Current Affairs – 02 March 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
2nd March 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
2nd मार्च 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 2nd मार्च 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 2nd मार्च 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
Q1. किस कार्ड के द्वारा ट्रेन की टिकट बुक करने पर MDR चार्ज नहीं देना होगा?
क. क्रेडिट कार्ड
ख. डेबिट कार्ड
ग. मेट्रो कार्ड
घ. पयतम कार्ड
संछिप्त में जरूर पढ़े: सरकार ने कहा है की रेल टिकेट डेबिट कार्ड के द्वारा बुक करने पर MDR चार्ज नहीं देना होगा, यात्री अब तक टिकट बुक कराने पर एमडीआर देते थे, लेकिन अब यह चार्ज देने की कोई जरूरत नहीं है.
Q2. इनमे से कौन दुनिया के टॉप 20 अमीरों में शामिल हुआ है?
क. मुकेश अंबानी
ख. अनिल अम्बानी
ग. विराट कोहली
घ. सचिन तेंदुलकर
संछिप्त में जरूर पढ़े: हुरुन ग्लोबल की ओर से जारी की गई रिच लिस्ट में चीन 819 अरबपतियों के साथ पहले नंबर पर है. जबकि अमेरिका में अरबपतियों की संख्या 571 है. इस बार सबसे खास बात यह रही हैं कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 45 बिलियन डॉलर (करीब 2.92 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में सबसे अमीर भारतीय रहे है.
Q3. फरवरी 2018 में किस कंपनी की कार की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है?
क. हीरो
ख. सुजुकी
ग. होंडा
घ. टाटा
संछिप्त में जरूर पढ़े: पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनियों की फरवरी महीने की बिक्री में तेजी देखने को मिली है। एक ओर जहां मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, टोयोटा और फोर्ड की बिक्री में तेजी देखने को मिली है तो वहीं, दूसरी ओर फरवरी 2018 में होंडा की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है.
Q4. किस देश के राष्ट्रपति चार दिवसीय दौरे पर 9 मार्च को आएंगे?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. फ्रांस
घ. चीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों अपनी चार दिवसीय यात्रा पर नौ मार्च को भारत पहुंचेंगे। वह पहली बार यहां आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से आर्थिक, राजनीतिक व रणनीतिक मामलों पर द्विपक्षीय वार्ता होगी। 10 मार्च को प्रतिनिधि मंडल की वार्ता दोनों के बीच होगी.
Q5. किस देश में पहली बार महिला को उप-मंत्री बनाया गया है?
क. अमेरिका
ख. जापान
ग. सऊदी अरब
घ. चीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: सऊदी अरब के सुल्तान सलमान ने देश के तंत्र में बड़े बदलाव किए हैं जिसके तहत उन्होंने मिलिट्री कमांडर्स को हटाया साथ ही उन्होंने पहली बार एक महिला को उप-मंत्री नियुक्त किया है. सऊदी अरब की मीडिया की ओर से इसकी जानकारी दी गई. गौरतलब है कि सऊदी अरब में बड़े बदलाव के तहत यहां के मिलिट्री चीफ ऑफ स्टाफ सहित कई टॉप कमांडर्स को बर्खास्त कर दिया गया है.
Q6. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और किस देश के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है?
क. अमेरिका
ख. वियतनाम
ग. जॉर्डन
घ. सऊदी अरब
संछिप्त में जरूर पढ़े: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत और जॉर्डन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. भारत और जॉर्डन के बीच हमेशा सौहार्द एवं सद्भावनापूर्ण संबंध रहे हैं जो परस्पर विश्वास एवं सम्मान पर टिका हुआ है. इन दोनों देशों ने वर्ष 1947 में सहयोग तथा मित्रवत संबंधों के लिए अपने द्विपक्षीय करार पर हस्ताक्षर किये.
Q7. किस देश में वृद्ध लोगों की जीवन प्रत्याशा में कमी आई है?
क. अमेरिका
ख. इंग्लैंड
ग. जापान
घ. चीन
संछिप्त में जरूर पढ़े: इंस्टीट्यूट एण्ड फेकल्टी ऑफ एक्चूएरिस की ओर से नियमित तौर पर निगरानी की जाने वाली निरंतर मृत्यु दर जांच (सीएमआई) के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2018 की शुरुआत में यह देखा गया है कि इंग्लैंड तथा वेल्स में रहने वाले 65 वर्ष की आयु के लोगों की जीवन प्रत्याशा पहले की अपेक्षा दो माह कम हो गयी है. जीवन प्रत्याशा संबंधित यह कमी पुरुषों तथा महिलाओं दानों में देखी गयी है.
Q8. जीडीपी ग्रोथ कितने तिमाही में सबसे अधिक है?
क. 5
ख. 6
ग. 7
घ. 8
संछिप्त में जरूर पढ़े: उद्योग जगत ने जीडीपी वृद्धि दर 7.2% पर पहुंचने को अर्थव्यवस्था में तेजी का संकेत बताया है। उद्योग संगठनों का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग और कुछ सेवा क्षेत्रों में सुधार से आर्थिक गतिविधियां बढ़ी हैं। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने एक बयान में कहा कि जीडीपी ग्रोथ में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है.
Q9. इनमे से किस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट में बेसिस प्वाइंट की बढ़ौतरी की है?
क. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
ख. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ग. यस बैंक
घ. पंजाब नेशनल बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े:भारत के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है, बैंक ने कुल 9 अवधियों के लिए कराए जाने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट में 0.10 से 0.50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ौतरी की है। नई ब्याज दरें आज यानि 28 फरवरी से लागू हो गई हैं.
Q10. मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2018 में भारत की वृद्धि दर कितने % रहने का अनुमान जताया है?
क. 7.6%
ख. 5.6%
ग. 6.6%
घ. 8.6%
संछिप्त में जरूर पढ़े:वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने वर्ष 2018 में भारत की वृद्धि दर 7.6% रहने का अनुमान जताया है, वहीं साल 2019 के लिए उसका आकलन 7.5% वृद्धि रहने का है। इसकी वजह जीएसटी और नोटबंदी से प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था में सुधार होना है.