Current Affairs in Hindi – 13 November 2018 GK Questions and Answers

13 November 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 13 नवम्बर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘13 November 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


13 नवम्बर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में किस शहर में बने पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया है?
क. गोरखपुर
ख. वाराणसी
ग. दिल्ली
घ. पुणे

Show Answer
उत्तर: ख. वाराणसी - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में वाराणसी शहर के रामनगर में बने देश के पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल का उद्घाटन किया है, यह टर्मिनल गंगा नदी के ऊपर के बना है, पहले मल्टी मॉडल टर्मिनल की लंबाई 1400 किलोमीटर है.

प्रश्‍न 2. सिंगल्स डे सेल के मौके पर किस ई-कॉमर्स कंपनी ने 22 खरब रुपये की रेकॉर्ड बिक्री की है?
क. फ्लिप्कार्ट
ख. अमेज़न
ग. अलीबाबा
घ. जेबी

Show Answer
उत्तर: ग. अलीबाबा - चीन की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने सिंगल्स डे सेल के मौके पर 213.5 अरब युआन यानी 22 खरब रुपये की रेकॉर्ड बिक्री की है, इस सेल में सबसे अधिक प्रॉडक्ट्स शाओमी, ऐपल और डायसन ब्रैंड्स के बिके है.

प्रश्‍न 3. भारत मैट्रिमनी ने हाल ही में किसको अपना ब्रैंड ऐंबैसडर नियुक्त किया है?
क. सचिन तेंदुलकर
ख. हार्दिक पंड्या
ग. महेंद्र सिंह धोनी
घ. विराट कोहली

Show Answer
उत्तर: ग. महेंद्र सिंह धोनी - ऑनलाइन मैट्रिमनी प्लेटफॉर्म भारत मैट्रिमनी ने हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रैंड ऐंबैसडर नियुक्त किया है.

प्रश्‍न 4. पेरिस में आयोजित कार्यक्रम में किस युद्ध के समापन की 100वीं बरसी मनाई गयी है?
क. प्रथम विश्व युद्ध
ख. द्वितीय विश्व युद्ध
ग. कारगिल युद्ध
घ. इनमे से कोई नहीं

Show Answer
उत्तर: क. प्रथम विश्व युद्ध - हाल ही में पेरिस में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम विश्व युद्ध के समापन की 100वीं बरसी मनाई गयी है, इस कार्यक्रम में 70 देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया और भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी इसमें शामिल हुए.

प्रश्‍न 5. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का हाल ही में निधन हो गया है वे कितने वर्ष के थे?
क. 50 वर्ष
ख. 55 वर्ष
ग. 59 वर्ष
घ. 65 वर्ष

Show Answer
उत्तर: ग. 59 वर्ष - केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का हाल ही में फेफड़ों के कैंसर की बीमारी के चलते 59 वर्ष में निधन हो गया है, केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार 1996 से 2014 के बीच बेंगलुरु दक्षिण सीट से छह बार लोकसभा सदस्य चुने गए थे.

प्रश्‍न 6. इंसानी दिमाग की तरह काम करने के लिए बनाए गए दुनिया के पहले सुपर कम्प्यूटर ने काम करना शुरू कर दिया है, इस कंप्यूटर को बनाने की शुरुआत किस वर्ष में हुई थी?
क. 2000
ख. 2002
ग. 2006
घ. 2012

Show Answer
उत्तर: ग. 2006 - वर्ष 2006 से बनाने की शुरुआत करने वाले ब्रिटेन के यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के वैज्ञानिकों ने कहा है की इंसानी दिमाग की तरह काम करने के लिए बनाए गए दुनिया के पहले सुपर कम्प्यूटर ने काम करना शुरू कर दिया है.

प्रश्‍न 7. हाल ही में मुंबई में किस प्रसिद्ध संगीतकार ने अपनी जीवनी “नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम” लॉन्च की है?
क. आतिफ असलम
ख. ए. आर. रहमान
ग. नेहा ककर
घ. चेतास

Show Answer
उत्तर: ख. ए. आर. रहमान- भारत के प्रसिद्ध संगीतकार एवं ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए. आर. रहमान ने हाल ही में अपनी जीवनी “नोट्स ऑफ़ अ ड्रीम” लॉन्च की है, जिसे लेखक कृष्णा त्रिलोक ने लिखी है.

प्रश्‍न 8. निम्न में से किसने उत्तरी फ्रांस में पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया है?
क. सुषमा स्वराज
ख. एम. वेंकैया नायडू
ग. नरेन्द्र मोदी
घ. अरुण जेटली

Show Answer
उत्तर: ख. एम. वेंकैया नायडू - भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भारतीय सैनिकों के सम्मान में भारत द्वारा उत्तरी फ्रांस में निर्मित पहले युद्ध स्मारक का उद्घाटन किया है.

प्रश्‍न 9. 13 नवम्बर को विश्व भर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व सुरक्षा दिवस
ख. विश्व विज्ञानं दिवस
ग. विश्व बाल दिवस
घ. विश्व दयालुता दिवस

Show Answer
उत्तर: घ. विश्व दयालुता दिवस - 13 नवम्बर को विश्व भर में विश्व दयालुता दिवस मनाया जाता है, विश्व दयालुता दिवस की शुरुआत 1998 में वर्ल्ड काइंडनेस मूवमेंट ने की थी.

प्रश्‍न 10. यूनिसेफ के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, किस देश में 70 लाख बच्चे भुखमरी से प्रभावित है?
क. इण्डोनेशिया
ख. यमन
ग. इजरायल
घ. इराक

Show Answer
उत्तर: ख. यमन - यूनिसेफ यानि संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपात कोष के द्वारा जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यमन देश में 70 लाख बच्चे भुखमरी से प्रभावित है, यमन में वर्ष 2015 से अब तक छह हजार बच्चे मारे जा चुके हैं.
Read Also...  Current Affairs - 16 August 2018 - Questions and Answers in Hindi
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *