भारत और विदेश से सम्बंधित ‘1 मई 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘1 May 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 1st May 2020 In Hindi (1 मई 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है? क. 55 वर्ष ख. 67 वर्ष ग. 74 वर्ष घ. 89 वर्ष
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 67 वर्ष - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर का हाल ही में 67 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है. उन्हें ल्यूकेमिया यानी ब्लड कैंसर था. उनके निधन पर अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड और खेलो की महान हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है.
प्रश्न 2. संयुक्त राष्ट्र संघ में किस वर्ष भारत के परमानेंट प्रतिनिधि नियुक्त किये गए सैयद अकबरुद्दीन अब रिटायर हो गए है? क. 2014 ख. 2015 ग. 2016 घ. 2017
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. 2016 - संयुक्त राष्ट्र संघ में वर्ष 2016 में भारत के परमानेंट प्रतिनिधि नियुक्त किये गए सैयद अकबरुद्दीन अब रिटायर हो गए है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के तौर पर उन्होंने ट्विटर पर डिप्लोमेसी को नई धार दी.
प्रश्न 3. ब्रिटेन ने हाल ही में अक्टूबर या इससे पहले खत्म हो रहे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी का वीजा कितने साल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है? क. 1 साल ख. 2 साल ग. 3 साल घ. 5 साल
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1 साल - ब्रिटेन ने हाल ही में अक्टूबर या इससे पहले खत्म हो रहे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी का वीजा 1 साल के लिए बिना चार्ज के बढ़ाने की घोषणा की है. सरकार के इस निर्णय से ब्रिटेन में बड़ी संख्या में कार्यरत भारतीयों और अन्य देशों के स्वास्थ्यकर्मियों को होगा.
प्रश्न 4. केंद्र सरकार के कितने हजार करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर स्टे लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है? क. 10 हजार करोड़ ख. 20 हजार करोड़ ग. 30 हजार करोड़ घ. 50 हजार करोड़
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 20 हजार करोड़ - केंद्र सरकार के 20 हजार करोड़ के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पर स्टे लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. जिसके तहत संसद के दोनों सदनों के लिए ज्यादा सदस्यों की क्षमता वाली नई इमारतें बनाई जाएंगी.
प्रश्न 5. एनआईपी टास्क फोर्स ने अंतिम रिपोर्ट में अगले कितने वर्ष में 111 लाख करोड़ रुपए का इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश करने की घोषणा की है? क. 2 साल ख. 3 साल ग. 4 साल घ. 5 साल
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. 5 साल - नेशनल इन्फ्रास्ट्र्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी) टास्क फोर्स ने अंतिम रिपोर्ट में अगले 5 वर्ष में इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश बढाकर 111 लाख करोड़ रुपए का इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश करने की घोषणा की है. पिछले वर्ष इस रिपोर्ट में इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश 102 लाख करोड़ रुपए था.
प्रश्न 6. अमेरिकी सरकार ने किस कंपनी की पांच फॉरेन साइटों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है? क. वालमार्ट ख. अमेजन ग. अलीबाबा घ. फेसबुक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमेजन - अमेरिकी सरकार ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन की पांच फॉरेन साइटों यूके, जर्मनी, फ्रांस, इंडिया और कनाडा को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. ई-कॉमर्स साईट अमेज़न पर अमेरिकी प्रशासन ने नकली और पायरेटेड प्रोडक्ट्स की बिक्री करने का आरोप लगाया है.
प्रश्न 7. प्रसिद्ध बैंकर सुरेश एन पटेल ने किस आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की है? क. निति आयोग ख. योजना आयोग ग. केंद्रीय सतर्कता आयोग घ. निर्वाचन आयोग
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. केंद्रीय सतर्कता आयोग - प्रसिद्ध बैंकर सुरेश एन पटेल ने हाल ही में केंद्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ग्रहण की है. इस समारोह में सतर्कता आयुक्त शरदकुमार तथा आयोग के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.
प्रश्न 8. 1 मई को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व महिला दिवस ख. विश्व सुरक्षा दिवस ग. विश्व स्वास्थ्य दिवस घ. विश्व श्रमिक दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. विश्व श्रमिक दिवस - 1 मई को विश्वभर में विश्व श्रमिक दिवस या अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस या मई दिन मनाया जाता है. इस दिवस की शुरुआत 1 मई 1886 से हुई थे जब अमेरिका की मज़दूर यूनियनों नें काम का समय 8 घंटे से ज़्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी.
प्रश्न 9. आइसीसी ने टी-10 लीग में एक फ्रेंचाइजी के मालिक दीपक अग्रवाल पर कितने साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है? क. 1 साल ख. 2 साल ग. 3 साल घ. 5 साल
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. 1 साल - अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने ने टी-10 लीग में एक फ्रेंचाइजी के मालिक दीपक अग्रवाल पर भ्रष्टाचार रोधी जांच में बाधा डालने की बात स्वीकार करने के बाद 1 साल का प्रतिबन्ध लगा दिया है. वे संयुक्त अरब अमीरात में 2018 में हुई टी-10 लीग में एक फ्रेंचाइजी के मालिक थे.
प्रश्न 10. 2021 में प्रस्तावित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भारत की जगह किस देश को दी गयी है? क. चीन ख. अमेरिका ग. सर्बिया घ. ईरान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. सर्बिया - 2021 में प्रस्तावित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप की मेजबानी भारत की जगह सर्बिया देश को दी गयी है. क्योंकि भारतीय फेडरेशन मेजबानी राशि अदा करने में असफल रहा है.