22 October 2018 Current Affairs GK Questions and Answers Preparation in Hindi with Complete Information
यहाँ हमने 22 अक्टूबर 2018 भारत और विदेश से सम्बंधित कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब हिंदी भाषा व् संछिप्त में प्रकाशित किए है | यहाँ अंकित किए गए सभी करंट अफेयर्स प्रश्न ‘22 October 2018‘ के मुख्य समाचारों से लिए गए है जिन्हें हमने प्रश्न व् उत्तर के साथ अंकित किए है| सभी प्रश्न व् उत्तर आने वाली सरकारी व निजी नोकरी व परीक्षाओं (SSC, BANK, Railway, Clerk, PO, UPSC Exam) के लिए आपके लिए महत्वपूर्ण व् सहायक होंगे.
22 अक्टूबर 2018 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. हाल ही में जारी किये गए आंकड़ों के मुतबिक, वर्ष 2018 में किस शहर में सड़कों पर पैदल चले वालो लोगो की मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है? क. मुंबई ख. दिल्ली घ. पुणे घ. चेरापूँजी
Show Answer
उत्तर: ख. दिल्ली - हाल ही में जारी किये गए आंकड़ों के मुतबिक, वर्ष 2018 में भारत के राजधानी दिल्ली में सड़कों पर पैदल चले वालो लोगो की मृत्यु दर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे 2020 तक दिल्ली में सड़क हादसों में कमी लाने वाली सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों और स्वयंसेवी संस्थाओं की मुहिम को झटका लगा है.
प्रश्न 2. बिहार में उगाये जाने वाले किस फल को बौद्धिक संपदा कानून के तहत हाल ही में आई टैग (जियोग्राफिकल आइडेंटिफिकेशन) दिया गया है? क. सेब ख. आम ग. शाही लीची घ. शाही अमरुद
Show Answer
उत्तर: ग. शाही लीची - बिहार के मुजफ्फरपुर में उगाये जाने वाले उगाई जाने वाली ‘शाही लीची’ को बौद्धिक संपदा कानून के तहत हाल ही में आई टैग (जियोग्राफिकल आइडेंटिफिकेशन) दिया गया है, शाही लीची काफी रसीली होती है और गोलाकार होने के साथ इसमें बीज छोटा होता है.
प्रश्न 3. आधार नंबर/आधार कार्ड को ओर सुरक्षित बनाने के लिए किसने मास्क्ड आधार विकल्प जारी किया है? क. सुप्रीमकोर्ट ख. हाईकोर्ट ग. यूआईडीएआई घ. केंद्र सरकार
Show Answer
उत्तर: ग. यूआईडीएआई - यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार नंबर/आधार कार्ड को ओर सुरक्षित बनाने के लिए मास्क्ड आधार विकल्प जारी किया है, जिसके इस्तेमाल से आपके आधार के आखिरी के केवल 4 अंक दिखेंगे, इसमें शुरुआत के 8 अंक नहीं दिए जाएंगे.
प्रश्न 4. यूरोपीय स्पेस एजेंसी और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने सौर मंडल के किस ग्रह पर एक यूरोपीय-जापानी अंतरिक्ष यान भेजा है? क. वरुण ख. मंगल ग. चंद्रमा घ. बुध
Show Answer
उत्तर: घ. बुध - सौर मंडल के सबसे छोटे ग्रह बुध पर हाल ही में यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ईएसए) और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए) ने एक यूरोपीय-जापानी अंतरिक्ष यान भेजा है, इटली के वैज्ञानिक ने बुध ग्रह पर भेजे गए इस यान को गिसेपे बेपी कोलंबो का नाम दिया है.
प्रश्न 5. 22 अक्टूबर को पुरे विश्व में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. अंतरराष्ट्रीय विज्ञानं दिवस ख. अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस ग. अंतरराष्ट्रीय पुलिस दिवस घ. अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस
Show Answer
उत्तर: घ. अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस - 22 अक्टूबर को पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय हकलाहट जागरूकता दिवस दिवस मनाया जाता है, इस दिवस हकलाहट जो एक वाक् विकार है के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है.
प्रश्न 6. दिल्ली में हुई हॉफ मैराथन में अभिषेक की ओवरआल पोजीशन 12वीं और संजीवनी की 10वीं पोजीशन होने पर सरकारं ने दोनों को कितने लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने के घोषणा की है? क. 2-2 लाख ख. 3-3 लाख ग. 4-4 लाख घ. 6-6 लाख
Show Answer
उत्तर: ग. 4-4 लाख - दिल्ली में हुई हॉफ मैराथन में अभिषेक की ओवरआल पोजीशन 12वीं और संजीवनी की 10वीं पोजीशन होने पर सरकारं ने दोनों को 4-4 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देने के घोषणा की है, संजीवनी मैराथन को 13 मिनट 58 सेकेंड में पूरी करने वाली भारतीय महिला विजेता बनीं है.
प्रश्न 7. दिल्ली हॉफ मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग के ख़िताब किस देश के एंडमलाक बेलिहु और त्शाय जेमेचू ने जीते है? क. इंडोनेशिया ख. चीन ग. भारत घ. इथोपिया
Show Answer
उत्तर: घ. इथोपिया - दिल्ली में हुई हॉफ मैराथन में पुरुष और महिला वर्ग के ख़िताब इथोपिया के एंडमलाक बेलिहु और त्शाय जेमेचू ने जीते है, उन्हें पुरस्कार के तौर पर 27-27 हजार डॉलर यानि करीब 20 लाख रुपए दिए गए है, दिल्ली में हुई हॉफ मैराथन में 12060 धावकों ने हिस्सा लिया था.
प्रश्न 8. लंबे समय से खुफिया एजेंसिया के द्वारा किये गए रिसर्च के बाद किस देश ने पहली बार मोस्ट वांटेड’ आतंकियों की सूची जारी की है? क. जापान ख. चीन ग. भारत घ. अमेरिका
Show Answer
उत्तर: ग. भारत - लंबे समय से खुफिया एजेंसिया के द्वारा किये गए रिसर्च के बाद भारत ने हाल ही में पहली बार मोस्ट वांटेड' आतंकियों की सूची जारी की है, जिससे अधिकतर आतंकी पाकिस्तान से ताल्लुक है, इस सूची में मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का नाम भी शामिल है.
प्रश्न 9. पुरुषों की एटीपी रैंकिंग में किस खिलाडी को पहला स्थान मिला है? क. नोवाक जोकोविच ख. रोजर फेडरर ग. सुनील छेत्री घ. राफेल नडाल
Show Answer
उत्तर: घ. राफेल नडाल - हाल ही में जारी के गयी एटीपी रैंकिंग में स्पेन के राफेल नडाल पहले स्थान मिला है, इस रैंकिंग में सर्बिया के नोवाक जोकोविच को दूसरा और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को तीसरा स्थान मिला है.
प्रश्न 10. हाल ही में जारी की गयी महिलाओं की डबल्यूटीए रैंकिंग में किस महिला खिलाडी को पहला स्थान मिला है? क. मारिया शारापोवा ख. सिमोना हालेप ग. एंजेलिक कार्बर घ. कैरोलिना वोज्नियाकी
Show Answer
उत्तर: ख. सिमोना हालेप - हाल ही में जारी की गयी महिलाओं की डबल्यूटीए रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप को पहला स्थान मिला है, इस रैंकिंग में जर्मनी की एंजेलिक कार्बर को दूसरा और डेनमार्क की कैरोलिना वोज्नियाकी को तीसरा स्थान मिला है.