Home / Current Affairs Hindi / 2-October-2021 Current Affairs in Hindi

2-October-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘2 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 2 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

2 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 2nd October 2021 in Hindi


केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने किस कंपनी के सहयोग से “डिजी सक्षम” लॉन्च किया है?

  • फेसबुक
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • गूगल
  • ट्विटर

उत्तर: माइक्रोसॉफ्ट – केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से डिजिटल कौशल कार्यक्रम “डिजी सक्षम” लॉन्च किया है. जिसका उद्देश्य डिजिटल कौशल प्रदान करके युवाओं की रोजगार क्षमता को बढ़ाना है. इस कार्यक्रम के द्वारा पहले वर्ष में 3 लाख से अधिक युवाओं को बुनियादी कौशल के साथ-साथ अग्रिम कंप्यूटिंग सहित डिजिटल कौशल में मुफ्त प्रशिक्षण दिया जायेगा.


अमेरिकी अन्तरिक्ष नासा ने किस ग्रह के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का अध्ययन करने के लिए पहला अंतरिक्ष यान लुसी लॉन्च करने के लिए तैयार किया है?

  • बुध
  • शनि
  • शुक्र
  • बृहस्पति

उत्तर: बृहस्पति – अमेरिकी अन्तरिक्ष नासा ने हाल ही में बृहस्पति ग्रह के ट्रोजन क्षुद्रग्रहों का अध्ययन करने के लिए पहला अंतरिक्ष यान लुसी लॉन्च करने के लिए तैयार किया है. इस यान को फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से एटलस V रॉकेट पर लॉन्च किया जायेगा. जबकि नासा का जूनो अंतरिक्ष यान वर्ष, 2016 से बृहस्पति की परिक्रमा कर रहा है.

Read Also...  Current Affairs Hindi 16 अक्टूबर 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

हुरुन इंडिया के अनुसार लगातार दसवें वर्ष देश के अमीरों की सूची में कौन पहले स्थान पर रहा है?

  • गौतम अडाणी
  • मुकेश अंबानी
  • रतन टाटा
  • अजीज प्रेमजी

उत्तर: मुकेश अंबानी – हुरुन इंडिया के अनुसार लगातार दसवें वर्ष देश के अमीरों की सूची में मुकेश अंबानी पहले स्थान पर रहे है. हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट 2021 के मुताबिक, मुकेश अंबानी के पास 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति है. जबकि दूसरे नंबर पर गौतम अडाणी और उनका परिवार हैं. उनकी संपत्ति 5,05,900 करोड़ रुपये है.


2 अक्टूबर को विश्वभर में इनमे से कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • अंतर्राष्ट्रीय सत्य दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय ज्ञान दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस – 2 अक्टूबर को विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यह दिवस को मनाने के लिए पहली बार 15 जून, 2007 को एक प्रस्ताव पारित किया था. जिसमे कहा की वह शांति और अहिंसा के विचार पर अमल करे और महात्मा गाँधी के जन्म दिवस को “अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस” के रूप में मनाए.


निम्न में से किस सोशल मीडिया कंपनी ने हाल ही में भारत में “निर्माता शिक्षा और सक्षमता कार्यक्रम (Creator Education Programme)” लांच किया है?

  • फेसबुक
  • ट्विटर
  • स्नेपचैट
  • बिंग

उत्तर: फेसबुक – सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने हाल ही में भारत में सबसे बड़ा “निर्माता शिक्षा और सक्षमता कार्यक्रम (Creator Education Programme)” लांच किया है. यह कार्यक्रम कंटेंट क्रिएटर्स को अपने प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम पर अपने समुदायों को सीखने, कमाने का अवसर देगा.


भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में अपने वित्तीय और क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार के बाद किस बैंक को प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया है?

  • देना बैंक
  • बैंक ऑफ़ बड़ोदा
  • इंडियन ओवरसीज बैंक
  • यस बैंक
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 16 June 2019 Questions and Answers

उत्तर: इंडियन ओवरसीज बैंक – भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में अपने वित्तीय और क्रेडिट प्रोफाइल में सुधार के बाद इंडियन ओवरसीज बैंक को प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया है. आईओबी को उच्च नेट-परफॉर्मिंग एसेट्स और नेगेटिव रिटर्न ऑन एसेट्स की वजह से प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन फ्रेमवर्क में रखा गया था.


एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने किस राज्य में चल रही ग्रामीण विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है?

  • केरल
  • बिहार
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान

उत्तर: राजस्थान – एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने राजस्थान में चल रही ग्रामीण विकास परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है. जिसके तहत विकास योजनाओं को संस्थागत ऋण सहायता दी जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में और समृद्धि आएगी.


नाबार्ड ने किस राज्य में याक पालन के लिए एक क्रेडिट योजना को मंजूरी दे दी है?

  • उत्तराखंड
  • सिक्किम
  • अरुणाचल प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

उत्तर: अरुणाचल प्रदेश – नाबार्ड ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में याक पालन के लिए चरवाहों को उनकी आजीविका को मजबूत करने के लिए ऋण में मदद के लिए एक क्रेडिट योजना को मंजूरी दे दी है. इस योजना को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के दिरांग में स्थित “National Research Centre on Yak” द्वारा विकसित की गई थी.


हाल ही में कितने वैज्ञानिकों को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 से सम्मानित करने के घोषणा की गयी है?

  • 5 वैज्ञानिकों
  • 9 वैज्ञानिकों
  • 11 वैज्ञानिकों
  • 15 वैज्ञानिकों

उत्तर: 11 वैज्ञानिकों – हाल ही में 11 वैज्ञानिकों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत के सर्वोच्च विज्ञान पुरस्कार शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार 2021 से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. इस पुरस्कार को CSIR के संस्थापक और निदेशक स्वर्गीय डॉ. शांति स्वरूप भटनागर के नाम पर रखा गया है.

Read Also...  Current Affairs in Hindi – 19 January 2020 Questions and Answers

भारत बेस्ड डॉ. रुक्मिणी बनर्जी और किस देश के बेस्ड प्रोफेसर एरिक हनुशेक को 2021 यिदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

  • ब्रिटेन
  • जापान
  • अमेरिका
  • ऑस्ट्रेलिया

उत्तर: अमेरिका – भारत बेस्ड डॉ. रुक्मिणी बनर्जी और अमेरिका के बेस्ड प्रोफेसर एरिक हनुशेक को अभूतपूर्व कार्य के लिए 2021 यिदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. इन दोनों को HK$30 मिलियन मिलेंगे जो की लगभग $3.9 मिलियन के बराबर है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *