Home / Current Affairs Hindi / 21 June 2021 Current Affairs

GK Quiz on 21st June 2021 in Hindi (21 जून 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’21 जून 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 21 June 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 21st June 2021 in Hindi (21 जून 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


निम्न में से किस अंतरराष्ट्रीय संगठन ने हाल ही में वैक्सीन अंतर्राष्ट्रीयवाद के लिए चार दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया है?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल
  • विश्व बैंक
  • निति आयोग

उत्तर: प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल – अंतरराष्ट्रीय संगठन प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल ने हाल ही में वैक्सीन अंतर्राष्ट्रीयवाद के लिए चार दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया है. यह शिखर सम्मेलन “कोविड -19 महामारी को जल्द से जल्द समाप्त करने और सभी के लिए कोविड​​​​-19 टीकों को सुरक्षित करने” के उद्देश्य के साथ शुरु किया गया है.


इनमे से किस मंत्रालय ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के बाद पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 3 मसौदा रणनीतियां जारी की हैं?

  • खेल मंत्रालय
  • शिक्षा मंत्रालय
  • पर्यटन मंत्रालय
  • विज्ञान मंत्रालय

उत्तर: पर्यटन मंत्रालय – पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में कोविड-19 महामारी के बाद भारत को एक ग्रामीण और चिकित्सा पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए रोडमैप के साथ 3 मसौदा रणनीतियां जारी की हैं. यह मसौदा ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को कम करने, गरीबी उन्मूलन और सतत विकास में भी मदद करेगा.

Read Also...  18 जून 2022 कर्रेंट अफेयर्स – 18 June 2022 Current Affairs in Hindi, Questions and Answers

केंद्र सरकार ने हाल ही में किस वर्ष तक सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को 50% तक कम करने का लक्ष्य रखा है?

  • 2021
  • 2022
  • 2023
  • 2024

उत्तर: 2024 – केंद्र सरकार ने हाल ही में वर्ष 2024 सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को 50% तक कम करने का लक्ष्य रखा है. हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है की प्रत्येक राज्य, जिले और शहर में “ब्लैक स्पॉट” की पहचान की आवश्यकता पर जोर दिया जायेगा.


21 जून को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • विश्व संगीत दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
  • दोनों
  • इनमे से कोई नहीं

उत्तर: दोनों – 21 जून को विश्वभर में विश्व संगीत दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष 7वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस वर्ष योग दिवस का विषय “योग फॉर वेलनेस” है. जो शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए समर्पित होगा.


नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपना कौन सा स्थापना दिवस मनाया है?

  • 10वां
  • 12वां
  • 18वां
  • 24वां

उत्तर: 18वां – नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया है. इस अवसर पर “डिजिटल अर्थव्यवस्था – बढ़ता दायरा” पर वेबिनार का आयोजन किया गया. एनआईएक्सआई देश का पहला इंटरनेट एक्सचेंज है जो अमेरिका या विदेश की जगह देश के भीतर ही घरेलू इंटरनेट ट्रैफिक को रूट कर आईएसपी को आपस में जोड़ने की सुविधा प्रदान करता है.


कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता संचारी विजय का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है?

  • 28 वर्ष
  • 38 वर्ष
  • 48 वर्ष
  • 58 वर्ष
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 9 January 2019 GK Questions and Answers

उत्तर: 38 वर्ष – कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता संचारी विजय का हाल ही में 38 वर्ष की उम्र में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है. वे फिल्मों में अपने खास और अलग अभिनय करने के लिए जाने जाते थे. संचारी विजय ने साल 2011 में फिल्म रंगप्पा होगबितना से डेब्यू किया था.


भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में पोलैंड ओपन में कितने किलो वर्ग में गोल्ड मैडल जीता है?

  • 43 किलो वर्ग
  • 53 किलो वर्ग
  • 63 किलो वर्ग
  • 73 किलो वर्ग

उत्तर: 53 किलो वर्ग – भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने हाल ही में पोलैंड ओपन में 53 किलो वर्ग में गोल्ड मैडल जीता है. उनका यह सत्र का तीसरा खिताब है, उन्होंने मार्च में माटियो पेलिकोन और अप्रैल में एशियाई चैम्पियनशिप में गोल्ड मैडल भी जीता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *