11 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 11 October 2018 Current Affairs in Hindi

11 October 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 11 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न 11 October 2018 के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


11 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. किस बैंक ने डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों की सुविधा देने वाला एक ही कार्ड, देश का पहला डुओ कार्ड लॉन्च किया है?
क. बैंक ऑफ़ बड़ोदा
ख. एसबीआई
ग. इंडसइंड बैंक
घ. केनरा बैंक

Show Answer
उत्तर: ग. इंडसइंड बैंक - इंडसइंड बैंक ने हाल ही में देश में डेबिट और क्रेडिट कार्ड दोनों की सुविधा देने वाला एक ही कार्ड, देश का पहला डुओ कार्ड लॉन्च किया है, जिसमे 2 चिप लगी होने एक चिप डेबिट कार्ड के लिए और एक चिप क्रेडिट कार्ड के लिए है और साथ ही 2 मैग्नेटिक स्ट्रीप भी है.

प्रश्‍न 2. इनमे से कौन सी राज्य सरकार, आतंकवाद निरोधक बल (एटीएफ) का गठन करेगी जिसमे पुलिस से विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानो को शामिल किया जायेगा?
क. दिल्ली सरकार
ख. पंजाब सरकार
ग. केरल सरकार
घ. हरियाणा सरकार

Show Answer
उत्तर: घ. हरियाणा सरकार - हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आतंकवाद निरोधक बल (एटीएफ) का गठन करेंगे जिसमे पुलिस से विशेष रूप से प्रशिक्षित जवानो को शामिल किया जायेगा, जिन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) से प्रशिक्षण प्राप्त किया है.

प्रश्‍न 3. नितिन गडकरी ने किस राज्य में 1224 करोड़ रुपये की लागत वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का शिलान्यास किया है?
क. पंजाब
ख. हरियाणा
ग. केरल
घ. उत्‍तर प्रदेश

Show Answer
उत्तर: घ. उत्‍तर प्रदेश - उत्‍तर प्रदेश में नितिन गडकरी ने 1224 करोड़ रुपये की लागत वाले राष्‍ट्रीय राजमार्ग (एनएच) का शिलान्यास किया है, नितिन गडकरी ने राजमार्ग कार्यों के चौड़ीकरण एवं बेहतरीकरण की आधारशिला रखी है.

प्रश्‍न 4. इनमे से किसके द्वारा सड़क हादसों से सम्बंधित जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सड़क हादसों में पिछले वर्ष 1 लाख 47 हजार 913 लोग मारे गए है?
क. यूनेस्को
ख. केंद्र सरकार
ग. सड़क परिवहन मंत्रालय
घ. फोर्ब्स

Show Answer
उत्तर: ग. सड़क परिवहन मंत्रालय - भारत की सड़क परिवहन मंत्रालय के द्वारा सड़क हादसों से सम्बंधित जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सड़क हादसों में पिछले वर्ष 1 लाख 47 हजार 913 लोग मारे गए है और 4 लाख 70 हजार 975 लोग घायल हुए हैं.

प्रश्‍न 5. हाल ही में भारत के अर्धसैनिक बल रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ) की कितनी नई बटालियनों के गठन की घोषणा की गई है?
क. दो
ख. सात
ग. नो
घ. पांच

Show Answer
उत्तर: घ. पांच - भारत में पांच नये आरएएफ बेस बनाने के लिए हाल ही में भारत के अर्धसैनिक बल रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ) की पांच नई बटालियनों के गठन की घोषणा की गई है, जिससे देश में आरएएफ की बटालियनों के संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी.

प्रश्‍न 6. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार के रिटायर होने के बाद किसे नया चीफ जनरल नियुक्त किया है?
क. जावेद नाजिम
ख. असीम मुनीर
ग. सुमित नाजिम
घ. नवीद मुनीर

Show Answer
उत्तर: ख. असीम मुनीर - पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल नवीद मुख्तार के रिटायर होने के बाद असीम मुनीर को नया चीफ जनरल नियुक्त किया है, असीम मुनीर पहले डीजी मिलिट्री इंटेलिजेंस रह चुके है.

प्रश्‍न 7. पैरा एशियन गेम्स में भारत के हरविंदर सिंह ने सातवां गोल्ड मेडल जीता है उन्होंने यह मेडल किस खेल में जीता है?
क. कुश्ती
ख. तीरंदाजी
ग. वुशु
घ. टेनिस

Show Answer
उत्तर: ख. तीरंदाजी - पैरा एशियन गेम्स की पुरुषों की इंडिविजुअल रिकर्व ओपन तीरंदाजी में भारत के हरविंदर सिंह ने सातवां गोल्ड मेडल जीता है, उन्होंने फाइनल में अपने विरोधी चीन के झाओ लिझुये को 6-0 से हराकर पहला स्थान हासिल किया है, भारतीय ने पहली बार तीरंदाजी में इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है.

प्रश्‍न 8. स्पिन बॉलर अब्दुर रहमान ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है वे किस देश की क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलर है?
क. बांग्लादेश
ख. श्री लंका
ग. पाकिस्तान
घ. होन्ग-कोंग

Show Answer
उत्तर: ग. पाकिस्तान - पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन बॉलर अब्दुर रहमान ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है, 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2011 विश्व कप में भी हिस्सा लिया था वे 2014 से पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे.

प्रश्‍न 9. आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक, कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कौन सा स्थान मिला है?
क. पहला
ख. दूसरा
ग. तीसरा
घ. चौथा

Show Answer
उत्तर: क. पहला - आईसीसी की ताजा रैंकिंग के मुताबिक, बल्लेबाजों की रैंकिंग में 884 अंक के साथ कप्तान विराट कोहली पहला स्थान और गेंदबाजों की रैंकिंग में 797 अंक के साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पहला स्थान मिला है, इस रैंकिंग में शिखर धवन को पांचवा स्थान मिला है.

प्रश्‍न 10. हेनली और पार्टनर्स पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में किस देश के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के मामले में पहला स्थान मिला है?
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. भारत

Show Answer
उत्तर: क. जापान - हेनली और पार्टनर्स पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में जापान के पासपोर्ट को सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट के मामले में पहला स्थान मिला है, इस रिपोर्ट के मुताबिक सिंगापुर के पासपोर्ट को दूसरा और जर्मनी, फ्रांस और साउथ कोरिया के पासपोर्ट को तीसरा स्थान मिला है.
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 25 January 2020 Questions and Answers
Previous Post Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *