Hindi – 26 May 2021 Current Affairs Questions and Answers

GK Quiz on 26th May 2021 in Hindi (26 मई 2021 पर प्रश्नोत्तरी)

भारत और विदेश से सम्बंधित ’26 मई 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 26 May 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

Current Affairs Quiz on 26th May 2021 in Hindi (26 मई 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर)


विश्व की प्रसिद्ध किस टेक कंपनी ने हाल ही में पॉपुलर वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंद करने की घोषणा की है?

  • गूगल
  • माइक्रोसोफ्ट
  • फेसबुक
  • आईबीएम

उत्तर: माइक्रोसोफ्ट – विश्व की प्रसिद्ध टेक कंपनी माइक्रोसोफ्ट ने हाल ही में पॉपुलर वेब ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को बंद करने की घोषणा की है. इंटरनेट एक्सप्लोरर पिछले 25 वर्षो से लोगों को सेवा दे रहा है. ब्राउजर इंटरनेट एक्सप्लोरर को लांच विंडोज 95 के साथ किया गया था. इंटरनेट एक्सप्लोरर अगले वर्ष 15 जून 2022 में बंद हो जायेगा.


हॉकी इनवाइट्स सम्मेलन के दौरान हॉकी इंडिया को किस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  • एटियेन ग्लिचिच
  • भारत रत्न
  • अर्जुन अवार्ड
  • गोल्डन ग्लोब्स

उत्तर: एटियेन ग्लिचिच – हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के शासी निकाय द्वारा हॉकी इनवाइट्स सम्मेलन के दौरान हॉकी इंडिया को एटियेन ग्लिचिच पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार कई व्यक्तियों, संगठनों और टीमों को हॉकी के खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.


खेल मंत्रालय ने हाल ही में 7 राज्यों में कितने खेलो इंडिया केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है?

  • 43 खेलो इंडिया केंद्र
  • 73 खेलो इंडिया केंद्र
  • 143 खेलो इंडिया केंद्र
  • 183 खेलो इंडिया केंद्र
Read Also...  8-September-2021 Current Affairs in Hindi

उत्तर: 143 खेलो इंडिया केंद्र – खेल मंत्रालय ने हाल ही में देश के 7 राज्यों (मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, गोवा, कर्नाटक और मणिपुर) में 143 खेलो इंडिया केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है. जिसके लिए खेल मंत्रालय ने 14.30 करोड़ रुपये आवंटित किये है. इस केन्द्रों में एक-एक विशेष खेल का प्रशिक्षण दिया जायेगा.


भारत के नरिंदर बत्रा को हाल ही में कौन सी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्‍यक्ष के रूप नियुक्त किया गया है?

  • पहली बार
  • दूसरी बार
  • तीसरी बार
  • चौथी बार

उत्तर: दूसरी बार – भारत के नरिंदर बत्रा को हाल ही एफआईएच की 47वीं कांग्रेस के दौरान दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्‍यक्ष के रूप नियुक्त किया गया है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी बेल्जियम हॉकी महासंघ के प्रमुख मार्क कोड्रोन को कड़े मुकाबले में दो वोट से हराया है.


निम्न में से किस अफ्रीकी देश की संसद ने जज मार्था कूम को सुप्रीम कोर्ट की पहली चीफ जस्टिस बनाने की घोषणा की है?

  • केन्या
  • नाइजीरिया
  • तंज़ानिया
  • सेनेगल

उत्तर: केन्या – अफ्रीकी देश केन्या की संसद ने हाल ही में 61 वर्षीय जज मार्था कूम को सुप्रीम कोर्ट की पहली चीफ जस्टिस बनाने की घोषणा की है. उन्होंने महिलाओं को हक दिलाने में अहम भूमिका निभाई है. देश की न्यायिक समिति ने चयन के लिए टीवी पर लाइव इंटरव्यू लेकर मार्था कूम का चुना है.


इनमे से किस यूरोपीय देश में हाल ही में 450 साल पुराना अनटोल्ड फेस्टिवल मनाया जिससे मनाने के लिए 40 हजार लोग इकट्ठे हुए?

  • जर्मनी
  • रोमानिया
  • फ्रांस
  • इटली

उत्तर: रोमानिया – यूरोपीय देश रोमानिया में हाल ही में 450 साल पुराना अनटोल्ड फेस्टिवल मनाया जिससे मनाने के लिए 40 हजार लोग इकट्ठे हुए है. यह अनटोल्ड फेस्टिवल रोमानिया के सबसे पुराने पवित्र स्थान सुमुलु सिउक पर मनाया गया. यह क्षेत्र हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा है। यहां हर साल पारपंरिक वेशभूषा में जुटते हैं.

Read Also...  25th to 31 October 2021 - 4th Week Current Affairs in Hindi

हाल ही में किस देश ने राजनयिक सुंग किम को उत्तर कोरिया में देश का विशेष दूत नियुक्त किया है?

  • ब्रिटेन
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया
  • अफ्रीका

उत्तर: अमेरिका – अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल ही में राजनयिक सुंग किम को उत्तर कोरिया में अमेरिका का विशेष दूत नियुक्त किया है. साथ ही अमेरिका और दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने कोरियाई देशों के बीच प्रतिबद्धताओं पर आधारित संवादों पर चर्चा की है.


हाल ही में भारत और किस देश की सरकारों के बीच कृषि सहयोग के लिए 03 वर्षीय कार्य योजना पर हस्ताक्षर हुए है?

  • इराक
  • ईरान
  • इजरायल
  • जापान

उत्तर: इजरायल – भारत और इजरायल की सरकारों ने कृषि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से 03 वर्षीय कार्य योजना पर हस्ताक्षर किये है इस 3 वर्षीया कार्यक्रम का उद्देश्य शुद्ध आय में वृद्धि करना और व्यक्तिगत निर्माताओं की आजीविका को बेहतर बनाना है.

Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *