Current Affairs – 11 May 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
11th May 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
11th मई 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 11th मई 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 11th मई 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
प्रश्न 1. इनमे से कौन फ्री सर्विस पर टैक्स देने वाला नोटिस वापस ले सकता है?
क. केंद्र सरकार
ख. राज्य सरकार
ग. सुप्रीमकोर्ट
घ. टैक्स विभाग
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में टैक्स विभाग कई बैंकों को फ्री सर्विस पर टैक्स देने वाला नोटिस वापस लेने की घोषणा कर सकता है जो की उन्होंने फ्री सर्विस पर सर्विस टैक्स वसूलने के लिए भेजा था.
प्रश्न 2. हाल ही में किस महीने में यात्री वाहनों की बिक्री 7.5% तक बढ़ी है?
क. जनवरी
ख. फरवरी
ग. मार्च
घ. अप्रैल
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में अप्रैल के महीने में यात्री वाहनों की बिक्री 7.5% तक बढ़ी है. अप्रैल के महीने में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 7.5% तक बढ़कर 2,98,504 इकाई पर पहुंच गई है.
प्रश्न 3. भारत और किस देश ने दो समझौतों पर हस्ताक्षर किये है?
क. चीन
ख. पनामा
ग. इंडोनेशिया
घ. इटली
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों को वीज़ा में छूट दिए जाने को लेकर भारत और पनामा ने समझौते पर हस्ताक्षर किये है और दोनों देशो के बीच कृषि क्षेत्र में सहयोग के लेकर भी समझोता हुआ है.
प्रश्न 4. महाथिर मोहम्मद ने किस देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है?
क. चीन
ख. जापान
ग. मालदीव
घ. नेपाल
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में महाथिर मोहम्मद ने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है उन्होंने सातवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है. 92 वर्ष के महाथिर मोहम्मद दुनिया के सबसे बुजुर्ग प्रधानमंत्री बन गए है.
प्रश्न 5. किस कंपनी की वैश्विक बिक्री 39 फीसदी तक बढ़ी है?
क. टाटा मोटर्स
ख. बीएमडबलू
ग. ऑडी
घ. हीरो
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में अप्रैल के महीने में टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री 38.81 फीसदी बढ़ी है जो की बढकर 1,02,297 वाहन रही है. इसी में जगुआर लैंड रोवर की बिक्री शामिल है.
प्रश्न 6. फोर्टिस हेल्थ केयर के बोर्ड ने किस कंपनी का ऑफर मंजूर किया है?
क. अशोक लेलैंड
ख. हीरो एंटरप्राइज
ग. हौंडा
घ. इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में हुई देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कारोबार की डील के बाद अब फोर्टिस हेल्थकेयर डील भी पूरी हो सकती है. फोर्टिस हेल्थ केयर के बोर्ड ने हीरो एंटरप्राइज कंपनी का ऑफर मंजूर किया है.
प्रश्न 7. इनमे से किसने डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप योजना शुरु की है?
क. राज्य सरकार
ख. केंद्र सरकार
ग. नितिन गडकरी
घ. सूचना मंत्रालय
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने तकनीकी पढ़ाई पर अग्रसर करने के लिए डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप योजना शुरु की है. इस योजना का लक्ष्य सरकारी कामकाज की प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना है.
प्रश्न 8. किस खिलाडी ने लगातार 50वां सेट जीतकर मैकेनरो का रिकॉर्ड तोड़ा है?
क. रोजर फेडरर
ख. राफेल नडाल
ग. भूपति
घ. लीएंडर पेस
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में लगातार 50वां सेट जीतकर राफेल नडाल ने क्लेकोर्ट पर जॉन मैकेनरो का 34 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है उन्होंने मैड्रिड ओपन में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्त्जमैन को हराया है.
प्रश्न 9. किसकी रिपोर्ट के अनुसार भारत में 41.6% नवजात बच्चे जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान करते हैं?
क. केंद्र सरकार
ख. राज्य सरकार
ग. यूनिसेफ
घ. वर्ल्ड बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में यूनिसेफ के द्वारा जारी की रिपोर्ट में कहा गया है की भारत में 41.6% नवजात बच्चे जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान करते हैं. पिछले वर्ष भारत में 95% बच्चे स्तनपान किया करते थे.
प्रश्न 10. हाल ही में किस सेना का युद्धाभ्यास विजय प्रहार सफलतापूर्वक खत्म हुआ है?
क. भारतीय सेना
ख. जापानी सेना
ग. पाकिस्तानी सेना
घ. अमेरिकी सेना
संछिप्त में जरूर पढ़े: राजस्थान के जैसलमेर की महाजन फील्ड फायरिंग में 40 दिन चलने के बाद भारतीय सेना का युद्धाभ्यास विजय प्रहार सफलतापूर्वक खत्म हुआ है. भारतीय सेना ने युद्धाभ्यास में परमाणु हमले से निपटने की तैयारी की है.