयरटेल कंपनी को करीब 1,780 करोड़ रुपये मिलेंगे और बाकी 75 फीसदी हिस्सेदारी एयरटेल के पास बनी रहेगी.

प्रश्न 2. अमेरिका में चीन की हुआवे और किस कंपनी पर बैन लगाया दिया गया है?

  1. विवो
  2. ओप्पो
  3. जेडटीई
  4. सैमसंग
सही उत्तर देखे
उत्तर: जेडटीई - भारत के द्वारा चीन की कई मोबाइल ऐप पर प्रतिबंधित लगाये जाने के बाद हाल ही में अमेरिका में चीन की हुआवे और जेडटीई कंपनी पर बैन लगाया दिया गया है. अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशन कमिशन(एफसीसी) ने इन कंपनियों को खतरनाक बताया है.

प्रश्न 3. भारत में कोरोना की पहली वैक्सीन _____ को हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने तैयार किया है?

  1. कोवैक्सीन
  2. मोवैक्सीन
  3. जोवैक्सीन
  4. तोवैक्सीन
सही उत्तर देखे
उत्तर: कोवैक्सीन - भारत में कोरोना की पहली वैक्सीन "कोवैक्सीन" को हैदराबाद की फार्मा कंपनी भारत बायोटेक ने तैयार किया है. इस वैक्सीन को आईसीएमआर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे ने मिलकर बनाया है. वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल के लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने मंजूरी दे दी है.

प्रश्न 4. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने हाल ही में अपने कौन से स्थापना दिवस पर तीन योनो शाखा शुरू करने की घोषणा की है?

  1. 55वें स्थापना दिवस
  2. 65वें स्थापना दिवस
  3. 68वें स्थापना दिवस
  4. 72वें स्थापना दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: 65वें स्थापना दिवस - भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने हाल ही में अपने 65वें स्थापना दिवस पर तीन योनो शाखा शुरू करने की घोषणा की है. बैंक की आने वाले 5 वर्ष में पूरे देश में योनो शाखा खोलने की योजना है.

प्रश्न 5. यूनेस्को ने हाल ही में अपनी ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट का कौन सा संस्करण जारी किया है?

  1. पहला संस्करण
  2. दूसरा संस्करण
  3. तीसरा संस्करण
  4. चौथा संस्करण
सही उत्तर देखे
उत्तर: चौथा संस्करण - यूनाइटेड नेशन एजुकेशनल साइंटिफिक एंड कल्चर ऑर्गेनाइजेशन यानी यूनेस्को ने हाल ही में अपनी ग्लोबल एजुकेशन मॉनिटरिंग रिपोर्ट का चौथा संस्करण जारी किया है. जिसमे किताबों में महिलाओं को जहां भी शामिल किया गया है. वहा पर पारंपरिक और पुरुषों की तुलना में कम प्रभावी दिखाया जाता है.

प्रश्न 6. भारत के किस राज्य की 29 वर्षीय कृतिका पांडे को कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 से सम्मानित किया गया है?

  1. केरल
  2. पंजाब
  3. झारखंड
  4. महाराष्ट्र
सही उत्तर देखे
उत्तर: झारखंड - भारत के झारखंड राज्य की रांची की 29 वर्षीय कृतिका पांडे को कॉमनवेल्थ शॉर्ट स्टोरी प्राइज 2020 से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार "द ग्रेट इंडियन टी एंड स्नैक्स" स्टोरी के लिए कृतिका पांडे को दिया गया है.

प्रश्न 7. सेबी ने बेकॉन्स इंडस्ट्रीज पर जीडीआर के नियमों के उल्लंघन के मामले में दो लोगों पर कितने करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है?

  1. 1.20 करोड़ रुपए
  2. 2.20 करोड़ रुपए
  3. 3.20 करोड़ रुपए
  4. 4.20 करोड़ रुपए
सही उत्तर देखे
उत्तर: 1.20 करोड़ रुपए - पूंजी बाजार नियामक सेबी ने हाल ही में बेकॉन्स इंडस्ट्रीज पर जीडीआर के नियमों के उल्लंघन के मामले में दो लोगों पर 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. जिसमे से गुरमीत सिंह पर 1 करोड़ रुपए और आई.एस सुखीजा पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है.

प्रश्न 8. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति के बिना विदेशी लीग में खेलने पर हाल ही में किस खिलाडी पर प्रतिबंध लगाया गया है?

  1. युवराज सिंह
  2. प्रवीन तांबे
  3. आरपी सिंह
  4. आशीष नेहरा
सही उत्तर देखे
उत्तर: प्रवीन तांबे - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति के बिना विदेशी लीग में खेलने पर हाल ही में प्रवीन तांबे पर प्रतिबंध लगाया गया है. वे आईपीएल में बैन किए जाने के बाद तांबे विदेशी लीग में खेलने की अनुमति चाहते हैं लेकिन बोर्ड ने मना कर दिया है.

प्रश्न 9. दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर संजय डोभाल का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है?

  1. 43 वर्ष
  2. 53 वर्ष
  3. 68 वर्ष
  4. 78 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: 53 वर्ष - दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर संजय डोभाल का हाल ही में 53 वर्ष की उम्र में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया है. वे दिल्ली क्रिकेट के लिए एक जाना पहचाना नाम थे और उन्होंने दिल्ली की अंडर 23 टीम के साथ बतौर सहयोगी स्टाफ काम किया था. उनके निधन पर बीसीसीआई ने शोक जताया है.

प्रश्न 10. इनमे से किस देश की सेना ने हाल ही में इतिहास की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल की नियुक्ति की है?

  1. ऑस्ट्रेलियाई सेना
  2. जापानी सेना
  3. पाकिस्तानी सेना
  4. अफगानिस्तानी सेना
सही उत्तर देखे
उत्तर: पाकिस्तानी सेना - पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में इतिहास की पहली महिला लेफ्टिनेंट जनरल की नियुक्ति की है. पाकिस्तानी सेना ने हाल ही में मेडिकल कोर के साथ संबद्ध मेजर जनरल निगार जौहर को लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में नियुक्त किया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 6 August 2019 Questions and Answers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *