भारत और विदेश से सम्बंधित “30 अक्टूबर 2019 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब” हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, ‘30 October 2019 Current Affairs‘ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं
30 अक्टूबर 2019 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में
प्रश्न 1. जस्टिस शरद अरविंद बोबडे को हाल ही में किसने मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करने के लिए मंजूरी दे दी है? क. नरेंद्र मोदी ख. राजनाथ सिंह ग. रामनाथ कोविंद घ. रामविलास पासवान
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. रामनाथ कोविंद - जस्टिस शरद अरविंद बोबडे को हाल ही में रामनाथ कोविंद ने मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्त करने के लिए मंजूरी दे दी है. अरविंद बोबडे 18 नवंबर को मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे. 63 वर्षीय जस्टिस बोबडे 23 अप्रैल 2021 को रिटायर होंगे.
प्रश्न 2. हाल ही में किसके द्वारा जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, बेरोजगारी और सुस्त आर्थिक वृद्धि की वजह से खाड़ी के कई देशों में अशांति बढ़ रही है? क. वर्ल्ड बैंक ख. यूनेस्को ग. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष घ. मुद्दिज
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष - अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के हाल ही में जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक, बेरोजगारी और सुस्त आर्थिक वृद्धि की वजह से खाड़ी के कई देशों में अशांति और सामाजिक तनाव बढ़ रहा है. अशांति की वजह से पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका क्षेत्र की वृद्धि दर प्रभावित हुई है.
प्रश्न 3. निम्न में से किस देश की राजधानी बोगोटा में पहली निर्वाचित महिला महापौर बनी हैं? क. इराक ख. वियतनाम ग. कोलंबिया घ. ऑस्ट्रलिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ग. कोलंबिया - कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में पहली निर्वाचित महिला महापौर बनी हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाली क्लॉडिया लोपेज को राजधानी बोगोटा में पहली निर्वाचित महिला महापौर चुना गया है.
प्रश्न 4. किस ई-कॉमर्स कंपनी को जुलाई-सितंबर तिमाही में 2.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है? क. स्नेपडील ख. अमेजन ग. फ्लिप्कार्ट घ. टाटा क्लिक
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अमेजन - ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन को जुलाई-सितंबर तिमाही में 2.1 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है. जो की पिछले वर्ष के मुकाबले 28% कम है. वर्ष 2018 में इसी तिमाही में कंपनी को 2.9 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ था. अमेजन ने इस वर्ष डिलीवरी में तेजी लाने के लिए भारी निवेश किया है.
प्रश्न 5. विदेशी निवेशक ने देश के पूंजी बाजारों में किस महीने में 3,827.9 करोड़ रुपए निवेश किये है? क. सितम्बर 2019 ख. अक्टूबर 2019 ग. जुलाई 2019 घ. जून 2019
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अक्टूबर 2019 - विदेशी निवेशक ने देश के पूंजी बाजारों में अक्टूबर 2019 में अब तक 3,827.9 करोड़ रुपए का निवेश किया है. विदेशी निवेशक ने शेयर बाजार के साथ डेट (बॉन्ड) मार्केट में 58.4 करोड़ रुपए का निवेश किया है.
प्रश्न 6. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने किस आतंकी संगठन के सरगना अबू बकर अल-बगदादी के मारे जाने की घोषणा की है? क. इस्लामिक स्टेट ख. बोको हराम ग. लश्कर-ए-तैयबा घ. जेमाह इस्लामिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. इस्लामिक स्टेट - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बकर अल-बगदादी के मारे जाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा की अमेरिकी सेना के स्पेशल कमांडोज़ ने सीरियाई प्रान्त इदलिब के सुदूर गाँव में विशेष अभियान के तहत अबू बकर अल-बगदादी को मार गिराया.
प्रश्न 7. 30 अक्टूबर को विश्वभर में कौन सा दिवस मनाया जाता है? क. विश्व मितव्ययिता दिवस ख. विश्व मनी दिवस ग. विश्व महिला दिवस घ. विश्व बाल दिवस
सही उत्तर देखे
उत्तर: क. विश्व मितव्ययिता दिवस - 30 अक्टूबर को विश्वभर में विश्व मितव्ययिता दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को वर्ष 1924 में इटली के मिलान में पहली बार मनाया गया था. आज का दिन यह दिवस दुनियाभर में बचत को प्रोत्साहन देने के लिए मनाया जाता है.
प्रश्न 8. यूरोपीय संघ के सदस्य देश ब्रेक्जिट की समय सीमा कितने महीने बढ़ाकर 31 जनवरी 2020 तक करने के लिए सहमत हो गए हैं? क. 2 महीने ख. 3 महीने ग. 5 महीने घ. 8 महीने
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. 3 महीने - यूरोपीय संघ के सदस्य देश ब्रेक्जिट की समय सीमा 3 महीने 31 जनवरी 2020 तक करने के लिए सहमत हो गए हैं. काफी समय से ब्रिटेन में इसकी समयसीमा को बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी.
प्रश्न 9. निम्न में से किस देश की सरकार ने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की यात्रा को गैर भारतीय सिख श्रद्धालुओं को पर्यटक वीजा देने की घोषणा की है? क. भारत सरकार ख. पाकिस्तान सरकार ग. जापान सरकार घ. ऑस्ट्रलिया सरकार
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. पाकिस्तान सरकार - पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की यात्रा को गैर भारतीय सिख श्रद्धालुओं को पर्यटक वीजा देने की घोषणा की है. साथ ही गैर भारतीय सिख यात्रियों से अब से 20 डॉलर का सर्विस भी नहीं लिया जाएगा
प्रश्न 10. इनमे से किस देश के राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा ने करीब एक सप्ताह से लागू आपातकाल को हटाने की घोषणा की है? क. ऑस्ट्रलिया ख. चिली ग. इराक घ. इंडोनेशिया
सही उत्तर देखे
उत्तर: ख. चिली - चिली के राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा ने हाल ही में करीब एक सप्ताह से लागू आपातकाल को हटाने की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद भी देश में विरोध-प्रदर्शन जारी है और 2 दिन पहले लाखों लोग आर्थिक और राजनीतिक बदलाव की मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे.