Current Affairs – 8 May 2018 – Questions and Answers in Hindi
- Gk Section
- Posted on
8th May 2018 – Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
8th मई 2018 सामयिकी प्रश्न उत्तर – यहाँ हमने 8th मई 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 8th मई 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
प्रश्न 1. हाल ही में किस कंपनी ने टैप कार्ड फीचर लांच किया है?
क. मोब्क्विक
ख. पेटीएम
ग. गूगल
घ. फ्री चार्ज
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में पेटीएम कंपनी ने टैप कार्ड' लॉन्च किया है जिसके द्वारा यूजर बिना इंटरनेट के इस्तेमाल से ऑफलाइन पेमेंट कर सकेंगे.
प्रश्न 2. किस बैंक ने कहा है की बैंकों ने 10 महीने में 2 हजार से अधिक ऐटीएम बंद किए है?
क. आरबीआई
ख. विश्व बैंक
ग. केनरा बैंक
घ. यस बैंक
संछिप्त में जरूर पढ़े: देश के सबसे बड़े बैंक आरबीआई द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्टे में कहा गया है की देश के बैंकों ने पिछले 10 महीने में करीब 2 हजार से अधिक एटीएम को बंद किये है जिसकी वजह से लोगो को कैश की किल्लत का सामना करना पड़ा है.
प्रश्न 3. कच्चे तेल का दाम बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार पर रुपया कितने महीने के निचले स्तर पर पहुच गया है?
क. 10 महीने
ख. 20 महीने
ग. 15 महीने
घ. 3 साल
संछिप्त में जरूर पढ़े: अंतरराष्ट्रीय बाजार पर कच्चे तेल का दाम बढ़ने से भारत के करेंसी रुपया 15 महीने के निचले स्तर पर आ गया है जिससे कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति बैरल और रुपया गिरकर 67 रुपये प्रति डॉलर हो गया है.
प्रश्न 4. हाल ही में किस बैंक के मुनाफे में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है?
क. यस बैंक
ख. केनरा बैंक
ग. आईसीआईसीआई बैंक
घ. पीएनबी
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में खत्म हुई तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक के मुनाफे में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है. चंदा कोचर ने कहा है की वृद्धि दर वापस पाने के लिए संरक्षित, परिवर्तन और विकास की नयी रणनीति लागु करने के योजना बनायीं जाएगी.
प्रश्न 5. नीति आयोग और किस कंपनी ने देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) बढ़ाने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये है?
क. अमेज़न
ख. फेसबुक
ग. गूगल
घ. ट्विटर
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में आईटी कंपनी गूगल और भारत के नीति आयोग ने देश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को बढ़ाने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये है.
प्रश्न 6. किस विभाग में महिलाओं को स्थायी कमीशन देने के लिए विशेष काडर बनाया जायेगा?
क. सेना
ख. रेलवे
ग. पुलिस विभाग
घ. इनमे से कोई नहीं
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में सेना में महिलाओं के लिए एक विशेष कैडर बनाया जायेगा. महिलाओं को लड़ाकू भूमिका छोड़कर बाकी भूमिकाओं में स्थायी कमीशन दिया जायेगा.
प्रश्न 7. भारत ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए विश्व बैंक के साथ कितने मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए गए है?
क. 200 मिलियन डॉलर
ख. 300 मिलियन डॉलर
ग. 500 मिलियन डॉलर
घ. 700 मिलियन डॉलर
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में भारत ने राष्ट्रीय पोषण अभियान के लिए विश्व बैंक के साथ 200 मिलियन डॉलर के ऋण पत्र पर हस्ताक्षर किए है.
प्रश्न 8. किस प्रतिनिधि सभा के नियमों में परिवर्तन के लिए समिति का गठन किया गया है?
क. लोक सभा
ख. राज्य सभा
ग. केंद्र सरकार
घ. निति आयोग
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन के नियमों एवं प्रक्रियाओं में बदलाव करने दो सदस्यीय समिति का गठन किया है.
प्रश्न 9. इनमे से किस देश के राष्ट्रपति ईरान के साथ हुई परमाणु डील पर फैसला लेंगे?
क. भारत
ख. मालदीव
ग. रूस
घ. अमेरिका
संछिप्त में जरूर पढ़े: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ 2015 में हुई परमाणु डील पर फैसला ले सकते हैं. वह ईरान पर फिर प्रतिबंध लगाएंगे या नहीं या परमाणु डील को पूरी तरह खत्म कर देंगे.
प्रश्न 10. व्लादिमीर पुतिन ने चौथी बार किस देश के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है?
क. जापान
ख. चीन
ग. रूस
घ. सिंगापुर
संछिप्त में जरूर पढ़े: हाल ही में व्लादिमीर पुतिन ने चौथी बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ ली है उन्होंने कहा है की वे रूस की ताकत और समृद्धि को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे और लोगों के जीवनस्तर को सुधारने का वादा किया है.