GK Quiz on 13th March 2021 in Hindi (13 मार्च 2021 पर प्रश्नोत्तरी)
भारत और विदेश से सम्बंधित ’13 मार्च 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’13 March 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
Current Affairs Quiz on 13th March 2021 in Hindi (13 मार्च 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)
केंद्र सरकार ने हाल ही में बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा को कितने प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है?
24 प्रतिशत
48 प्रतिशत
74 प्रतिशत
85 प्रतिशत
सही उत्तर
उत्तर: 74 प्रतिशत - केंद्र सरकार ने हाल ही में बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा को 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने के लिए बीमा कानून 1938 में संशोधन को मंज़ूरी दे दी है. जबकि वर्ष 2015 में मोदी सरकार ने विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत किया था.
निम्न में से किस राज्य सरकार ने सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाने की घोषणा की है?
गुजरात सरकार
महाराष्ट्र सरकार
केरल सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार
सही उत्तर
उत्तर: उत्तर प्रदेश सरकार - उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने के लिए सड़क किनारे बने सभी धार्मिक स्थलों को हटाने की घोषणा की है. जिसके लिए सरकार ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किये है.
जेसन होल्डर की जगह हाल ही में किसे वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है?
शिर्मों हिटमायर
शै हॉप
कार्लोस ब्रेथवेट
क्रेग ब्रेथवेट
सही उत्तर
उत्तर: क्रेग ब्रेथवेट - जेसन होल्डर की जगह हाल ही में ओपनर बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट को वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. वे पहले भी होल्डर की गैरमौजूदगी में 7 टेस्ट मैचों में टीम का नेतृत्व कर चुके है. जिसमे उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 की सीरीज में जीत मिली थी.
इनमे से किस विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन की मुख्य प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का हाल ही में निधन हो गया है?
ब्रह्म कुमारीज
सद्गुरु
गुरुआसरा
आस्था गुरु
सही उत्तर
उत्तर: ब्रह्म कुमारीज - विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारीज की मुख्य प्रशासक दादी हृदय मोहिनी का हाल ही में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके शोक व्यक्त किया है.
सऊदी अरब ने खराब, मिलावटी सामान बेचने और फर्जी ऑफर देने वाली कितने चीनी वेबसाइटों को हाल ही में बैन कर दिया है?
84 चीनी वेबसाइटों
124 चीनी वेबसाइटों
154 चीनी वेबसाइटों
184 चीनी वेबसाइटों
सही उत्तर
उत्तर: 184 चीनी वेबसाइटों - सऊदी अरब ने खराब, मिलावटी सामान बेचने और फर्जी ऑफर देने वाली 184 चीनी वेबसाइटों को हाल ही में बैन कर दिया है. सऊदी अरब ने कहा है की इन सभी वेबसाइटों पर ग्राहक सेवा के साथ साथ स्टोर का पता और संपर्क नंबर दर्ज नहीं हैं.
मिताली राज इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने हजार रन बनाने वाली विश्व की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं?
5 हजार रन
10 हजार रन
15 हजार रन
20 हजार रन
सही उत्तर
उत्तर: 10 हजार रन - भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाली विश्व की दूसरी और भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उन्होंने करियर में 46.73 की औसत से 10,001 रन बनाए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लेट एडवर्ड्स के नाम है.
निम्न में से किस अफ्रीकी देश के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का हाल ही में निधन हो गया है?
नाइजीरिया
आइवरी कोस्ट
सेनेगल
केन्या
सही उत्तर
उत्तर: आइवरी कोस्ट - आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री हामेद बकायोको का हाल ही में निधन हो गया है उनका इलाज जर्मनी में चल रहा था. उनके निधन पर राष्ट्रपति अलसेन औटारा ने कहा है की हामेद बकायोको "हमारा देश शोकाकुल है"
चीन और किस देश ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
अमेरिका
ऑस्ट्रेलिया
रूस
अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: रूस - रूस की रोस्कोसमोस स्पेस एजेंसी ने घोषणा की है की हाल ही में चीन और रूस ने अंतर्राष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इस समझोते पर हस्ताक्षर चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन के प्रमुख झांग केजियान और रूस के रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने किये है.