Home / Current Affairs Hindi / July 7, 2020 Gk in Hindi

Current Affairs in Hindi – 7 July 2020 Questions and Answers

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘7 जुलाई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘7 July 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 7th July 2020 in Hindi (7 जुलाई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)


प्रश्न 1. हाल ही में किस बैंक ने देश भर के किसानों के लिए ‘ई-किसान धन’ ऐप लॉन्च किया है?

  1. यस बैंक
  2. आईसीआईसीआई बैंक
  3. एचडीएफसी बैंक
  4. भारतीय स्टेट बैंक
सही उत्तर देखे
उत्तर: एचडीएफसी बैंक - हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने देश भर के किसानों के लिए 'ई-किसान धन' ऐप लॉन्च किया है. जिसके माध्यम से मोबाइल फोन के जरिए बैंकिंग और कृषि दोनों सेवाओं का किसान लाभ उठा सकते है. इस एप्प में मंडी की कीमतों, नवीनतम खेती की जानकारी के आलावा अन्य जानकारी भी होगी.

प्रश्न 2. इसरो ने हाल ही में किस ग्रह के नजदीकी और सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस की तस्वीर भेजी है?

  1. बुध
  2. शुक्र
  3. शनि
  4. मंगल
सही उत्तर देखे
उत्तर: मंगल - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में मंगल ग्रह के नजदीकी और सबसे बड़े चंद्रमा फोबोस की तस्वीर भेजी है. जिसके मंगलयान पर लगे मार्स कलर कैमरा ने खीचा है. इस तस्वीर में फोबोस पर एक बहुत बड़ा गड्ढा नजर आ रहा है, जिसे स्टिकनी नाम दिया गया है.

प्रश्न 3. खेल मंत्रालय ने जूनियर ऐथलीटों के लिए जल्द ही कौन सी स्कीम लांच करने की घोषणा की है?

  1. मैप्स
  2. बेस्टस
  3. इंडिया हेरोस
  4. टॉप्स
सही उत्तर देखे
उत्तर: टॉप्स- खेल मंत्रालय ने जूनियर ऐथलीटों के लिए जल्द ही टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) लांच करने की घोषणा की है. जिसका उद्देश्य वर्ष 2028 तक भारत को ओलिंपिक चैंपियन चैंपियन बनाना है. सरकार इस स्कीम के लिए 10 से 12 साल की प्रतिभा की पहचान कर उन्हें अपनायेगी.

प्रश्न 4. भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत का पहला सोशल मीडिया एप्प _____ लॉन्च किया है?

  1. एलिमेंट्स
  2. इंडियन कनेक्ट
  3. माय मीडिया
  4. इंडिया गो
सही उत्तर देखे
उत्तर: एलिमेंट्स - भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भारत का पहला सोशल मीडिया एप्प एलिमेंट्स लॉन्च किया है. जिसके यूजर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है. यह एप्प पहले से ही गूगल प्ले स्टोर पर था लेकिन अब इसे व्यावसायिक तौर पर लॉन्च किया गया है.

प्रश्न 5. भारत के गृह मंत्रालय ने खालिस्तान का समर्थन करने वाले प्रतिबंधित संगठन एसएफजे से जुड़ी कितनी वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है?

  1. 10 वेबसाइट
  2. 20 वेबसाइट
  3. 30 वेबसाइट
  4. 40 वेबसाइट
सही उत्तर देखे
उत्तर: 40 वेबसाइट - भारत के गृह मंत्रालय ने खालिस्तान का समर्थन करने वाले प्रतिबंधित संगठन फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़ी 40 वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है. सिख फॉर जस्टिस ने समर्थकों को पंजीकृत करने के लिए एक अभियान चला रखा था.

प्रश्न 6. 7 जुलाई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  1. विश्व कार दिवस
  2. विश्व चॉकलेट दिवस
  3. विश्व न्याय दिवस
  4. विश्व अधिकार दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: विश्व चॉकलेट दिवस - 7 जुलाई को विश्वभर में World Chocolate Day (विश्व चॉकलेट दिवस) मनाया जाता है. इस दिवस को इस दिन वैश्विक स्तर पर मनाया जाता है.

प्रश्न 7. भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल कोविड-19 महामारी के दौरान कोई इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने वाले ____ भारतीय बन गए हैं?

  1. पहले
  2. दुसरे
  3. तीसरे
  4. चौथे
सही उत्तर देखे
उत्तर: पहले - भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल कोविड-19 महामारी के दौरान कोई इंटरनेशनल टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. उन्होंने हाल ही में जर्मनी में पीएसडी बैंक नार्ड ओपन टेनिस टूर्नामेंट डेनियल मसूर को 6-1, 6-3 से हराकर जीत लिया है.

प्रश्न 8. निम्न में से कौन 188 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे महंगे इंस्टाग्राम सेलिब्रटी है?

  1. ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन
  2. काइली जेनर
  3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
  4. किम कार्दशियन
सही उत्तर देखे
उत्तर: ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन - ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन 188 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे महंगे इंस्टाग्राम सेलिब्रटी है. ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन की ब्रांडेड पोस्ट करने पर 1.015 (करीब 7.58 करोड़ रुपये) की कमाई होती है. उन्होंने हाल ही में ही फॉलोअर्स के मामले में काइली जेनर को पीछे छोड़ दिया हैं.

प्रश्न 9. इनमे से किस देश को पीछे छोड़कर भारत कोरोना वायरस से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश बन गया है?

  1. अमेरिका
  2. ब्राज़ील
  3. रूस
  4. तीनो
सही उत्तर देखे
उत्तर: रूस - रूस को पीछे छोड़कर भारत कोरोना वायरस से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश बन गया है. अब पहले स्थान पर अमेरिका और दुसरे पर ब्राज़ील है. वर्ल्डो मीटर के अनुसार रूस में अभी तक 6,81,251 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

प्रश्न 10. अमेरिकी संसद ने हांगकांग में सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच किस देश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाले एक विधेयक पारित किया है?

  1. चीन
  2. ईरान
  3. इराक
  4. जापान
सही उत्तर देखे
उत्तर: चीन - अमेरिकी संसद ने हाल ही में हांगकांग में अलगाववादी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने के लिए चीन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने वाले एक विधेयक पारित किया है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 22 January 2019 GK Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *