Home / Current Affairs Hindi / 8-October-2021 Current Affairs in Hindi

8-October-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ‘8 अक्टूबर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 8 October 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

8 अक्टूबर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 8th October 2021 in Hindi


हाल ही में किसने विश्व की पहली मलेरिया वैक्सीन के बच्चों पर व्यापक इस्तेमाल की सिफारिश की है?

  • विश्व बैंक
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • आईएमएफ
  • निति आयोग

उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन – विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाल ही में विश्व की पहली मलेरिया वैक्सीन के बच्चों पर व्यापक इस्तेमाल की सिफारिश की है. जिसे विज्ञान, बच्चों के स्वास्थ्य और मलेरिया नियंत्रण के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया गया है. यह वैक्सीन मच्छर जनित बीमारी के खिलाफ विश्व का पहला टीका है.


निम्न में से की संगठन ने हाल ही में “द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वाटर” शीर्षक से अपनी नई रिपोर्ट जारी की है?

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन
  • विश्व मौसम विज्ञान संगठन
  • विश्व बैंक
  • वित मंत्रालय

उत्तर: विश्व मौसम विज्ञान संगठन – विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने हाल ही में “द स्टेट ऑफ क्लाइमेट सर्विसेज 2021: वाटर” शीर्षक से अपनी नई रिपोर्ट जारी की है. जिसमे दुनिया के क्लाइमेट के साथ ही पानी और जल प्रदुषण के बारे में जानकारी दी गयी है. रिपोर्ट के मुताबिक, जलवायु परिवर्तन से बाढ़ और सूखे जैसे पानी से संबंधित खतरे बढ़ जाते हैं.

Read Also...  Today Current Affairs – 14 जून 2025 करेंट अफेयर्स प्रश्न और उत्तर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की पासपोर्ट रैंकिंग 2021 में लगातार कौन से वर्ष जापान पहले स्थान पर रहा है?

  • दुसरे
  • तीसरे
  • चौथे
  • पांचवे

उत्तर: तीसरे – हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की पासपोर्ट रैंकिंग 2021 में लगातार तीसरे वर्ष जापान पहले स्थान पर रहा है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स विश्व के सबसे ट्रैवल-फ्रेंडली पासपोर्ट्स की लिस्ट हर वर्ष जारी करता है. जबकि इस वर्ष रैंकिंग में जापान और सिंगापुर के पास सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं. साथ ही दक्षिण कोरिया और जर्मनी दूसरे स्थान पर रहे है.


राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने किस राज्य के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य को नया टाइगर रिजर्व घोषित किया है?

  • केरल
  • पंजाब
  • छत्तीसगढ़
  • बिहार

उत्तर: छत्तीसगढ़ – राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार के गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव अभयारण्य को नया टाइगर रिजर्व घोषित किया है. यह छत्तीसगढ़ का चौथा टाइगर रिजर्व भी है. छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान और तमोर पिंगला वन्यजीव 1,44,000 हेक्टेयर और 60,850 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है.


अंशु मलिक हाल ही में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली कौन सी भारतीय महिला बन गयी है?

  • पहली
  • दूसरी
  • तीसरी
  • चौथी

उत्तर: पहली – अंशु मलिक हाल ही में विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी है. इसके साथ ही 57 किलोग्राम वर्ग में सेमीफाइनल में जीत कर उन्होंने एक मैडल पक्का कर लिया है. उन्होंने जूनियर यूरोपीय चैंपियन सोलोमिया विंक को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है.


8 अक्टूबर को पूरे भारत में कौन सा दिवस मनाया जाता है?

  • भारतीय जल सेना दिवस
  • भारतीय वायुसेना दिवस
  • भारतीय नौसेना दिवस
  • रक्षा मंत्रालय स्थापना दिवस
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 14 November 2020 Questions and Answers

उत्तर: भारतीय वायुसेना दिवस – 8 अक्टूबर को पूरे भारत में भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है. आज के दिन 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी. भारत के स्वतंत्र होने से पहले वायुसेना को रॉयल इंडियन एयर फोर्स कहा जाता था. 1 अप्रैल 1933 को वायुसेना का पहला दस्ता बना जिसमें 6 आएएफ-ट्रेंड ऑफिसर और 19 हवाई सिपाहियों को शामिल किया गया था.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तराखंड में एक कार्यक्रम में कितने प्रेशर स्विंग एब्ज़ोर्पशन ऑक्सीजन प्लांट्स राष्ट्र को समर्पित किये है?

  • 12
  • 24
  • 35
  • 47

उत्तर: 35 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में उत्तराखंड के एम्स ऋषिकेश में कार्यक्रम के दौरान 35 प्रेशर स्विंग एब्ज़ोर्पशन ऑक्सीजन प्लांट्स राष्ट्र को समर्पित किये है. पीएम मोदी ने कहा है की भारत में PM केयर्स फंड के तहत 4,000 नए ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित किये जायेंगे.


श्री पी.एल. हरनाध ने हाल ही में किस पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष का पदभार संभाला है?

  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट
  • पारादीप पोर्ट ट्रस्ट
  • मुंबई पोर्ट ट्रस्ट
  • चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट

उत्तर: पारादीप पोर्ट ट्रस्ट – वर्ष 1994 बैच के एक आईआरटीएस अधिकारी श्री पी.एल. हरनाध ने हाल ही में पारादीप पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष का पदभार संभाला है. श्री पी.एल. हरनाध ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली से एमएससी तथा पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है. उन्होंने 27 वर्ष के कार्यकाल के दौरान भारतीय रेलवे में 22 साल और 5 वर्ष जहाजरानी मंत्रालय में कार्य किया है.


इनमे से किसने हाल ही में राजस्थान सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए पारेषण प्रणाली की शुरूआत की है?

  • निति आयोग
  • योजना आयोग
  • पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम लिमिटेड
  • विश्व बैंक
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 8 February 2021 Questions and Answers

उत्तर: पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम लिमिटेड – पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम लिमिटेड ने हाल ही में राजस्थान सौर ऊर्जा क्षेत्र के लिए पारेषण प्रणाली की शुरूआत की है. पारेषण परियोजना में खेतड़ी में एक नया 765 केवी सब-स्टेशन शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *