भारत और विदेश से सम्बंधित ’30 नवम्बर 2020 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ’30 November 2020 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.
GK Quiz on 30th November 2020 in Hindi (30 नवम्बर 2020 पर प्रश्नोत्तरी)
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और किस देश के समकक्ष जनरल न्गो जुआन लिच के बीच हाइड्रोग्राफी क्रियान्वयन समझौता हुआ है?
नेपाल
चीन
जापान
वियतनाम
सही उत्तर
उत्तर: वियतनाम - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के समकक्ष जनरल न्गो जुआन लिच के बीच द्विपक्षीय बैठक में हाइड्रोग्राफी क्रियान्वयन समझौता हुआ और दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक दोस्ती और साझेदारी के तरीकों के बारे में महत्त्वपूर्ण चर्चा की गई.
हाल ही में किसने उत्तर प्रदेश में 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है?
हरदीप सिंह पूरी
नरेंद्र सिंह
संजय माथुर
नितिन गडकरी
सही उत्तर
उत्तर: नितिन गडकरी - हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में 16 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं जिसमे राजमार्गों की कुल लंबाई 500 किमी से अधिक है और लागत 7,477 करोड़ रुपये है उनका उद्घाटन और शिलान्यास किया है. साथ ही यूपी सरकार को सभी टोल प्लाजा समझौतों पर स्टांप ड्यूटी से छूट देने के लिए कहा है.
मिशन ओलंपिक इकाई ने किस खिलाडी को अमेरिका में एक महीने के प्रशिक्षण शिविर की मंजूरी दी है?
सुशिल सिंह
बजरंग पूनिया
गीता फोघट
बबिता फोघाट
सही उत्तर
उत्तर: बजरंग पूनिया - मिशन ओलंपिक इकाई ने हाल ही में पहलवान बजरंग पूनिया को संयुक्त राज्य अमेरिका में एक महीने का प्रशिक्षण शिविर की मंजूरी दी है. यह शिविर 4 दिसंबर, 2020 से 3 जनवरी, 2021 तक क्लिफ कीन रेसलिंग क्लब, मिशिगन, यूएसए में 14 लाख रुपये की अनुमानित लागत पर होगा.
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के टीके के उत्पादन से संबंधित अपनी तैयारियों के लिए किस शहर के “सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया” का दौरा किया है?
दिल्ली
कोलकाता
पुणे
कोटा
सही उत्तर
उत्तर: पुणे - प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोविड-19 के टीके के उत्पादन से संबंधित अपनी तैयारियों के लिए पुणे में सतही "सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया" का दौरा किया है. उन्होंने दौरा करने के दौरान संस्थान के दल से बातचीत की.
के टी इरफान और किस एथलीट को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के प्रमुख समूह में शामिल किया गया है?
दुती चंद
पी टी उषा
करणं मल्लेश्वरी
दीपिका कुमारी
सही उत्तर
उत्तर: दुती चंद - मिशन ओलम्पिक समिति की 50वीं बैठक में के टी इरफान और दुती चंद को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के प्रमुख समूह में शामिल किया गया है. साथ ही 7 ट्रैक एंड फील्ड एथलीटों को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के विकासशील समूह में शामिल किया गया है.
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स कितने बॉल पर सेंचुरी लगाने के साथ न्यूजीलैंड के सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं?
45 बॉल
52 बॉल
58 बॉल
32 बॉल
सही उत्तर
उत्तर: 45 बॉल - न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दूसरा टी-20 जीत लिया है जिसमे न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 45 बॉल पर सेंचुरी लगाने के साथ न्यूजीलैंड के सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड कोलिन मुनरो के नाम था। उन्होंने 2018 में विंडीज के खिलाफ ही 47 बॉल पर सेंचुरी लगाई थी.
डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने किस कंपनी के साथ कई दवा ब्रांड का अधिग्रहण करने के लिए समझौता करने की घोषणा की है?
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स
सिप्ला फार्मास्युटिकल्स
मेक्सो फार्मास्युटिकल्स
गीस्ट्रो फार्मास्युटिकल्स
सही उत्तर
उत्तर: ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स - डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज ने ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स कंपनी के साथ कई दवा ब्रांड का अधिग्रहण करने के लिए समझौता करने की घोषणा की है. यह एंटी एलर्जी दवा ब्रांड रूस, यूक्रेन, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान में उपलब्ध हैं. डॉ. रेड्डीज लैबोरेट्रीज के मुताबिक, इन नए ब्रांड्स के अधिग्रहण से रूस, यूक्रेन, कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान में हमारे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी होगी.
30 नवम्बर 1965 को किसने गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना की थी?
वाल्ट डिज्नी
पिक्सेर
के. शंकर पिल्लई
के आर नारायण
सही उत्तर
उत्तर: के. शंकर पिल्लई - 30 नवम्बर 1965 को मशहूर कार्टूनिस्ट 'के. शंकर पिल्लई' ने गुड़ियों का संग्रहालय दिल्ली की स्थापना की थी. के शंकर पिल्लई भारत में राजनीतिक cartooning के पिता के रूप में जाने जाते है.