30 July 2021 Current Affairs

GK Quiz on 30th July 2021 in Hindi (30 जुलाई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’30 जुलाई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 30 July 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 30th July 2021 in Hindi (30 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में किसने दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी है?

  • राज्यसभा
  • लोकसभा
  • निति आयोग
  • योजना आयोग

उत्तर: लोकसभा – संसद के निचले सदन लोकसभा ने हाल ही में दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2021 को मंजूरी दे दी है. यह विधेयक 4 अप्रैल 2021 से प्रभावी हो गया था. जिसके तहत छोटे और मझोले इकाई के तहत आने वाले कर्जदार कारोबारियों को पहले से तैयार व्यवस्था के तहत दिवाला निपटान प्रक्रिया की सुविधा मिल गई है.


वैज्ञानिकों ने हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से किस ग्रह के बर्फीले चंद्रमा गेनीमेड में जलवाष्प का पहला सबूत खोजा है?

  • बुध
  • शुक्र
  • शनि
  • बृहस्पति

उत्तर: बृहस्पति – वैज्ञानिकों ने हाल ही में हबल स्पेस टेलीस्कोप की मदद से बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमा गेनीमेड में जलवाष्प का पहला सबूत खोजा है. शोधकर्ताओं ने चंद्रमा की बर्फीली सतह से जल वाष्प के थर्मल पलायन की खोज की है. बृहस्पति का चंद्रमा गेनीमेड हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा चंद्रमा और 9वा सबसे बड़ा खगोलीय पिंड है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 8 November 2019 Questions and Answers

भारत के किस राज्य में स्थित हड़प्पा शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है?

  • बिहार
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • केरल

उत्तर: गुजरात – गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित हड़प्पा शहर धोलावीरा को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है. यह विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल होने वाला भारत का 40वां स्थान है. इसे प्रतिष्ठित सूची में शामिल करने का निर्णय फ़ूज़ौ, चीन में 44वीं यूनेस्को विश्व विरासत समिति सत्र में लिया गया है.


अपने 15वें स्थापना दिवस पर किस मंत्रालय ने हाल ही में अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल लांच किया है?

  • शिक्षा मंत्रालय
  • महिला और विकास मंत्रालय
  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
  • सूचना और प्रसारण मंत्रालय

उत्तर: पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय – पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने हाल ही में अपने 15वें स्थापना दिवस पर अर्थ सिस्टम साइंस डेटा पोर्टल लांच किया है. जो की विज्ञान मंत्रालय संस्थानों का एक एकीकृत डिजिटल वेब पोर्टल है। यह वेब पोर्टल पृथ्वी प्रणाली विज्ञान के विभिन्न विषयों से संबंधित डेटा को सार्वजनिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराएगा.


“COVID Beep” – भारत का पहला फिजियोलॉजिकल पैरामीटर मॉनिटरिंग सिस्टम


सरकार की ऊर्जा सुरक्षा योजनाओं के तहत हाल ही में किसने लीथियम की खोज पर परियोजना शुरू की है?

  • निति आयोग
  • केंद्र सरकार
  • योजना आयोग
  • भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण

उत्तर: भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने हाल ही में सरकार की ऊर्जा सुरक्षा योजनाओं के तहत लीथियम की खोज पर परियोजना शुरू की है. जीएसआई ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान और जम्मू और कश्मीर राज्यों में यह परियोजना शुरू की है.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 02 November 2017 for SSC Exam

निम्न में से किस देश ने भारत को 14 कलाकृतियां लौटाने का फैसला किया है?

  • जापान
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • चीन

उत्तर: ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत को 14 कलाकृतियां लौटाने का फैसला किया है जिनमे से 6 ऐसी हैं जो या तो चोरी हुई हैं या अवैध रूप से एक्सपोर्ट की गई हैं या जिनके अस्तित्व के बारे में पता नहीं है। इनमें मूर्तियां, फोटोग्राफ और एक स्क्रॉल शामिल है. इन कलेक्शन धार्मिक और सांस्कृतिक कलाकृतियों को कीमत 2.2 मिलियन डॉलर है.


सऊदी अरब की सरकार ने भारत समेत ‘रेड लिस्ट’ में शामिल देशों के लिए कितने वर्ष के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है?

  • 2 वर्ष
  • 3 वर्ष
  • 4 वर्ष
  • 5 वर्ष

उत्तर: 3 वर्ष – सऊदी अरब की सरकार ने कोरोना के नए वेरिएंट के मद्देनजर रेड लिस्ट में भारत सहित शामिल देशों के लिए 3 वर्ष के यात्रा प्रतिबंध की घोषणा की है. इस “रेड लिस्ट” में शामिल सूची में अफगानिस्तान, अर्जेंटीना, ब्राजील, मिस्र, भारत, इंडोनेशिया, लेबनान, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई अन्य देशों को शामिल किया हुआ है.


निम्न में से किस देश के बुएन रेटिरो पार्क और पासेओ डेल प्राडो को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है?

  • इटली
  • अमेरिका
  • इज्राहिल
  • स्पेन

उत्तर: स्पेन – स्पेन के मैड्रिड के बुएन रेटिरो पार्क और पासेओ डेल प्राडो को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में जोड़ा गया है. इसके साथ ही स्पेन में विश्व धरोहर स्थलों की कुल संख्या 49 हो गई है जो इटली और चीन के बाद विश्व स्तर पर तीसरी सबसे अधिक संख्या है. ये दो स्थलों को जोड़ने से पहले कोई भी विरासत स्थल स्पेन की राजधानी मैड्रिड में स्थित नहीं था.

Read Also...  31 July 2021 Current Affairs
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *