GkSection

जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स हिंदी में

Current Affairs in Hindi – 25 November 2022 Questions and Answers

25 November 2022 Current Affairs in Hindi – भारत और विदेश से सम्बंधित ‘25 नवम्बर 2022 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब‘ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘25 November 2022 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

GK Quiz on 25 November 2022 in Hindi (25 नवम्बर 2022 पर प्रश्नोत्तरी)

महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए हर वर्ष ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस’ कब मनाया जाता है?

  • 29 नवंबर
  • 25 नवंबर
  • 28 नवंबर
  • 22 नवंबर
Show Answer
उत्तर: 25 नवंबर - विश्व भर में महिलाओं पर हो रही हिंसा को समाप्त करने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 25 नवंबर को ‘अंतर्राष्‍ट्रीय महिला हिंसा उन्‍मूलन दिवस’ के रूप मनाया जाता है.

पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए प्रतिष्ठित ‘डॉ. मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 से हाल ही में किसे सम्मानित किया गया है?

  • संपादक केशव त्रिपाठी
  • संपादक आशीष त्रिपाठी
  • संपादक विष्णु त्रिपाठी
  • संपादक अरुण त्रिपाठी
Show Answer
उत्तर: संपादक विष्णु त्रिपाठी - पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए दैनिक जागरण दैनिक के राष्ट्रीय संपादक विष्णु त्रिपाठी को प्रतिष्ठित 'डॉ. मंगलम स्वामीनाथन राष्ट्रीय पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया गया है।

मेन्स ग्रूमिंग ब्रांड अर्बनगबरू ने किस भारतीय क्रिकेटर को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया?

  • विराट कोहली
  • सुरेश रैना
  • दिनेश कार्तिक
  • सूर्यकुमार यादव
Show Answer
उत्तर: सूर्यकुमार यादव - भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को मेन्स ग्रूमिंग ब्रांड अर्बनगबरू ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।

किसने मलेशिया के नए प्रधानमंत्री के पद को संभाला?

  • नाजीव रजाक
  • अज्मिन अली
  • रफीजी रमली
  • अनवर इब्राहिम
Show Answer
उत्तर: अनवर इब्राहिम - सुधारवादी विपक्षी नेता अनवर इब्राहिम को मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला अहमद शाह ने देश का नया प्रधानमंत्री घोषित किया.

दक्षिण भारतीय किस अभिनेत्री ने मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार का खिताब अपने नाम कर लिया है?

  • सामंथा रुथ प्रभु
  • साईं पल्लवी
  • प्रियामणि
  • अनुष्का शेट्टी
Show Answer
उत्तर: सामंथा रुथ प्रभु - मोस्ट पॉपुलर फीमेल स्टार्स की लिस्ट हाल ही में ऑरमैक्स स्टार्स इंडिया लव की तरफ द्वारा जारी गई, जिसमें 10 अभिनेत्रियों की लिस्ट में सामंथा रूथ प्रभु सबसे शीर्ष पर हैं।

कौनसा राज्य में हाल ही में 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर चुकी है?

  • कर्णाटक
  • जम्मू और कश्मीर
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Show Answer
उत्तर: राजस्थान - राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में कहा हैं कि प्रदेश में राज्य सरकार 22 लाख किसानों का 14 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ कर चुकी है।

इसरो ने हाल ही में कौनसा साउंडिंग रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच किया है?

  • आरएच-700
  • आरएच-200
  • आरएच-400
  • आरएच-100
Show Answer
उत्तर: आरएच-200 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही में 200वें साउंडिंग रॉकेट आरएच-200 को सफलतापूर्वक लांच किया है जो संगठन के लिए ऐतिहासिक और गौरव का विषय है।

पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  • नवीद मुख़्तार
  • फैज़ हमीद
  • नदीम अंजुम
  • सैयद असीम मुनीर
Show Answer
उत्तर: सैयद असीम मुनीर - पाकिस्तान में लेफ्टिनेंट जनरल सैयद आसिम मुनीर पाकिस्तान के नए आर्मी चीफ होंगे। वह अब जनरल कमर जावेद बाजवा का स्थान लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *