भारत और विदेश से सम्बंधित ’31 जुलाई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’31 July 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 31st July 2020 in Hindi (31 जुलाई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. निम्न में से किस सरकार ने हाल ही में “रोजगार बाजार” पोर्टल की शुरुआत की है?
मुंबई सरकार
कोलकाता सरकार
दिल्ली सरकार
चेन्नई सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: दिल्ली सरकार - दिल्ली सरकार ने हाल ही में "रोजगार बाजार" पोर्टल की शुरुआत की है. जिसका उद्देश्य दिल्ली में नौकरी ढूंढने वाले और नौकरी देने वाले को एक मंच पर लाना है. यह पोर्टल दिल्ली में रोजगार की तलाश करने वाले लोगों के लिए मददगार साबित होगा.
प्रश्न 2. इनमे से किसकी रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते दक्षिण एशिया के 2.2 करोड़ बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं?
यूनेस्को
यूनिसेफ
वर्ल्ड बैंक
मुद्दिज़
सही उत्तर देखे
उत्तर: यूनिसेफ - संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) के अध्ययन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते दक्षिण एशिया के 2.2 करोड़ बच्चे अपनी प्रारंभिक शिक्षा से वंचित हो रहे हैं. कुछ समय पहले जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना महामारी इस साल करीब और 13 करोड़ लोगों को भुखमरी की ओर धकेल सकती है.
प्रश्न 3. मंगल ग्रह पर 8 सफल लैंडिंग के बाद किस स्पेस एजेंसी ने जल्द ही परसिवरेंस रोवर को लांच करने की घोषणा की है?
ईसा
स्पेस एक्स
नासा
इसरो
सही उत्तर देखे
उत्तर: नासा - अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नैशनल एरोनॉटिकस ऐंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी नासा ने मंगल ग्रह पर 8 सफल लैंडिंग के बाद जल्द ही परसिवरेंस रोवर को लांच करने की घोषणा की है. इस मिशन को "मार्स 2020" का नाम दिया गया है यह रोवर मंगल की सतह पर पुराने जीवन की जानकारी इकठ्ठा करेगा.
प्रश्न 4. भारत ने डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ कोरिया को कितने मिलियन अमेरिकी डॉलर की चिकित्सा सहायता दी है?
1 मिलियन अमेरिकी डॉलर
2 मिलियन अमेरिकी डॉलर
3 मिलियन अमेरिकी डॉलर
4 मिलियन अमेरिकी डॉलर
सही उत्तर देखे
उत्तर: 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर - भारत ने डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ कोरिया को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर की चिकित्सा सहायता दी है. भारत उत्तर कोरिया का प्रमुख खाद्य सहायता प्रदाता और उसका सबसे बड़ा व्यापार भागीदार भी रहा है.
प्रश्न 5. भारत ने मार्च 2021 तक अनिवार्य रूप से भारतीय मानक व्यवस्था के तहत लगभग कितनी श्रेणियों की वस्तुओं को शामिल करने की घोषणा की है?
171 श्रेणियों
271 श्रेणियों
371 श्रेणियों
471 श्रेणियों
सही उत्तर देखे
उत्तर: 371 श्रेणियों - भारत ने मार्च 2021 तक अनिवार्य रूप से भारतीय मानक व्यवस्था के तहत लगभग 371 श्रेणियों की वस्तुओं को शामिल करने की घोषणा की है. इन 371 श्रेणियों की वस्तुओं में इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने, कागज, ग्लास, रबर का सामान, भारी मशीनरी, स्टील बार और स्टील ट्यूब शामिल हैं.
प्रश्न 6. 31 जुलाई 2007 को भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को किस अवार्ड से सम्मानित किया गया था?
ग्लेड अवार्ड
एनएएसीपी अवार्ड
नेशनल बुक्स अवार्ड
पॉल हैरिस अवार्ड
सही उत्तर देखे
उत्तर: पॉल हैरिस अवार्ड - 31 जुलाई 2007 को भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पॉल हैरिस अवार्ड से सम्मानित किया गया था.
प्रश्न 7. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में 7 पायदान उछलकर रैकिंग कौन से स्थान पर पहुच गए है?
पहले
दुसरे
तीसरे
चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: तीसरे - इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में दो मुकाबलों में कुल 16 विकेट हासिल किए है जिसके साथ वे आईसीसी की टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में 7 पायदान उछलकर चौथे स्थान पर पहुच गए है जबकि जसप्रीत बुमराह आठवें नंबर पर फिसल गए हैं.
प्रश्न 8. पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल का 3 साल का बैन घटाकर कितने महीने का कर दिया गया है?
6 महीने
12 महीने
18 महीने
20 महीने
सही उत्तर देखे
उत्तर: 18 महीने - पाकिस्तानी बल्लेबाज उमर अकमल पर लगे 3 साल का बैन घटाकर 18 महीने का कर दिया गया है. जो साल के शुरू में भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने के लिए लगाया गया था.
प्रश्न 9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रवींद्र जगन्नाथ ने किस देश के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया है?
मालदीव
अमेरिका
मॉरीशस
जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: मॉरीशस - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के पीएम प्रवींद्र जगन्नाथ ने हाल ही में विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मॉरीशस के नए सुप्रीम कोर्ट भवन का उद्घाटन किया है. प्रधानमंत्री प्रवींद्र जगन्नाथ ने हिंदी में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का आभार जताया है.
प्रश्न 10. चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ किस देश ने हांगकांग को हथियार और सामान का निर्यात बंद कर दिया है?
जापान
जर्मनी
ऑस्ट्रेलिया
अफ्रीका
सही उत्तर देखे
उत्तर: जर्मनी - चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ हाल ही में जर्मनी ने हांगकांग को हथियार और सामान का निर्यात बंद कर दिया है. जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास ने कहा कि बर्लिन ने यह कदम चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की प्रतिक्रिया स्वरूप में उठाया गया है.