Home / Current Affairs Hindi / 29 June 2021 Current Affairs

GK Quiz on 29th June 2021 in Hindi (29 जून 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’29 जून 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 29 June 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 29th June 2021 in Hindi (29 जून 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में डीआरडीओ ने किस सीरीज की आधुनिक मिसाइल का सफल सफल परीक्षण किया है जिसकी रेंज 2000 किमी है?

  • पृथ्वी
  • अग्नि
  • सूर्य
  • आकाश

उत्तर: अग्नि –  भारत की रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हाल ही में ओडिशा के तट पर सुबह 10.55 बजे अग्नि सीरीज की आधुनिक मिसाइल का सफल सफल परीक्षण किया है जिसकी रेंज 2000 किमी है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, अग्नि प्राइम को 4000 किमी रेंज वाली अग्नि-4 और 5000 किमी रेंज वाली अग्नि-5 के टैक्नीकल स्पेसिफिकेशंस के साथ तैयार किया गया है.


हाल ही में जारी विश्व के बेहतरीन मेडिकल इंस्टीट्यूट की लिस्ट में भारत का कौन सा संस्थान टॉप 100 में 23वें पर रहा है?

  • आईआईटी दिल्ली
  • आईआईटी पुणे
  • आईआईटी चेन्नई
  • आईआईटी खड़गपुर

उत्तर: आईआईटी दिल्ली – हाल ही में जारी विश्व के बेहतरीन मेडिकल इंस्टीट्यूट की लिस्ट में भारत के आईआईटी दिल्ली ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन को पीछे छोड़कर टॉप 100 में 23वा स्थान हासिल किया है. इस लिस्ट में अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन को विश्व के बेस्ट कॉलेज का खिताब हासिल हुआ है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 22 November 2019 Questions and Answers

हाल ही में नियुक्त किये गए भारत में किस सोशल मीडिया कंपनी के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?

  • फेसबुक
  • गूगल
  • ट्विटर
  • माइक्रोसॉफ्ट

उत्तर: ट्विटर – हाल ही में नियुक्त किये गए भारत में ट्विटर सोशल मीडिया कंपनी के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. ग्रीवांस ऑफिसर की नए IT नियमों के तहत नियुक्ति की गई थी. 25 मई से लागू हुए नए नियमों के मुताबिक, सोशल मीडिया कंपनियों को अपने यूजर्स या पीड़ितों की शिकायतें दूर करने के लिए मैकेनिज्म बनाना जरूरी है.


हॉकी इंडिया ने हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व महिला खिलाड़ी दीपिका को किस अवार्ड के लिए नामित किया है?

  • अर्जुन अवार्ड
  • दादा साहेब फाल्के अवार्ड
  • भारत रत्न अवार्ड
  • राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

उत्तर: राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड –  हॉकी इंडिया ने हाल ही में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और पूर्व महिला खिलाड़ी दीपिका को खेल जगत में योगदान के लिए राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड के लिए नामित किया है. जबकि हरमनप्रीत सिंह, वंदना कटारिया और नवजोत कौर को अर्जुन अवॉर्ड नामित किया गया है.


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में बीआरओ के द्वारा निर्मित कितनी बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?

  • 23 परियोजनाओं
  • 43 परियोजनाओं
  • 63 परियोजनाओं
  • 73 परियोजनाओं

उत्तर: 63 परियोजनाओं – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में सीमा सड़क संगठन के द्वारा निर्मित 63 बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन किया है. साथ ही उन्होंने कहा है की जिन सड़कों का निर्माण बीआरओ कर रहे हैं वह देश की विकास की गति को बढ़ाने वाले हैं

Read Also...  17 अगस्त 2024 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर - 17 August 2024 Current Affairs Questions in Hindi

29 जून को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • राष्ट्रीय ज्ञान दिवस
  • राष्ट्रीय डाक दिवस
  • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस

उत्तर: राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस – 29 जून को पूरे भारत में  राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस मनाया जाता है. यह दिवस हर वर्ष 29 जून को प्रो. पी. सी. महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.


क्रोएशिया में हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को महिलाओं के कितने मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में राही सरनोबत ने पहला गोल्ड मैडल जीता है?

  • 10 मीटर
  • 15 मीटर
  • 25 मीटर
  • 35 मीटर

उत्तर: 25 मीटर – क्रोएशिया में हो रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को महिलाओं के 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल में राही सरनोबत ने पहला गोल्ड मैडल जीता है. जबकि इससे पहले उन्होंने 10 मीटर एयरपिस्टल विमेंस टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उन्होंने 25 मीटर स्पोर्ट्स फाइनल में 39 पॉइंट हासिल किये है.


निम्न में से कौन सा देश हाल ही में सरकार के फैसले के बाद यूरोप का पहला मास्क फ्री देश बन गया है?

  • ईराक
  • ईरान
  • जापान
  • इटली

उत्तर: इटली – हाल ही में सरकार के फैसले के बाद इटली यूरोप का पहला मास्क फ्री देश बन गया है. इटली की सरकार ने घर से निकलने पर मास्क की जरूरत को खत्म कर दिया है. इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वहां 20 राज्यों को लो कोरोना रिस्क की सूची में डाल दिया है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *