Home / Current Affairs Hindi / March 25 GK in Hindi

Current Affairs in Hindi – 25 March 2021 Questions and Answers

0

GK Quiz on 25th March 2021 in Hindi (25 मार्च 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’25 मार्च 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’25 March 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 25th March 2021 in Hindi (25 मार्च 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


हाल ही में कौन सा राज्य इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति 2021 को लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है?

  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • केरल
  • गुजरात
सही उत्तर
उत्तर: बिहार - बिहार की कैबिनेट ने हाल ही में इथेनॉल उत्पादन संवर्धन नीति 2021 को मंजूरी दे दी है जिसके साथ ही बिहार इथेनॉल प्रमोशन नीति को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. यह निति इथेनॉल के निष्कर्षण की अनुमति देती है.

हाल ही में जारी ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में भारत 13 स्थान नीचे फिसलकर कौन से स्थान पर आ गया है?

  • 56वें स्थान
  • 42वें स्थान
  • 38वें स्थान
  • 25वें स्थान
सही उत्तर
उत्तर: 56वें स्थान - हाल ही में जारी ग्लोबल होम प्राइस इंडेक्स में भारत 13 स्थान नीचे फिसलकर 56वें स्थान पर आ गया है. भारत वर्ष 2020 में चौथी तिमाही के दौरान सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला देश था. भारत की पिछले वर्ष 43 वीं रैंक थी.

नागरिक विमानन महानिदेशालय कार्यालय ने हाल ही में कब तक के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की है?

  • 2 अप्रैल
  • 12 अप्रैल
  • 30 अप्रैल
  • 15 जून
सही उत्तर
उत्तर: 30 अप्रैल - नागरिक विमानन महानिदेशालय कार्यालय ने हाल ही में कोरोना के बढ़ते मामलो की वजह से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 30 अप्रैल रद्द करने की घोषणा की है. हाल ही में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 700 से अधिक लोग कोरोना के नए स्ट्रेन के चपेट में आ चुके हैं.

न्यायाधीश एसए बोबडे ने हाल ही में किसे अपने उत्तराधिकारी के तौर नामित किया है?

  • संजीत वर्मा
  • सुश्मिला सेन
  • एनवी रमना
  • रंजना गगोई
सही उत्तर
उत्तर: एनवी रमना - भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने हाल ही में न्यायमूर्ति एनवी रमना को अपने उत्तराधिकारी के तौर नामित किया है वे 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. न्यायाधीश एसए बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर होंगे. न्यायमूर्ति एनवी रमना सुप्रीम कोर्ट में अभी सबसे वरिष्ठ जज हैं.

निम्न में से किस कंपनी ने COVID-19 वैक्सीन की गोली विकसित करने की घोषणा की है?

  • जोहन्सन एंड जोहन्सन
  • एनमेडस
  • प्रेमास बायोटेक
  • इंडसलैंड
सही उत्तर
उत्तर: प्रेमास बायोटेक - बायो-थेरापियूटिक और वैक्सीन कैंडिडेट्स की डेवलपर प्रेमास बायोटेक ने जल्द ही COVID-19 वैक्सीन की गोली विकसित करने की घोषणा की है. कंपनी ने ओरल कोरोना वायरस वैक्सीन कैंडिडेट को विकसित करने के लिए ऑर्म्ड फार्मास्यूटिकल्स इंक के साथ सहयोग किया है.

इनमे से कौन सा संगठन 25 मार्च को हिरासत में लिए गए और लापता स्टाफ सदस्यों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाता है?

  • मूडीज
  • संयुक्त राष्ट्र
  • युनेस्को
  • वर्ल्ड बैंक
सही उत्तर
उत्तर: संयुक्त राष्ट्र - हर वर्ष 25 मार्च को संयुक्त राष्ट्र संगठन हिरासत में लिए गए और लापता स्टाफ सदस्यों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाता है. इस संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 24 अक्टूबर 1945 को स्थापित देशों के बीच एक संगठन है

आईसीसी के द्वारा जारी वनडे और टी-20 रैंकिंग में कौन सा खिलाडी पहले स्थान पर रहा है?

  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • शिखर धवन
  • बाबर आजम
सही उत्तर
उत्तर: विराट कोहली - इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के द्वारा जारी वनडे और टी-20 रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले स्थान पर रहे है जबकि रोहित शर्मा 836 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर आ गए है. जारी रेंकिंग में पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर रहे है.

भोपाल के 2 शूटर्स ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और चिंकी यादव ने आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में कौन सा मेडल जीता है?

  • गोल्ड मेडल
  • सिल्वर मेडल
  • ब्रोंज़ मेडल
  • ग्रीन मेडल
सही उत्तर
उत्तर: गोल्ड मेडल - हाल ही में दिल्ली में हो रहे आईएसएसएफ शूटिंग वर्ल्ड कप में भोपाल के 2 शूटर्स ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और चिंकी यादव ने गोल्ड मेडल जीता है ऐश्वर्य ने मेन्स के 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में गोल्ड मेडल जीता है जबकि चिंकी ने वुमन्स 25 मीटर पिस्टल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi - 2 December 2018 GK Questions and Answers

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *