Home / Current Affairs Hindi / 13-October-2021 Current Affairs in Hindi

13-October-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’13 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 13 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

13 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 13th October 2021 in Hindi


निम्न में से किस राज्य सरकार ने विवादास्पद विवाह संशोधन बिल 2021 को वापस ले लिया है?

  • केरल सरकार
  • पंजाब सरकार
  • हरियाणा सरकार
  • राजस्थान सरकार

उत्तर: राजस्थान सरकार – राजस्थान सरकार ने हाल ही में विवादास्पद विवाह संशोधन बिल 2021 को वापस ले लिया है. इस विधेयक के द्वारा राज्य में बाल विवाह को मान्यता और बढ़ावा देने का आरोप सभी सामाजिक संगठनों और विपक्षी दलों ने लगाया है.


झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी का नाम बताइए, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है?

  • संजीत मेहता
  • अजय सिंह
  • संजय बांगर
  • अमित खरे

उत्तर: अमित खरे – झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी अमित खरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सलाहकार नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति को मंजूरी कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दे दी है. वे प्रधानमंत्री आफिस में भारत सरकार के सचिव के स्‍केल और रैंक पर अनुबंध पर नियुक्‍त किए गए हैं.


रामनाथ कोविंद ने जस्टिस राजेश बिंदल किस हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है?

  • दिल्ली हाई कोर्ट
  • पंजाब हाई कोर्ट
  • केरल हाई कोर्ट
  • इलाहाबाद हाई कोर्ट

उत्तर: इलाहाबाद हाई कोर्ट – हरियाणा के अंबाला में जन्मे मुख्य न्यायमूर्ति राजेश बिंदल को रामनाथ कोविंद ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है. उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की है.

Read Also...  Current Affairs Hindi September 2018 - Hindi GK September 2018 - सामयिकी प्रश्न उत्तर सितम्बर २०१८

13 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय विरासत सुरक्षा दिवस
  • अंतरराष्ट्रीय डाक दिवस

उत्तर: अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस – 13 अक्टूबर को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण दिवस मनाया जाता है. यह दिवस प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए समुदायों और सरकारों के प्रयासों के लिए मनाया जाता है.


हाल ही में किसने सर्वसम्मति से “स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार” को मान्यता दे दी है?

  • निति आयोग
  • संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
  • विश्व बैंक
  • विश्व स्वस्थ्य संगठन

उत्तर: संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद – संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने हाल ही में सर्वसम्मति से एक स्वच्छ, स्वस्थ और स्थायी पर्यावरण पहचान करने के लिए “स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार” को मान्यता दे दी है. स्वच्छ पर्यावरण का अधिकार सबसे पहले “1972 स्टॉकहोम घोषणा” में निहित था.


Samanya Gyan: नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं की सूची


भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने हाल ही में कौन सा अंतरराष्ट्रीय गोल करके महान फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली है?

  • 72वां
  • 75वां
  • 77वां
  • 82वां

उत्तर: 77वां – भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री ने हाल ही में नेपाल के खिलाफ मैच के दौरान अपना 77वां अंतरराष्ट्रीय गोल करके महान फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली है. उनके इस गोल ने सैफ चैंपियनशिप में अपनी टीम को एलिमिनेशन के कगार से भी बचा लिया है.


भारतीय रेलवे ने किस रेलवे जोन में पहली बार “त्रिशूल” और “गरुड़” नाम की 2 लंबी दूरी की मालगाड़ियाँ शुरू की है?

  • पूर्वी-मध्य रेलवे
  • पश्चिमी-मध्य रेलवे
  • उत्तरी-मध्य रेलवे
  • दक्षिण-मध्य रेलवे
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 6 November 2022 Questions and Answers

उत्तर: दक्षिण-मध्य रेलवे – भारतीय रेलवे ने हाल ही में दक्षिण-मध्य रेलवे जोन में पहली बार “त्रिशूल” और “गरुड़” नाम की 2 लंबी दूरी की मालगाड़ियाँ शुरू की है. यह मालगाड़ियों की सामान्य संरचना से दोगुनी या कई गुना लंबी हैं. जबकि त्रिशूल दक्षिण मध्य रेलवे की पहली लंबी दौड़ वाली ट्रेन है.


अलेक्जेंडर स्केलेनबर्ग को किस देश का नया चांसलर नियुक्त किया गया है?

  • मालदीव
  • सिंगापूर
  • जापान
  • ऑस्ट्रिया

उत्तर: ऑस्ट्रिया – अलेक्जेंडर स्केलेनबर्ग को हाल ही में ऑस्ट्रिया का नया चांसलर नियुक्त किया गया है. पूर्व चांसलर सेबस्टियन कुर्ज़ ने भ्रष्टाचार के एक घोटाले में शामिल होने के कारण अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. उनके अलावा, माइकल लिनहार्ड्ट विदेश मंत्री की भूमिका के लिए शामिल हुए जो की फ्रांस में पूर्व राजदूत थे.


कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का हाल ही में कितने वर्ष की उम्र में बेंगलुरू में निधन हो गया है?

  • 72 वर्ष
  • 82 वर्ष
  • 92 वर्ष
  • 98 वर्ष

उत्तर: 72 वर्ष – कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का हाल ही में 72 वर्ष की उम्र में बेंगलुरू में निधन हो गया है. उन्होंने बेंगलुरू के बॉरिंग और लेडी कर्जन हॉस्पिटल ने अभिनेता ने आखिर सांस ली. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 600 से ज्यादा फिल्मों में कार्य किया था.


विश्व के तीसरे सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता देश का नाम बताइए, जिसे आईईए ने एजेंसी का पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है?

  • जापान
  • भारत
  • ऑस्ट्रेलिया
  • साउथ अफ्रीका

उत्तर: भारत – विश्व के तीसरे सबसे बड़े ऊर्जा उपभोक्ता भारत को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने एजेंसी का पूर्णकालिक सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है. अगर भारत इसे स्वीकार करता है तो नई दिल्ली को रणनीतिक तेल भंडार को 90 दिनों की जरूरत तक बढ़ाना होगा.

Read Also...  1-January-2022 Current Affairs in Hindi

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *