Home / Current Affairs Hindi / 5 July 2021 Current Affairs

GK Quiz on 5th July 2021 in Hindi (5 जुलाई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘5 जुलाई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 5 July 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 5th July 2021 in Hindi (5 जुलाई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में किस राज्य में 5 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की आधारशिला रखी है?

  • केरल
  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • झारखंड

उत्तर: झारखंड – केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में झारखंड राज्य में 5 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के निर्माण की आधारशिला रखी है. उन्होंने साथ ही पश्चिमी सिंहभूम के हाटगम्हरिया और मझगांव प्रखंडों में एकलव्य विद्यालयों का भी शिलान्यास किया है. उन्होंने कहा है की इससे झारखंड के सभी एकलव्य आदर्श विद्यालयों में तीरंदाजी खेल की सुविधा होगी.


हाल ही में किसने मरुस्थलीकरण को कम करने और आजीविका प्रदान करने के लिए “बोल्ड” नाम की परियोजना शुरू की है?

  • खादी और ग्रामोद्योग आयोग
  • योजना आयोग
  • निति आयोग
  • शिक्षा आयोग

उत्तर: खादी और ग्रामोद्योग आयोग – खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने हाल ही में मरुस्थलीकरण को कम करने और आजीविका प्रदान करने के लिए एक बहुउद्देश्यीय ग्रामीण उद्योग सहायता “बोल्ड” (सूखे भू-क्षेत्र पर बांस मरु-उद्यान) की परियोजना शुरू की है. इस योजना से राजस्थान में जनजातियों की आय और बांस आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया जायेगा.

Read Also...  11 मार्च 2023 कर्रेंट अफेयर्स (प्रश्न एवं उत्तर) - राष्ट्रिय, अंतराष्ट्रीय, समसामयिक घटनाएं हिंदी में

श्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में किस शहर में जेडवाईसीओवी-डी वैक्सीन निर्माण संयंत्र का दौरा किया है?

  • पुणे
  • चेन्नई
  • अहमदाबाद
  • चेन्नई

उत्तर: अहमदाबाद – रसायन एवं उर्वरक और बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग राज्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में जेडवाईसीओवी-डी वैक्सीन निर्माण संयंत्र का दौरा किया है. इस वैक्सीन को जायडस के द्वारा विकसित किया जा रहा है. ये विश्व की पहली डीएनए-आधारित कोविड-19 वैक्सीन होगी.


भारत सरकार की निःशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा “ई – संजीवनी” ने हाल ही में कितने लाख परामर्श पूरे कर लिए है?

  • 70 लाख
  • 80 लाख
  • 90 लाख
  • 1 करोड़

उत्तर: 70 लाख – भारत सरकार की निःशुल्क टेलीमेडिसिन सेवा “ई – संजीवनी” ने हाल ही में 7 मिलियन (70 लाख) परामर्श पूरे कर लिए है. पिछले 2 सप्ताह में 50 हजार से अधिक दैनिक परामर्श के साथ इस राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा से पिछले 30 दिनों में लगभग 12.50 लाख रोगियों को लाभ हुआ है.


इनमे से किसे हाल ही में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है?

  • संजय वर्मा
  • संजीत शर्मा
  • सतीश अग्निहोत्री
  • विशष शर्मा

उत्तर: सतीश अग्निहोत्री – रिटायर्ड अधिकारी सतीश अग्निहोत्री को हाल ही में नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है. उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा. वे वर्ष 1982 बैच के आईआरएसई हैं और वे 2018 में रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रमुख के रूप में रिटायर हुए थे.


उत्तर प्रदेश सरकार ने किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय को भेजा है?

  • ग्वालियर रेलवे स्टेशन
  • गाजीपुर रेलवे स्टेशन
  • गाजियाबाद रेलवे स्टेशन
  • झांसी रेलवे स्टेशन
Read Also...  September 3rd Week Current Affairs (14th-20th Sep 2020) in Hindi

उत्तर: झांसी रेलवे स्टेशन – उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में झांसी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर रखने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय को भेजा है. जबकि इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार इलाहाबाद को प्रयागराज, मुगलसराय को दीन दयाल उपाध्याय नगर और फैजाबाद को अयोध्या कर चुकी है


केंद्र सरकार ने हाल ही में कितने टेक्नोलॉजी इनोवेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किए है?

  • 3 प्लेटफॉर्म
  • 6 प्लेटफॉर्म
  • 9 प्लेटफॉर्म
  • 12 प्लेटफॉर्म

उत्तर: 6 प्लेटफॉर्म – केंद्र सरकार में भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय ने हाल ही में 6 टेक्नोलॉजी इनोवेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किए है. ये प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म पूरे भारत में विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी विनिर्माण के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगे.


नासा के NEOWISE टेलीस्कोप को हाल ही में कितने साल का मिशन विस्तार मिला है?

  • 2 साल
  • 4 साल
  • 6 साल
  • 8 साल

उत्तर: 2 साल – अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा के NEOWISE (Near-Earth Object Wide-field Infrared Survey Explorer)टेलीस्कोप को हाल ही में 2 साल का मिशन विस्तार मिला है. यह टेलीस्कोप क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं और वस्तुओं के लिए अपनी खोज जारी रखेगा. यह नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट हंटिंग स्पेस टेलीस्कोप जून 2023 तक काम जारी रखेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *