भारत और विदेश से सम्बंधित ’23 मार्च 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’23 March 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 23th March 2020 In Hindi (23 मार्च 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. निम्न में से किस बैंक ने हाल ही में आपातकालीन ऋण सुविधा की शुरुआत की है? क. यस बैंक ख. केनरा बैंक ग. भारतीय स्टेट बैंक घ.. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. भारतीय स्टेट बैंक - भारतीय स्टेट बैंक ने हाल ही में कोरोना वायरस महामारी के चलते आपातकालीन ऋण सुविधा की शुरुआत की है जिससे ग्राहकों की नकदी की कमी को पूरा किया जा सके.
प्रश्न 2. अमेरिका की किस कंपनी ने एजुकेशनल कोरोना वायरस वेबसाइट लॉन्च की है? क. फेसबुक ख. गूगल ग. माइक्रोसॉफ्ट घ. एप्पल
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. गूगल - अमेरिका की आईटी कंपनी गूगल ने एजुकेशनल कोरोना वायरस वेबसाइट लॉन्च की है. इस वेबसाइट से महामारी के बारे में सुरक्षा और आधिकारिक जानकारियां मिल सकेगी.
प्रश्न 3. भारत की किस ऑयल फर्म ने दुनिया के सबसे साफ बीएस6 पेट्रोल-डीजल की सप्लाई शुरू की है? क. रिलायंस पेट्रोल ख. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ग. एनटीपीसी घ. आरबीआई
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन - भारत की ऑयल फर्म इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने दुनिया के सबसे साफ बीएस6 पेट्रोल-डीजल की सप्लाई शुरू की है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन सबसे साफ बीएस6 पेट्रोल-डीजल की सप्लाई शुरू करने वाली भारत की पहली कंपनी बन गयी है.
प्रश्न 4. कोसरा डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड कोरोना वायरस का टेस्ट किट बनाने के लिए सीडीएससीओ से लाइसेंस लेने वाली भारत की कौन सी कंपनी बन गयी है? क. पहली ख. दूसरी ग. तीसरी घ. चौथी
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. पहली - भारत के अहमदाबाद की कोसरा डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड कोरोना वायरस का टेस्ट किट बनाने के लिए सीडीएससीओ यानी सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन से लाइसेंस लेने वाली भारत की पहली कंपनी बन गयी है.
प्रश्न 5. हाल ही में किसने देश के सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को 31 मार्च तक घर से काम करने की मंजूरी दे दी है? क. सुप्रीमकोर्ट ख. दिल्ली हाईकोर्ट ग. मानव संसाधन विकास मंत्रालय घ. निति आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. मानव संसाधन विकास मंत्रालय - मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने हाल ही में कोरोना वायरस के मामलों की वजह से देश के सभी टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ को 31 मार्च तक घर से काम करने की मंजूरी दे दी है.
प्रश्न 6. केंद्रीय मंत्रिमड़ल ने भारत को इलेक्ट्रॉनिक विनिर्मिाण का हब बनाने के लिए किस योजना को मंजूरी दे दी है? क. रीजनरेट योजना ख. इलेक्ट्रॉानिक्स विनिर्माण क्लस्टर्स योजना ग. इलेक्ट्रो योजना घ. इनमे से कोई नहीं
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. इलेक्ट्रॉानिक्स विनिर्माण क्लस्टर्स योजना - हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमड़ल ने भारत को इलेक्ट्रॉनिक विनिर्मिाण का हब बनाने के लिए इलेक्ट्रॉानिक्स विनिर्माण क्लस्टर्स योजना को मंजूरी दे दी है.
प्रश्न 7. 23 मार्च को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व मौसम विज्ञान दिवस ख. विश्व विज्ञान दिवस ग. विश्व महिला दिवस घ. विश्व पुरुष दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) - 23 मार्च को विश्वभर में विश्व मौसम विज्ञान दिवस (World Meteorological Day) मनाया जाता है. इस दिवस की शुरूआत 23 मार्च 1950 को हुई थी.
प्रश्न 8. बीसीए ने महिला टीम के कोच ____ को यौन उत्पीड़न के आरोप की वजह से निलंबित कर दिया है? क. वसीम अकरम ख. अतुल बेडाडे ग. संजय अंकल घ. सुमित ट्रिनजी
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अतुल बेडाडे - बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने महिला टीम के कोच अतुल बेडाडे को यौन उत्पीड़न और सार्वजनिक रूप से शर्मसार करने के आरोप की वजह से निलंबित कर दिया है.
प्रश्न 9. इनमे से किस देश के शेफील्ड के इंग्लिश इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में होने वाली स्नूकर विश्व चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है? क. जापान ख. भारत ग. इंग्लैंड घ. नार्वे
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. इंग्लैंड - इंग्लैंड के शेफील्ड के इंग्लिश इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में होने वाली स्नूकर विश्व चैंपियनशिप को रद्द कर दिया गया है. अब इस वर्ल्ड स्नूकर टूर को जुलाई या अगस्त में कराने पर विचार किया जा रहा है.
प्रश्न 10. हाल ही में किस देश के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दे दी है? क. चीन ख. जापान ग. अमेरिका घ. इटली
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अमेरिका - अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने कोरोना वायरस के पहले रैपिड टेस्ट को मंजूरी दे दी है. ये फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन वही कंपनी है, जो इस टेस्ट की डेवलेपर है. इस टेस्ट से सिर्फ 45 मिनट में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का पता चल जाएगा.