भारत और विदेश से सम्बंधित ’10 नवम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’10 November 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 10th November 2020 in Hindi (10 नवम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
प्रश्न 1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में वाराणसी में कितने करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है?
214 करोड़ रुपये
414 करोड़ रुपये
614 करोड़ रुपये
814 करोड़ रुपये
सही उत्तर
उत्तर: 614 करोड़ रुपये - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में वाराणसी में 614 करोड़ रुपये की 30 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. जिससे कृषि सुधारों का सीधा लाभ किसानों को मिलेगा साथ ही मोदी जी ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट काशी की नींव रखी है.
प्रश्न 2. भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में किस बैंक पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है?
बैंक ऑफ़ बड़ोदा
यस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
बंधन बैंक
सही उत्तर
उत्तर: इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक - भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा दिया है साथ ही MD और CEO के पारिश्रमिक पर लगी रोक को भी हटा दिया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले साल 6 सितंबर को इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक पर प्रतिबंध लगाया था.
प्रश्न 3. भारत के किस कॉमिक्स हीरो को “नमामि गंगे परियोजना” का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है?
जूनियर जी
चाचा चौधरी
छोटा भीम
चीकू
सही उत्तर
उत्तर: चाचा चौधरी - भारत के कॉमिक्स हीरो चाचा चौधरी को "नमामि गंगे परियोजना" का ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है. चाचा चौधरी का दिमाग कम्प्यूटर से भी तेज चलता है. नमामि गंगे परियोजना वर्ष 2014 में शुरू की गयी योजना है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय नदी गंगा का प्रदूषण, संरक्षण और कायाकल्प करना है.
प्रश्न 4. निम्न में से किस देश की सरकार ने देश में प्रत्येक मिंक को मारने का फैसला किया है जिससे कोरोना वायरस को रोका जा सके?
ताईवान सरकार
ऑस्ट्रेलिया सरकार
अफ्रीका सरकार
डेनमार्क सरकार
सही उत्तर
उत्तर: डेनमार्क सरकार - डेनमार्क सरकार ने हाल ही में देश में मनुष्यों में उत्परिवर्तित कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रत्येक मिंक को मारने का फैसला किया है. इस समय यूरोप में कोरोना की लहर को देखते हुए इटली, स्पेन, ब्रिटेन समेत कई देशों ने फिर से पाबंदियां लगा दी हैं. हाल ही में डेनमार्क में स्वास्थ्य अधिकारियों को मिंक पालने वाले फार्म में बीमारियों से लड़ने की क्षमता को कम करने वाले वायरस मिले हैं.
प्रश्न 5. “ज्ञानेंद्रो निंगोंबम” को हाल ही में किसने नए अध्यक्ष के रूप में चुना है?
ओलिंपिक संघ
हॉकी इंडिया
बीसीसीआई
आईसीसी
सही उत्तर
उत्तर: हॉकी इंडिया - हॉकी इंडिया ने हाल ही में "ज्ञानेंद्रो निंगोंबम" को नए अध्यक्ष के रूप में चुना है. वे मुहम्मद मुश्ताक अहमद की जगह लेंगे. मुहम्मद मुश्ताक अहमद को राष्ट्रीय खेल संहिता के कार्यकाल के दिशा निर्देशों के उल्लंघन के कारण खेल मंत्रालय ने इस्तीफा देने का आदेश दिया था.
प्रश्न 6. 10 नवम्बर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
विश्व कोकोनट दिवस
विश्व केराटोकोनस दिवस
विश्व कैक्टस दिवस
विश्व फैक्ट्स दिवस
सही उत्तर
उत्तर: विश्व केराटोकोनस दिवस - 10 नवम्बर को विश्वभर में World Keratoconus Day [विश्व केराटोकोनस दिवस] मनाया जाता है. एनआईच के मुताबिक, केराटोकोनस या KC कॉर्निया की संरचना का अपघटन degeneration of the structure of the cornea है. केरेटोकोनस आँख का बढ़ता जाने वाला रोग है. जिसमें कॉर्निया पतला हो जाता है और कोन के आकार में उभरने लगता है.
प्रश्न 7. हाल ही में किसने यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआइसी) के तौर पर शपथ दिलाई है?
अनिल बैजल
रामनाथ कोविंद
एम वेंकटेश न्याडू
हरिदास पूरी
सही उत्तर
उत्तर: रामनाथ कोविंद - हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त (सीआइसी) के तौर पर शपथ दिलाई है. वे 3 साल तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे. इस वर्ष 26 अगस्त को बिमल जुल्का का कार्यकाल पूरा होने के बाद दो महीने से ज्यादा समय से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा था.
प्रश्न 8. भारत के किस राज्य में भारत के “सबसे लंबे सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज” का उद्घाटन किया गया है?
गुजरात
महाराष्ट्र
दिल्ली
उत्तराखंड
सही उत्तर
उत्तर: उत्तराखंड - उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में उत्तराखंड के टिहरी-गढ़वाल ज़िला स्थित डोबरा-चांठी पुल का उद्घाटन किया यह भारत का सबसे लंबे सिंगल लेन मोटरेबल सस्पेंशन ब्रिज है. इस ब्रिज के निर्माण से सिर्फ प्रतापनगर और टिहरी ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
प्रश्न 9. निम्न में से किस बैंक ने हाल ही में “रमेश लक्ष्मीनारायण” को अपना अगला मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किया है?
केनरा बैंक
बैंक ऑफ़ बड़ोदा
एचडीएफसी बैंक
उज्जवल फाइनेंस बैंक
सही उत्तर
उत्तर: एचडीएफसी बैंक - हाल ही में "रमेश लक्ष्मीनारायण" को एचडीएफसी बैंक ने अपना अगला मुख्य सूचना अधिकारी नियुक्त किया है. उन्होंने रेटिंग एजेंसी क्रिसिल से ज्वॉइन किया है जहां वे चीफ टेक्नोलॉजी एंड इंफोर्मेशन के पद पर कार्य कर रहे थे.
प्रश्न 10. हाल ही में कौन से वे अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन “शहरी गतिशीलता के उभरते रुझान” का उद्घाटन किया गया है?
5वें
7वें
13वें
21वें
सही उत्तर
उत्तर: 13वें - हाल ही में 13वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन "शहरी गतिशीलता के उभरते रुझान" का उद्घाटन किया गया है. इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के बाद आने वाले समय में भारत की शहरी गतिशीलता में एक व्यावहारिक परिवर्तन के सामने आने की संभावना है.