भारत और विदेश से सम्बंधित ’28 नवम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’28 November 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 28th November 2020 in Hindi (28 नवम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
निम्न में से किस राज्य की टीएमसी के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है?
गुजरात
पश्चिम बंगाल
बिहार
कर्णाटक
सही उत्तर
उत्तर: पश्चिम बंगाल - पश्चिम बंगाल राज्य की टीएमसी के वरिष्ठ नेता और परिवहन मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. सरकारी सूत्रों का कहना है कि सुवेंदु के परिवहन मंत्री होने के बावजूद हाल के महीनों में मंत्रालय से संबंधित ज्यादातर फ़ैसले ममता और उनके क़रीबी लोग ही करते रहे हैं.
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 के मुताबिक कौन सा इंस्टीट्यूट भारत का टॉप इंस्टीट्यूट बन गया है?
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी कोलकाता
आईआईटी खडगपुर
आईआईटी बॉम्बे
सही उत्तर
उत्तर: आईआईटी बॉम्बे - वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2021 के मुताबिक इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), बॉम्बे भारत का टॉप इंस्टीट्यूट बन गया है. साइमंड्स रैंकिंग ने विश्व की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में आईआईटी बॉम्बे को 172वां स्थान दिया गया है। हालांकि, टॉप 100 में कोई भी भारतीय संस्थान शामिल नहीं हो सका है.
भारत की किस इंडस्ट्री के पितामह कहे जाने वाले फकीर चंद कोहली का हाल ही में निधन हो गया है?
हार्डवेयर इंडस्ट्री
एम्प्लॉयमेंट इंडस्ट्री
सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री
वायर इंडस्ट्री
सही उत्तर
उत्तर: सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री - भारत की सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री के पितामह कहे जाने वाले और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के पहले मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष फकीर चंद कोहली का हाल ही में 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. वर्ष 1969 में टाटा ग्रुप के चयेरमैन जेआरडी टाटा ने कोहली से टीसीएस को शुरू करने के लिए उनसे मदद मांगी थी.
इनमे से किस राज्य सरकार ने पुलिस अधिनियम में विवादास्पद संशोधन को निरस्त कर दिया है?
महाराष्ट्र सरकार
केरल सरकार
दिल्ली सरकार
पंजाब सरकार
सही उत्तर
उत्तर: केरल सरकार - केरल सरकार ने हाल ही में पुलिस अधिनियम में विवादास्पद संशोधन को निरस्त कर दिया है. राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने इससे संबंधित अध्यादेश पर 25 नवंबर 2020 को हस्ताक्षर किया है. सरकार ने कहा है की राज्यपाल आरिफ मुहम्मद खान ने इससे संबंधित अध्यादेश पर 25 नवंबर 2020 को हस्ताक्षर किया.
श्री थावरचंद गहलोत ने किस राज्य में एडीआईपी योजना के तहत 3551 दिव्यांगजन और 596 वरिष्ठ नागरिकों को सहायता के लिए एडीआईपी शिविर का ई-उद्घाटन किया है?
महाराष्ट्र
असम
कोलकाता
चेन्नई
सही उत्तर
उत्तर: असम - श्री थावरचंद गहलोत ने असम के नागांव में एडीआईपी योजना के तहत चुने गए 3551 दिव्यांगजन और 596 वरिष्ठ नागरिकों को सहायता के लिए एडीआईपी शिविर का ई-उद्घाटन किया है. जिसमें 50 लाभार्थियों के बीच 2.62 लाख रुपए की सहायक उपकरणों का वितरण किया गया है.
रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने किस द्वारा कंपनी के साथ कोरोना की वैक्सीन स्पूतनिक V तैयार करने के लिए करार किया है?
सिप्ला
हेटरो
मेस्ट्रो
कास्ट्रो
सही उत्तर
उत्तर: हेटरो - रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RDIF) और भारत की दवा कंपनी हेटरो कंपनी के साथ कोरोना की वैक्सीन स्पूतनिक V तैयार करने के लिए करार किया है. यह करार भारत में हर साल 10 करोड़ डोज बनाने का है. स्पूतनिक V को रूस के गैमेलेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी ने बनाया है.
भारत हाल ही में हर दिन कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में विश्व में कौन से स्थान पर पहुच गया है?
5वे स्थान
7वे स्थान
8वे स्थान
9वे स्थान
सही उत्तर
उत्तर: 8वे स्थान - भारत हाल ही में हर दिन कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में विश्व में 8वे स्थान पर पहुच गया है. जबकि हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों के मामले में भारत फिर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश हो गया है। अब यहां हर दिन 35-44 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं.
खेल मंत्रालय ने हाल ही में किस संघ को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दे दी है?
भारतीय खो-खो संघ
भारतीय टेनिस संघ
भारतीय बैडमिंटन संघ
भारतीय तीरंदाजी संघ
सही उत्तर
उत्तर: भारतीय तीरंदाजी संघ - खेल मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय तीरंदाजी संघ को राष्ट्रीय खेल महासंघ के रूप में मान्यता दे दी है. राष्ट्रीय खेल विकास संहिता के अनुरूप चुनाव नहीं कराने के कारण उसकी मान्यता रद्द की गई थी.
भारत और किस देश ने पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है?
मालदीव
ऑस्ट्रेलिया
फिनलैंड
अफ्रीका
सही उत्तर
उत्तर: फिनलैंड - भारत और फिनलैंड ने हाल ही में पर्यावरण और जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है. जिसके तहत वायु और जल प्रदूषण की रोकथाम जैसे क्षेत्रों में एक दूसरे का सहयोग शामिल है.
भारत ने हाल ही में किस देश के लिए 80 मिलियन डॉलर मूल्य के उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के चरण-IV की शूरूआत की है?
जापान
अफगानिस्तान
पाकिस्तान
रूस
सही उत्तर
उत्तर: अफगानिस्तान - भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान के लिए 80 मिलियन डॉलर मूल्य के उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के चरण-IV की शूरूआत की है. जिसमे नई विकास पहलों में 150 सामुदायिक परियोजनाएं और काबुल में पानी की आपूर्ति के लिए एक बांध शामिल है.