Current Affairs

20 अक्टूबर 2018 कर्रेंट अफेयर्स (सामयिकी) – 20 October 2018 Current Affairs in Hindi

20 October 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information

यहाँ हमने 20 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘20 October 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.


20 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में


प्रश्‍न 1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस शहर में 21 अक्टूबर को राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का उदघाटन करेंगे जिसमे एक नया संग्रहालय भी बनाया गया है?
क. मुंबई
ख. पुणे
ग. दिल्ली
घ. विशाखापत्तनम

Show Answer
उत्तर: ग. दिल्ली - भारत की राजधानी दिल्ली में 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का उदघाटन करेंगे जिसमे एक नया संग्रहालय भी बनाया गया है, दिल्ली के चाणक्यपुरी में इस स्मारक के उदघाटन कार्यक्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस इकाई के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे.

प्रश्‍न 2. छात्रों को ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के लिए कौन सा शिक्षा बोर्ड, राष्ट्रीय स्तर की हेरिटेज क्विज का आयोजन करेगा?
क. सीबीएसई
ग. एनआईओएस
घ. इग्नू
घ. जेएनयू

Show Answer
उत्तर: क. सीबीएसई - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) छात्रों को ऐतिहासिक विरासत से जोड़ने के लिए, राष्ट्रीय स्तर की हेरिटेज क्विज का आयोजन करेगा, जिसके द्वारा छात्रों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के बारे में जानने का मौका मिलेगा.

प्रश्‍न 3. 10 ईयर्स एंड अंडर कैटेगिरी में किस राज्य के अर्शदीप सिंह को “वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2018” का विजेता घोषित किया गया है.
क. दिल्ली
ख. राजस्थान
ग. पंजाब
घ. गुजरात

Show Answer
उत्तर: ग. पंजाब - 10 ईयर्स एंड अंडर कैटेगिरी में पंजाब के जालंधर के अर्शदीप सिंह को "वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2018" का विजेता घोषित किया गया है, उन्हें फोटो पाइप आउल्स के लिए यह खिताब दिया गया है.

प्रश्‍न 4. #MeToo आरोपों से घिरे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया है अकबर पर कितने महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं?
क. 5 महिला पत्रकार
ख. 10 महिला पत्रकार
ग. 15 महिला पत्रकार
घ. 20 महिला पत्रकार

Show Answer
उत्तर: घ. 20 महिला पत्रकार - #MeToo आरोपों से घिरे विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने हाल ही में पद से इस्तीफा दे दिया है उन पर 20 महिला पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं, हालाँकि विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने कहा है उन पर लगाये गए आरोप बेबुनियाद है.

प्रश्‍न 5. उद्योग संगठन एसोचैम के प्रेसीडेंट का पदभार ग्रहण करने वाले बालकृष्ण गोयनका किस कंपनी के चेयरमैन है?
क. टीसीएस
ख. वेलस्पन समूह
ग. गोदरेज समूह
घ. विप्रो

Show Answer
उत्तर: ख. वेलस्पन समूह - वेलस्पन समूह के चेयरमैन बालकृष्ण गोयनका ने हाल ही में उद्योग संगठन एसोचैम के प्रेसीडेंट का पदभार ग्रहण किया है.

प्रश्‍न 6. आयकर विभाग ने हाल ही में किस शहर में महंगी प्रॉपर्टी खरीदने वाले 7500 भारतीयों के खिलाफ जांच शुरु की है?
क. वाशिंगटन डीसी
ख. दुबई
ग. मेक्सिको
घ. हैदराबाद

Show Answer
उत्तर: ख. दुबई - आयकर विभाग की खुफिया एजेंसी और आपराधिक शाखा ने हाल ही में दुबई में महंगी प्रॉपर्टी खरीदने वाले 7500 भारतीयों के खिलाफ जांच शुरु की है, आयकर विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष के शुरु के 3 महीनो में कम से कम 1,387 भारतीयों ने दुबई में 6006 करोड़ रुपए का निवेश किया है.

प्रश्‍न 7. 20 अक्टूबर को, इनमे से कौन सा दिवस मनाया जाता है?
क. विश्व डाक दिवस
ख. विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस
ग. विश्व शिक्षा दिवस
घ. विश्व स्वतंत्रता दिवस

Show Answer
उत्तर: ख. विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस - 20 अक्टूबर को, पूर्वे विश्व में विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है, यह दिवस ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम और उपचार के बारे में वैश्विक जागरूकता प्रदान करने के लिए मनाया जाता है.

प्रश्‍न 8. हाल ही में किस देश में राजशाही व्यवस्था खत्म होने के 25 वर्ष बाद सरकार ने राजमुकुट, राजदंड और राज-तलवार को सार्वजनिक किया है?
क. जापान
ख. इंडोनेशिया
ग. नेपाल
घ. भारत

Show Answer
उत्तर: ग. नेपाल - हाल ही में नेपाल में राजशाही व्यवस्था खत्म होने के 25 वर्ष बाद सरकार ने राजमुकुट, राजदंड और राज-तलवार को सार्वजनिक किया है, नेपाल की सरकार के द्वारा सार्वजनिक किये गए राजमुकुट में 700 हीरे, 2,000 से ज़्यादा मोती, रूबी और बहुमूल्य पत्थर है.

प्रश्‍न 9. एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 में करीब 50 हजार भारतीयों को किस देश ने नागरिकता दी है?
क. जापान
ख. पाकिस्तान
ग. अफगानिस्तान
घ. अमेरिका

Show Answer
उत्तर: घ. अमेरिका - अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के द्वारा जारी की गयी एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2017 में करीब 50 हजार भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी है, जो की 2016 के 46,188 के आंकड़े से 4000 ज्यादा है.

प्रश्‍न 10. निम्न में से कौन सा देश अपने देश में 2020 तक आसमान में आर्टिफिशियल चांद स्थापित करने के योजना बना रहा है, जो की असली चंद्रमा से 8 गुना ज्यादा चमकदार होगा?
क. जापान
ख. अमेरिका
ग. ऑस्ट्रेलिया
घ. चीन

Show Answer
उत्तर: घ. चीन - चीन अपने देश में 2020 तक आसमान में आर्टिफिशियल चांद स्थापित करने के योजना बना रहा है, जो की असली चंद्रमा से 8 गुना ज्यादा चमकदार होगा, यह चांद जमीन से 80 किमी की ऊंचाई पर स्थापित किया जाएगा.
Gk Section
Gksection.com यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, आईबीपीएस, आईएएस, एनटीएसई, सीएलएटी, रेलवे, एनडीए, सीडीएस, न्यायपालिका, यूपीपीएससी, आरपीएससी, जीपीएससी, एमपीएससी के लिए जीके (सामान्य ज्ञान), करंट अफेयर्स और सामान्य अध्ययन के लिए भारत की शीर्ष वेबसाइट में से एक है। यह पोर्टल एमपीपीएससी और भारत के अन्य राज्यों की सिविल सेवा/सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षाएं सम्बंधित लेटेस्ट अपडेट प्रकाशित करता है।
https://www.gksection.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *