Home / Current Affairs Hindi / 28-October-2021 Current Affairs in Hindi

28-October-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’28 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 28 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

28 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 28th October 2021 in Hindi


नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने नीरज चोपड़ा सहित कितने खिलाड़ियों का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2021 के लिए प्रस्तावित किया है?

  • 5 खिलाड़ियों
  • 7 खिलाड़ियों
  • 9 खिलाड़ियों
  • 11 खिलाड़ियों

उत्तर: 11 खिलाड़ियों – नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड कमेटी ने हाल ही में गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा सहित 11 खिलाड़ियों का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड 2021 के लिए प्रस्तावित किया है. जिसमे 5 पैरा एथलीट्स भी शामिल हैं, जबकि पिछले वर्ष 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड के चुना गया था.


निम्न में से किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में पहली बार हमारी आकाशगंगा के बाहर एक ग्रह का पता लगाया है?

  • स्पेस एक्स
  • ईसा
  • नासा
  • इसरो

उत्तर: नासा – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में पहली बार हमारी आकाशगंगा के बाहर एक ग्रह का पता लगाया है. जबकि अभी तक लगभग 5000 बाह्यग्रहों की खोज की गयी है. लेकिन वे सभी हमारी मिल्की वे आकाशगंगा के आन्तरिक हिस्से में थे. ये बाह्यग्रहों हमारे ही सूर्य की परिक्रमा करते हैं.


कल्याण कुमार को हाल ही में किस बैंक का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है?

  • स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया
  • केनरा बैंक
  • यस बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 23 June 2020 Questions and Answers

उत्तर: पंजाब नेशनल बैंक – कल्याण कुमार को हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक का नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है. पंजाब नेशनल बैंक देश का एक प्रमुख और पुराना बैंक है जो की अनुसूचित बैंक है.


निम्न में से किस कंपनी के साथ मिलकर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने स्किल इंडिया इम्पैक्ट बांड लॉन्च किया है?

  • गूगल
  • माइक्रोसॉफ्ट
  • फेसबुक
  • ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट

उत्तर: ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट – राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ने हाल ही में ब्रिटिश एशियन ट्रस्ट के साथ मिलकर वैश्विक भागीदारों के सहयोग से भारत में कौशल विकास के लिए अपनी तरह का पहला और सबसे बड़ा “स्किल इंडिया इंपैक्ट बांड” लांच किया है. जिसमे 14.4 मिलियन अमरीकी डॉलर का फंड शामिल है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस शहर में “आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन” लांच किया है?

  • लखनऊ
  • कानपूर
  • वाराणसी
  • हमीरपुर

उत्तर: वाराणसी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 5000 करोड़ रुपये का “आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन” लांच किया है. यह स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए शुरू की गई भारत की सबसे बड़ी योजना है. साथ ही इस योजना के तहत 11,024 शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे.


केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने हाल ही में शिलांग-डिब्रूगढ़ सेक्टर पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया है?

  • राजनाथ सिंह
  • हरदीप सिंह पूरी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • नरेंद्र सिंह

उत्तर: ज्योतिरादित्य सिंधिया – केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में शिलांग-डिब्रूगढ़ सेक्टर पर पहली सीधी उड़ान का उद्घाटन किया है. इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) के तहत परिचालित किया गया है. .

Read Also...  Current Affairs Hindi – 31 July 2017 Questions and Answers in Hindi

28 से 30 अक्टूबर तक भारत के किस राज्य में राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा?

  • गुजरात
  • महाराष्ट्र
  • केरल
  • छत्तीसगढ़

उत्तर: छत्तीसगढ़ – 28 से 30 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव आयोजित किया जाएगा. छत्तीसगढ़ सरकार की पर्यटन विकास योजना के तहत साइंस कॉलेज ग्राउंड में इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा.


भारतीय मूल की अनीता आनंद हाल ही में किस देश की नई रक्षा मंत्री बनी है?

  • कनाडा
  • ऑस्ट्रेलिया
  • ऑस्ट्रिया
  • जापान

उत्तर: कनाडा – हाल ही में कनाडा में कैबिनेट फेरबदल के दौरान, भारतीय मूल की कनाडाई राजनेता अनीता आनंद को कनाडा की नई रक्षा मंत्री के तौर पर नियुक्त किया है. वे भारतीय मूल के हरजीत सज्जन की जगह स्थान लेंगी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *