Current Affairs – 7 May 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
7th May 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
7th मई 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 7th मई 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 7th मई 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
प्रश्न 1. इनमे से कौन सी सोशल मीडिया साईट पेमेंट फीचर लांच करने वाली है?
क. फेसबुक
ख. ट्विटर
ग. इंस्टाग्राम
घ. व्हात्सप्प
संछिप्त में जरूर पढ़े: मैसेंजर और वहॉट्सएप के बाद अब जल्द ही सोशल मीडिया साईट इंस्टाग्राम ऐप में पेमेंट फीचर लाने वाली है. एक रिपोर्टे में पता चला है की इंस्टाग्राम जल्द ही बिजनेस अकाउंट्स के लिए पेमेंट फीचर लाने वाला है.
प्रश्न 2. भारतीय ई-कॉमर्स बाजार में किस वर्ष में 2.1 अरब डॉलर के विलय और अधिग्रहण का सौदा हुआ है?
क. 2018
ख. 2017
ग. 2016
घ. 2015
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारतीय ई-कॉमर्स उद्योग में वर्ष 2017 में 211 करोड़ डॉलर के विलय एवं अधिग्रहण सौदा हुआ है. भारतीय ई-कॉमर्स क्षेत्र में सबसे बड़ा विलय सौदा फ्लिपकॉर्ट-वालमॉर्ट के पूरा करने के संभावना है.
प्रश्न 3. हाल ही में भारत की विकास दर कितने फीसदी हुई है?
क. 5 फीसदी
ख. 6 फीसदी
ग. 7 फीसदी
घ. 9 फीसदी
संछिप्त में जरूर पढ़े: एशियन डेवलपमेंट बैंक ने हाल ही में भारत की वित्त वर्ष 2018 -19 के लिए भारत की विकास दर का 7 फीसदी से भी अधिक होने का अनुमान लगाया है. अगर भारत की विकास दर इस गति से बढती रही तो 10 वर्ष में दोगुनी हो जाएगी.
प्रश्न 4. इनमे से कौन सी कंपनी दिवालिया होने के कगार पर है?
क. वीडियोकॉन
ख. वोडाफोन
ग. एयरटेल
घ. इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में पता चला है की वीडियोकॉन कंपनी दिवालिया होने के कगार पर है वीडियोकॉन पर बैंकों का करीब 13 हजार करोड़ रुपए का बकाया है. इसके लिए बैंकों की ओर कदम भी उठा लिया गया है.
प्रश्न 5. कौन सी ई-कॉमर्स कंपनी ने सेल के साथ एचडीएफसी बैंक से साझेदारी की है?
क. अमेज़न
ख. फ्लिप्कार्ट
ग. स्नेपडील
घ. शॉपक्लुएस
संछिप्त में जरूर पढ़े: भारत की ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिप्कार्ट ने हाल ही में जारी की बिग शॉपिंग डेज़ सेल में गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल पर भारी छूट दी रही है. और इसने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है.
प्रश्न 6. मोबिक्विक ई-वॉलेट ने किस कैब बुकिंग कंपनी के साथ साझेदारी की है?
क. ओला
ख. उबेर
ग. ल्य्फ्त
घ. गो राइड
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में डिजिटल फाइनेंशियल सर्विस प्लेटफॉर्म मोबिक्विक ने कैब बुकिंग कंपनी के साथ साझेदारी की घोषणा की है. जिसके द्वारा यूजर मोबिक्विक एप्प के द्वारा ओला कैब बुक कर सकता है.
प्रश्न 7. इनमे से किसने आईबीएम के साथ फसल उपज पूर्वानुमान के लिए समझौता किया है?
क. केंद्र सरकार
ख. राज्य सरकार
ग. नीति आयोग
घ. सुचना मंत्रालय
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में फसल उपज पूर्वानुमान के लिए नीति आयोग ने आईबीएम के साथ समझोता किया है. किसानों को सही समय सलाह प्रदान करने के लिए और फसल उपज पूर्वानुमान मॉडल विकसित करने वाली परियोजना पर हस्ताक्षर किए है.
प्रश्न 8. पलायन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किस राज्य में प्रतिदिन 33 लोग पलायन कर रहे हैं?
क. उत्तर प्रदेश
ख. उत्तराखंड
ग. सिक्किम
घ. केरल
संछिप्त में जरूर पढ़े: पलायन आयोग द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार एक सर्वे में पता चला है की उत्तराखंड के गांवों से शहरों की ओर प्रतिदिन 33 लोग पलायन कर रहे हैं.
प्रश्न 9. हॉवर्ड अध्ययन के मुताबिक कौन सा देश सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में पहले स्थान पर होगा?
क. चीन
ख. जापान
ग. अमेरिका
घ. भारत
संछिप्त में जरूर पढ़े: हॉवर्ड अध्ययन के अनुसार कहा गया है की भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं की सूची में पहले स्थान पर होगा. भारत की आर्थिक वृद्धि दर सालाना 7.9% रहने का अनुमान लगाया है जो की चीन और अमेरिका से अधिक है.
प्रश्न 10. नासा ने किस ग्रह के अध्ययन के लिए इनसाइट मिशन लॉन्च किया है?
क. शनि ग्रह
ख. शुक ग्रह
ग. मंगल ग्रह
घ. चाँद
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा हाल ही में मंगल ग्रह की संरचना को पूरी तरह समझाने के लिए दो मिनी सेटेलाइटों के साथ इनसाइट मिशन लॉन्च किया है जो की इस वर्ष नवंबर में मंगल की सतह पर उतरेगा.