Home / Current Affairs Hindi / 17-September-2021 Current Affairs in Hindi

17-September-2021 Current Affairs in Hindi

0

भारत और विदेश से सम्बंधित ’17 सितम्बर 2021 कर्रेंट अफेयर्स के सबाल और जबाब’ हिंदी मे प्रकाशित किए गए सभी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी आने वाली SSC, UPSC, Bank, Railway, Clerk, PO परीक्षाओं के लिए सहायक होंगी, 17 September 2021 Current Affairs’ के बारे में यदि आपका प्रश्न है तो कृपया कमेंट के जरिए हम तक पहुचाएं.

17 सितम्बर 2021 करंट अफेयर्स पर प्रश्न और उत्तर – Current Affairs Quiz on 17th September 2021 in Hindi


निम्न में से किस कंपनी ने भारत का पहला यूरो ग्रीन बॉन्ड जारी किया है?

  • पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • टाटा
  • महिंद्रा

उत्तर: पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड – पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हाल ही में अपना पहला 300 मिलियन यूरो का 7 वर्षीय यूरो बॉन्ड जारी किया है जो की भारत की तरफ से जारी होने वाला पहला यूरो ग्रीन बॉन्ड है. साथ ही भारतीय एनबीएफसी द्वारा पहली बार जारी किया गया यूरो है.


हाल ही में कौन से पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई है?

  • 12वे
  • 13वे
  • 14वे
  • 15वे

उत्तर: 15वे – हाल ही में 15वे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई है. जिसका विषय “वी केयर, वी प्रिपेयर, वी प्रोस्पर” है. जिसका उद्देश्य ऊर्जा सुरक्षा और ऊर्जा संक्रमण के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में आसियान देशों के प्रयासों का समन्वय करना है.


केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री का नाम बताइए, जिन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में पुलिस भवनों का उद्घाटन और सेतु एप्लीकेशन का शुभारंभ किया है?

  • श्री अमित शाह
  • श्री राजनाथ सिंह
  • श्री नरेंद्र मोदी
  • श्री हरदीप सिंह पूरी
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 17 September 2019 Questions and Answers

उत्तर: श्री अमित शाह – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने हाल ही में गुजरात के अहमदाबाद में ग्रामीण जिले में नए पुलिस थानों,पुलिस भवनों का उद्घाटन और She Team व सेतु एप्लीकेशन का शुभारंभ किया है. यह SHE TEAM व दूत एप्लीकेशन के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सर्विलांस को बढ़ावा दिया जायेगा.


नीति आयोग और आरएमआई इंडिया ने हाल ही में शून्य-प्रदूषण वाले डिलीवरी वाहनों को बढ़ावा देने किस पहल की शुरुआत की है?

  • पोल्लुसन अभियान
  • फ्री सेफ अभियान
  • गो पोल्लूतेड फ्री अभियान
  • शून्य अभियान

उत्तर: शून्य अभियान – नीति आयोग और आरएमआई और आरएमआई इंडिया की मदद से उपभोक्ताओं और उद्योग के साथ मिलकर देश में शून्य-प्रदूषण वाले डिलीवरी वाहनों को बढ़ावा “शून्य अभियान” की शुरुआत की गयी है. इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्र में डिलीवरी के मामले में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने में तेजी लाना है.


टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जिसमे प्रधानमंत्री मोदी, ममता बनर्जी को शामिल किया गया है. इसे कितनी श्रेणियो में बनाया गया है?

  • 2 श्रेणियो
  • 3 श्रेणियो
  • 4 श्रेणियो
  • 6 श्रेणियो

उत्तर: 6 श्रेणियो – टाइम मैगजीन की 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला को शामिल किया गया है. इसे 6 श्रेणियो में बनाया गया है. इस सूची को सबसे शक्तिशाली और भरोसेमंद माना जाता है.


सीबीआईसी द्वारा किस हवाई अड्डे को सीमा शुल्क अधिसूचित हवाई अड्डा घोषित किया गया है?

  • दिल्ली हवाई अड्डे
  • कोच्ची हवाई अड्डे
  • मुंबई हवाई अड्डे
  • कुशीनगर हवाई अड्डे
Read Also...  Current Affairs in Hindi – 21 October 2019 Questions and Answers

उत्तर: कुशीनगर हवाई अड्डे – केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) द्वारा हाल ही में कुशीनगर हवाई अड्डे को सीमा शुल्क अधिसूचित हवाई अड्डा घोषित किया गया है. जिससे बौद्ध तीर्थयात्रियों सहित अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही को सहूलियत मिल जाएगी.


हाल ही में किसने संसद टीवी को लांच किया है?

  • राजनाथ सिंह
  • हरदीप सिंह पूरी
  • नरेन्द्र मोदी
  • नरेंद्र सिंह

उत्तर: नरेन्द्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में संसद टीवी लांच किया है. इस समारोह के दौरान उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल रहे थे. संसद टीवी 4 कैटेगरी में होगा. जिसमे संसद और लोकतांत्रिक संस्थानों का कामकाज, शासन और योजनाओं का कार्यान्वयन आधारित होगे.


निम्न में से किस विधानसभा ने मंदिर की भूमि के अतिक्रमण को घोषित किया है?

  • केरल
  • दिल्ली
  • राजस्थान
  • तमिलनाडु

उत्तर: तमिलनाडु – तमिलनाडु विधानसभा ने हाल ही में एक विधेयक पारित किया है जिसके तहत धार्मिक संस्थानों से संबंधित संपत्तियों के अतिक्रमण को एक संज्ञेय और गैर-जमानती अपराध होगा. तमिलनाडु धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम, 1959 में संशोधन की मांग पर यह विधेयक पारित किया गया है.


हाल ही में किसने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में रक्षा मंत्रालय के 2 नए दफ्तरों का उद्घाटन किया है?

  • राजनाथ सिंह
  • नरेंद्र मोदी
  • हरदीप सिंह पूरी
  • पीयूष गोयल

उत्तर: नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग और अफ्रीका एवेन्यू में रक्षा मंत्रालय के 2 नए दफ्तरों का उद्घाटन किया है. साथ ही उन्होंने सेंट्रल विस्टा की वेबसाइट भी लांच की है. ये नए दफ्तर 11 एकड़ भूमि में बने हैं. पहले के दफ्तरों के मुकाबले 5 गुना कम भूमि में ये बनकर तैयार हो गए है.

Read Also...  Hindi Current Affairs Quiz 16 July 2017 for SSC Exam

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *